
फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अरमान ने दो शादियां की है और उनके 5 बच्चे हैं, जिनके साथ वो खुशी से जी रहे हैं। किसी न किसी वजह के चलते ये पूरी फैमिली अक्सर ट्रोल का शिकार होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आया। अरमान इन दिनों अपने बच्चों के नाम की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों का ये कहना है कि अरमान ने केवल दिखावे के लिए अपने बच्चों के नाम हिंदू रखे हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट्स में उनके बच्चों के नाम मुस्लिम हैं। इन सभी आरोप का जवाब अब अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक देती हुई नजर आई है।
अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए पायल मलिक ने सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर की तरफ से इस बात का दावा किया गया था कि इन लोगों ने अपने चारों बच्चों के नाम डॉक्यूमेंट्स में मुस्लिम रखे हैं और हिंदुओं को खुश रहने के लिए अपने बच्चों के हिंदू भगवानों के नाम रखे हैं। चीकू ही इस केस में बच गया है क्योंकि वो दूसरी शादी से पहले हो गया था। इसके चलते ही उसका नाम पहले से ही मुस्लिम रखा गया है।

इस यूजर को जबरदस्त जवाब देते हुए पायल मलिक ने कहा, ‘हमें जो भी नाम पसंद आए, हमने अपने बच्चों के वही नाम रखे। डॉक्यूमेंट्स में क्या नाम है और घर में किस नाम से बुलाते हैं, यह क्लियर करने की हमें जरूरत नहीं है। हमें जो नाम पसंद आए हैं, जैसे कि जैद, अयान, तूबा, कृष्णा, कियारा और पृथ्वी, हमने वही रखे हैं। हिंदू-मुस्लिम कुछ नहीं है। भगवान ने सबको एक जैसा बनाया है। ऊपर वाला सबको एक जैसा बनाता है, तो हम बांटने वाले कौन होते हैं।
