kalabhumitalkies.com

September 2025

The immortal love story of the Kapoor family: Shashi Kapoor and Jennifer Kendal

कपूर खानदान की अमर प्रेम गाथा: शशि कपूर और जेनिफर केंडल

राइटर- विजय तिवारी बॉलीवुड और भारतीय थिएटर की दुनिया में शशि कपूर और जेनिफर केंडल की प्रेम कहानी एक प्रेरणादायक दंतकथा की तरह कही जाती है। यह केवल दो कलाकारों का मिलन नहीं है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा और थिएटर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ भी है। उनकी जोड़ी ने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में कला और प्रेम की मिसाल कायम की।पहली मुलाकात और प्यार का आरंभ1956 में कोलकाता के रॉयल ओपेरा हाउस में शशि कपूर और जेनिफर केंडल की पहली मुलाकात हुई। उस समय शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की स्थापना ‘पृथ्वी थिएटर’ के साथ जुड़े हुए थे, जबकि जेनिफर अपने पिता जॉर्ज केंडल के ‘शेक्सपियराना’ थिएटर समूह के तहत अभिनय कर रही थीं। इस मुलाकात में शशि कपूर ने जेनिफर को पहली ही नजर में पसंद कर लिया। यह पहली झलक उनके जीवन का अहम मोड़ साबित हुई, जिसने आने वाले वर्षों में प्रेम, संघर्ष और कला का अद्भुत मिश्रण तैयार किया। विवाह और पारिवारिक संघर्ष धीरे-धीरे उनके बीच गहरा प्रेम विकसित हुआ और 1958 में दोनों ने शादी कर ली। उस समय शशि कपूर मात्र 20 वर्ष के थे और जेनिफर केंडल 25 वर्ष की थीं। उनकी शादी ने पारंपरिक सोच को चुनौती दी, क्योंकि जेनिफर विदेशी थीं और उनके परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया। लेकिन कपूर खानदान के भीतर, विशेषकर शशि की बहन गीता बाली ने उनका पूरा समर्थन किया, जिससे यह प्रेम कहानी हकीकत में बदल सकी। साझा जीवन और परिवार शशि और जेनिफर के संयुक्त जीवन से तीन संतानें हुईं—करण कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर। सभी बच्चों ने अभिनय और थिएटर में योगदान दिया। खासकर संजना कपूर ने 1993 से 2012 तक मुंबई स्थित ‘पृथ्वी थिएटर’ का संचालन किया, जो शशि और जेनिफर की साझा कला और प्रेम की विरासत का प्रतीक है।जेनिफर के निधन का शोक1982 में जेनिफर केंडल को कोलन कैंसर का पता चला और 7 सितंबर 1984 को उनका निधन हो गया। शशि कपूर गहरे शोक में डूब गए। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, “मैंने जेनिफर से 100 सालों तक शादी की है।” यह कथन उनकी गहरी भावनाओं और जेनिफर के प्रति अटूट प्रेम का साक्ष्य है। फिल्मों और कला में योगदान शशि कपूर और जेनिफर केंडल ने कई फिल्मों में साथ अभिनय किया, जिनमें ‘36 चौरींगही लेन’ (1981), ‘बॉम्बे टॉकीज’ (1970), ‘जुनून’ (1978) और ‘हीट एंड डस्ट’ (1983) शामिल हैं। इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा, और इसने भारतीय सिनेमा में उनका महत्वपूर्ण स्थान सुनिश्चित किया।कला और प्रेम की अमर विरासतशशि कपूर और जेनिफर केंडल की प्रेम कहानी सिर्फ व्यक्तिगत रिश्ते की नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा और थिएटर के इतिहास में एक प्रेरक अध्याय है। उनका साझा योगदान—‘पृथ्वी थिएटर’ आज भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सच्चा प्रेम किसी भी बाधा को पार कर सकता है और कला के प्रति समर्पण अनमोल होता है। देखी जाने वाली फिल्में और नाटक यदि आप शशि कपूर और जेनिफर केंडल की प्रेम कहानी और कला को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो ‘36 चौरींगही लेन’ और ‘बॉम्बे टॉकीज’ जैसी फिल्मों को अवश्य देखें। ये फिल्में न केवल उनकी अदाकारी की खूबसूरती को दिखाती हैं, बल्कि उनके जीवन और प्रेम की गहराई को भी जीवंत करती हैं।

कपूर खानदान की अमर प्रेम गाथा: शशि कपूर और जेनिफर केंडल Read More »

Vijay

करूर हादसा: विजय की रैली में भीड़ नियंत्रण फेल, 39 लोगों की मौत-51 घायल

तमिलनाडु के करूर में एक भयानक हादसा होता हुआ नजर आया है। एक्टर विजय की रैली में शनिवार के दिन शाम के वक्त भगदड़ मच गई। सीएम स्टालिन की माने तो इस हादसे में कम से कम 39 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में मरे गए लोगों की लिस्ट में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 51 लोग इस वक्त आईसीयू में भर्ती है। इस पूरे मामले में तमिलानाडु पुलिस ने बताया कि विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन मिली थी, लेकिन 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजारा से अधिक लोग जमा हो गए। एक्टर रील में 6 घंटे देरी से पहुंचे। विजय को बताया गया था कि 9 साल की बच्ची गुम हो गई है। ऐसे में विजय ने मंच से ही उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद ये भगदड़ मच गई। इस पूरे मामले को लेकर सीएम एमके स्टालिन ने रात के वक्त ही हाइलेवल मीटिंग रख ली और देर रात को करूर जा पहुंचे। स्टालिन की तरफ से हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की है। इस पूरे मामले को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे के तुरंत बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से चेन्नई के लिए रवाना हो गाए। उन्होंने न तो घायलों से मुलाकात की और न ही सांत्वना दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- मेरी दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुख महसूस कर रहा हूं। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को विजय की दो रैलियां थीं। नमक्कल में सुबह 8:45 बजे सभा की अनुमति थी, लेकिन वे 2:45 बजे पहुंचे। तब तक धूप में भूखे-प्यासे लोग थककर गिरने लगे थे। भीड़ बेकाबू हुई, कई घायल हुए और महिलाओं के पैर टूटे।

करूर हादसा: विजय की रैली में भीड़ नियंत्रण फेल, 39 लोगों की मौत-51 घायल Read More »

मद्रासी OTT रिलीज़: सिनेमाघरों से घर-घर तक की यात्रा

तमिल सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मधरासी” ने जब 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो दर्शकों के बीच मानो बिजली-सी दौड़ गई। निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस और अभिनेता सिवकार्तिकेयन की इस अनोखी जोड़ी ने एक ऐसा मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर रचा, जिसने थिएटर में बैठे दर्शकों को हर मिनट कुर्सी से चिपकाए रखा। अब यही फिल्म एक नए पड़ाव की ओर बढ़ रही है—OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़। यह वह सफ़र है जहाँ पर्दे का जादू अब मोबाइल और टीवी स्क्रीन तक पहुँचने वाला है। सिनेमाघरों का जुनून रघु नामक किरदार, जो मानसिक असामान्यताओं से जूझते हुए भी हथियारों की तस्करी करने वाले माफिया के खिलाफ खड़ा होता है, दर्शकों को न सिर्फ रोमांचित करता है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है। 168 मिनट लंबी इस फिल्म ने एक्शन, सस्पेंस और भावनाओं के बीच ऐसी डोर बुनी कि दर्शक तालियों और सीटियों से थिएटर गूँजा उठे। थिएटर से निकलने वाले हर दर्शक के चेहरे पर एक ही सवाल था—अब यह फिल्म घर बैठे कब देख पाएँगे? और इसी सवाल का जवाब अब मिलने वाला है। OTT पर धमाका फिल्म मधरासी के डिजिटल अधिकार अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। यह फिल्म थिएटर के एक महीने बाद यानी 1 अक्टूबर 2025 को OTT पर रिलीज होगी। कुछ रिपोर्ट्स इसे 3 अक्टूबर भी मानती हैं, लेकिन इतना तय है कि अक्टूबर की शुरुआत में दर्शक इसे अपने घरों में देख सकेंगे। यह फिल्म न सिर्फ तमिल में बल्कि हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब संस्करणों में भी उपलब्ध होगी। यानी भाषा की दीवार तोड़े बिना हर दर्शक इस रोमांचक सफ़र का हिस्सा बन सकेगा। पर्दे से स्क्रीन तक—एक अतिकाल “मधरासी” का सफ़र केवल एक फिल्म का सफ़र नहीं है, बल्कि यह सिनेमा के बदलते स्वरूप का भी प्रतीक है। पहले यह कहानी बड़े पर्दे पर उतरी, जहाँ सैकड़ों आँखें अंधेरे हाल में एक साथ इसे देख रही थीं। वहाँ हर एक्शन सीन पर सीटी बजती थी, हर इमोशनल मोड़ पर सन्नाटा छा जाता था। अब वही कहानी एक और यात्रा पर निकल पड़ी है—OTT की। यहाँ दर्शक अकेले या परिवार संग, घर की आरामदायक कुर्सी पर बैठकर इसे देखेंगे। यहाँ तालियाँ और सीटियाँ नहीं होंगी, लेकिन कहानी का असर वही होगा—दिल की धड़कनों में तेज़ी, आँखों में चमक और दिमाग में रहस्य की गुत्थी। दर्शकों की उम्मीदें OTT पर आने से “मधरासी” और भी व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचेगी। जो लोग थिएटर नहीं जा पाए, वे अब इसे आसानी से देख सकेंगे। साथ ही, फिल्म के एक्शन और सस्पेंस दृश्यों को बार-बार देखने का विकल्प भी मिलेगा। यह OTT रिलीज़ फिल्म के लिए दूसरी पारी साबित हो सकती है, जो बॉक्स ऑफिस से कहीं आगे तक जाएगी। मधरासी केवल एक तमिल फिल्म नहीं है, बल्कि यह आज के सिनेमा की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। थिएटर से निकलकर जब यह फिल्म OTT पर पहुँचेगी, तो यह दिखाएगी कि असली जादू पर्दे का नहीं, कहानी का होता है। और अच्छी कहानियाँ हर प्लेटफ़ॉर्म पर अपना असर छोड़ जाती हैं। BY SHRUTI KUMARI

मद्रासी OTT रिलीज़: सिनेमाघरों से घर-घर तक की यात्रा Read More »

Ambala Malik

बिग बॉस 19: अमाल मलिक पर भड़के सलमान-कौहर, घर में बढ़ता नजर आया टेंशन

बिग बॉस 19 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमाल मलिक को उनकी आपत्तिजनक भाषा और परिवार को घसीटने के लिए कड़ी फटकार लगाई। सलमान ने अमाल से कहा, “जब तुम शो में आए थे तो कहा था कि अपना इमेज साफ करने आए हो, लेकिन हर बात में गालियां देना और परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा, “तुम बहुत टैलेंटेड हो, अपना हुनर बर्बाद मत करो। मैं चाहता हूं कि तुम शो से बाहर निकलो और विजेता बनकर निकलो, न कि सिर्फ शो जीतकर।” इस दौरान, अभिनेत्री और बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान भी शो में आईं और अमाल मलिक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमाल का व्यवहार “डोगला” (दोमुंहा) है और वह किसी के नहीं हैं। गौहर ने यह भी कहा कि अमाल को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए और दूसरों को नीचा दिखाने से बचना चाहिए। इस एपिसोड में अमाल मलिक ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स अवेज़ दरबार और प्रनीत को लेकर विवादित बयान दिए थे, जिससे घर में तनाव बढ़ गया था। उन्होंने अवेज़ पर बेवफाई का आरोप लगाया था, जिसे बाद में उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन फिर से वही आरोप दोहराए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। अमाल मलिक की टीम ने गौहर खान की आलोचना का जवाब देते हुए उन्हें “सेलेक्टिव आउटरेज” (चयनात्मक आक्रोश) का आरोप लगाया है, यह कहते हुए कि गौहर ने पहले भी अमाल के खिलाफ बयान दिए थे, लेकिन अब उनका रुख बदल गया है। यह एपिसोड बिग बॉस 19 के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि सलमान खान और गौहर खान की आलोचना के बाद अमाल मलिक को अपनी छवि सुधारने का दबाव बढ़ गया है।

बिग बॉस 19: अमाल मलिक पर भड़के सलमान-कौहर, घर में बढ़ता नजर आया टेंशन Read More »

Gaurav khanna

बिग बॉस 19: फरहाना के कैप्टन बनते ही भड़के गौरव खन्ना, घरवालों पर फूटा गुस्सा

बिग बॉस 19 में अगले कैप्टन को लेकर चुनाव होने जा रहा है। इस रेस में इस वक्त गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के फैनक्लब की तरह से इस बात का खुलकर दावा किया जा रहा है कि ज्यादा वोट पाने के बाद फरहाना नई कैप्टन बन गई हैं। ये मुकाबला गौरव खन्ना हार गए हैं। इससे पहले एक वीडियो शो से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नए प्रोमो में सभी लोग असेंबली रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फरहाना और गौरव में से किसी एक को कैप्टन चुनने के लिए सभी घरवालों से कहा जाता है। इस पर कुनिका सदानंद ने फरहाना को रिजेक्ट कर दिया। साथ ही निहायती बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म बता दिया। इसके अलावा बशीर ने गौरव खन्ना से कहा कि उनका गेम अभी शुरू हुआ है। इसीलिए वो उन्हें अगली बार कैप्टन बनने का मौका देंगे। जीशान कादरी ने भी गौरव को नहीं चुना और फरहाना को अपना वोट दिया। घरवालों के कम वोट पाकर गौरव का पारा चढ़ जाता है। पहली बार वो शो में इतना गुस्सा होते हुए दिखाई दिए हैं। गौरव घरवालों पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गुस्से में अपनी बात रखते हुए कहा कि थैंक्यू सो मच। आप सभी को कोई हक नहीं बनता कि आज के बाद मुझे बोले कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।गौरव खन्ना के इस तरह के बर्ताव को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। कुछ लोग उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये मानना है कि गौरव का गेम अब शुरू हो गया है। वो ही शो के विनर बनने वाले हैं। गौरव को फ्रंटफुट पर खेलते देख उनके फैंस का दिल खुश हो गया है।

बिग बॉस 19: फरहाना के कैप्टन बनते ही भड़के गौरव खन्ना, घरवालों पर फूटा गुस्सा Read More »

Sanjay kapur

संजय कूपर की वसीयत को गोपनीय रखना चाहती हैं प्रिया कपूर, कोर्ट का फैसला सुन खुश हो जाएगी करिश्मा कपूर

दिल्ली हाईकोर्ट में संजय कपूर संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला इस वक्त दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में प्रिया सचदेव कपूर ने ये अनुमति मांगी है कि वह संजय कपूर की संपत्तियों की लिस्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर सकें। कोर्ट में सुनवाई के वक्त प्रिया कपूर के वकील ने कहा,’ मेरी बस यही मांग है कि वसीयत को सीलबंध लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी जाए ताकि यह जानकारी आम जनता और मीडिया तक न पहुंचे। इस दलील को नकारते हुए कोर्ट ने कहा,’ किसी भी मुकदमे में जब आप लिखित जवाब दाखिल करते हैं, तो दूसरी तरफ प्रतिवाद दाखिल करने के लिए यह जानकारी चाहिए। ऐसे में इसकी कितनी जानकारी सीलबंद लिफाफे में रहेगी? इस पूरे मामले को लेकर वकील ने कहा कि इसमें बहुत सी जानकारी है जो सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। मैं यह सबको दिखाने के लिए तैयार हूं, बस इसे गोपनीय रखा जाए। कोर्ट की तरफ से इस बात को साफ इनकार कर दिया। वकील ने दोबारा कहा कि मैं सिर्फ दो पन्ने सीलबंद लिफाफे में रखने की मांग कर रहा हूं। कोर्ट की तरफ ये साफ कर दिया गया है कि यह मुश्किल है, क्योंकि जिनको लाभ मिलेगा उन्हें संपत्तियों पर सवाल उठाने का अधिकार है, जैसा कि किसी भी मामले में होता है, अगर उन्हें जांच करनी है और उन्हें गोपनीयता के समझौते से बांध दिया गया तो वे अपनी रक्षा कैस करेंगे? आपने जस्टिस हरि शंकर का गोपनीयत क्लब से जुड़ा फैसला पढ़ा है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 3 हजार करोड़ की संपत्तियों पर दावा किया जा रहा है। संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनकी संपत्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। इसके लिए अब उनकी पहली पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुए बच्चे समायरा-कियान हालिया पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की साल 2003 में शादी हुई थी।

संजय कूपर की वसीयत को गोपनीय रखना चाहती हैं प्रिया कपूर, कोर्ट का फैसला सुन खुश हो जाएगी करिश्मा कपूर Read More »

KBC 17: 52 साल झेला और क्या पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब

सोनी टीवी का मशहूर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) हर दिन नए-नए कंटेस्टेंट्स के सपनों को पंख दे रहा है। भले ही हर कोई यहाँ करोड़पति बनकर नहीं लौट पाता, लेकिन इस शो का आकर्षण सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। असली रोमांच है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन से मिलने और उनके साथ बातचीत करने का। शो के ताज़ा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया को लेकर एक मजेदार जवाब देकर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। कंटेस्टेंट ने पूछा मजेदार सवाल दरअसल, हॉटसीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट ने हल्के-फुल्के अंदाज में अमिताभ बच्चन से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में सवाल पूछ लिया। उन्होंने हंसते हुए कहा— “सर, इतने सालों से शादीशुदा जिंदगी में आपने क्या-क्या झेला है?” इस सवाल पर पूरे सेट में ठहाके गूंज उठे और खुद बिग बी भी मुस्कुराने लगे। अमिताभ बच्चन का शानदार जवाब अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपनी मजाकिया शैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा— “52 साल झेला और क्या!” उनके इस बयान पर पूरा सेट जोर-जोर से हंस पड़ा। खुद कंटेस्टेंट भी हंसी नहीं रोक पाए। बिग बी का यह जवाब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दर्शकों को उनका यह ह्यूमर बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि यह एक बार फिर साबित करता है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ महानायक ही नहीं बल्कि अपनी विनम्रता और मजाकिया स्वभाव के लिए भी खास हैं। अमिताभ-जया की जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। जहाँ एक तरफ बिग बी ने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट फिल्में दीं, वहीं जया बच्चन ने भी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई। दोनों का रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री में स्थिरता और मजबूत बंधन का उदाहरण माना जाता है। यही वजह है कि जब अमिताभ मंच पर अपनी पत्नी जया को लेकर हल्के-फुल्के मजाक करते हैं, तो दर्शक उन्हें और ज्यादा करीब महसूस करते हैं। शो का जादू ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सिर्फ एक गेम शो नहीं बल्कि भावनाओं और अनुभवों का मंच है। यहाँ लोग अपने ज्ञान का परीक्षण करने आते हैं, लेकिन साथ ही अमिताभ बच्चन के साथ बिताए हुए पलों को जीवनभर की याद बना लेते हैं। बिग बी की मेजबानी, उनकी सहजता और ह्यूमर ही इस शो की असली ताकत है। यही कारण है कि 23 साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी KBC का जादू दर्शकों पर कायम है। अमिताभ बच्चन का “52 साल झेला और क्या” वाला जवाब भले ही मजाक था, लेकिन इसमें उनकी जिंदगी के अनुभवों और रिश्ते की गहराई का हल्का सा संकेत भी छिपा है। यही उनकी खासियत है—साधारण सी बात को भी दिलचस्प अंदाज में कहना। By Shruti Kumari

KBC 17: 52 साल झेला और क्या पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब Read More »

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर कुछ वक्त पहले ये खबर सामने आई थी कि जल्दी वो माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब खुद इस कपल ने अपने माता-पिता जल्दी बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करने का काम किया है। कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक एडोरेबल पोस्ट शेयर किया है जिसमें कटरीना एक व्हाइट कलर की बॉडी-कॉन ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं, और विक्की उनके साथ खड़े हैं, बेबी बंप को प्यार से पकड़े हुए। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा है कि “खुशी और आभार के साथ” वे अपने जीवन का यह नया खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कपल की इस खास अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने कपल को कॉमेंट्स और मैसेज करके शुभकामनाएँ दीं। वहीं फैंस ने भी खुशी जताते हुए लिखा कि उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतज़ार था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। उनकी कुछ तस्वीरें बेबी बंप के साथ वायरल हुई थीं। बस फैंस आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि चाहते थे जोकि अब कॉन्फर्म हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट, बरवारा में शाही अंदाज़ में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ उस वक्त इंटरनेट पर छा गए थे। शादी के बाद से ही दोनों को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर और एडोरेबल कपल माना जाता है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी Read More »

Mahesh On Anu Malik: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले महेश भट्ट, जानें क्या कहा

बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर अनु मलिक का नाम कुछ साल पहले तब सुर्खियों में आया था जब उन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे। #MeToo मूवमेंट के दौरान उनके खिलाफ कई गंभीर दावे सामने आए थे। इस वजह से उन्हें लंबे समय तक आलोचना झेलनी पड़ी और इंडस्ट्री से दूरी भी बनानी पड़ी। अब इस पूरे विवाद पर मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट का बयान सामने आया है। अनु मलिक पर लगे थे गंभीर आरोप 2018 में जब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में #MeToo मूवमेंट चला, तब अनु मलिक का नाम भी इसमें शामिल हुआ। कई महिला सिंगर्स ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काम देने के नाम पर गलत व्यवहार किया। इस विवाद के चलते अनु मलिक को इंडियन आइडल जैसे बड़े शो से भी हटना पड़ा था। महेश भट्ट का बयान अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब महेश भट्ट से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा: “किसी भी आरोप की जांच और सच्चाई सामने आने से पहले किसी को दोषी मान लेना ठीक नहीं है। इंडस्ट्री में अफवाहें और आरोप बहुत जल्दी फैलते हैं। लेकिन हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “अनु मलिक जैसे कलाकार ने दशकों तक अपने संगीत से लोगों को मनोरंजन दिया है। अगर उन पर आरोप हैं, तो उनकी जांच होनी चाहिए, लेकिन बिना सबूत किसी की इमेज खराब करना गलत है।” अनु मलिक की स्थिति विवादों में फंसने के बाद अनु मलिक ने खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने लंबे समय तक मीडिया से दूरी बनाई और फिर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में वापसी की। हालांकि, उनके नाम से जुड़ा विवाद अभी भी कई बार चर्चा का विषय बन जाता है। नतीजा महेश भट्ट का बयान साफ करता है कि इंडस्ट्री में हर कोई मानता है कि सिर्फ आरोप लगने भर से किसी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए। सच्चाई सामने आने के लिए कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करना जरूरी है। अनु मलिक पर लगे आरोपों का असर उनके करियर और इमेज दोनों पर पड़ा, लेकिन उनकी वापसी भी यह दिखाती है कि बॉलीवुड में टैलेंट को पूरी तरह नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। BY SHRUTI KUMARI

Mahesh On Anu Malik: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले महेश भट्ट, जानें क्या कहा Read More »

Jolly LLB 3

जॉली LLB 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर रही है। रिलीज के पहले दो दिनों में इस फिल्म ने दर्शकों का मन जित लिया है और कमाई के मामले में भी अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन (19 सितंबर) ₹12.5 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन, यानी शनिवार को इसने अक्टूबर की फिल्मों की तरह बढ़ती कमाई दिखायी — कुल मिलाकर दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से ज़्यादा रही। पहले वीकेंड तक इस फिल्म ने लगभग ₹32.5 करोड़ का टोटल कलेक्शन दर्ज कर लिया है। तीसरे दिन की कमाई भी करीब ₹8 करोड़ रही। क्यों मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन? फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ यानी दर्शकों में अच्छी बात फैलना इसका बड़ा कारण है। थिएटरों में बिजी शो चल रहे हैं और ऑक्यूपेंसी यानी सीटों भरने का प्रतिशत भी अच्छा है। भारत में इसका ऑक्यूपेंसी करीब 35.40% दर्ज की गई। इसके अलावा, जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही अपनी पिछली पारियों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से केसरी चैप्टर 2 के पहले वीकेंड कलेक्शन को दो दिनों में पछाड़ दिया है। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि पहले वीकेंड तक जॉली एलएलबी 3 ₹50 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच सकती है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, राम कपूर और सीमा बिसवास जैसे नामी कलाकार भी हैं। निर्देशक हैं सुभाष कपूर, जिन्होंने इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों को भी निर्देशित किया है।

जॉली LLB 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार Read More »