
दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Chandrika Dixit, जिन्हें ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला उनकी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पर किए गए दावों से जुड़ा है, जिसे लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बीते कुछ समय से चंद्रिका अपने पति Yugam Gera के साथ रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में थीं। उन्होंने कई बार वीडियो और इंटरव्यू में पति पर धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों अलग हो चुके हैं और वह अपनी जिंदगी नए तरीके से शुरू करना चाहती हैं।
लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चंद्रिका अपने पति के साथ हंसते और खुश नजर आईं। इतना ही नहीं, जिस “मिस्ट्री मैन” के साथ वह रोमांटिक वीडियो बना रही थीं, उसका वीडियो खुद उनके पति बनाते दिखाई दिए। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और पूरे मामले पर सवाल उठने लगे। इसके बाद लोगों ने चंद्रिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने पब्लिसिटी और व्यूज के लिए पति से झगड़े और अलग होने का ड्रामा किया। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब सहानुभूति पाने और सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने की चाल थी। इस खुलासे के बाद चंद्रिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बढ़ती ट्रोलिंग को देखते हुए चंद्रिका ने सफाई भी दी। उन्होंने अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर कर बताया कि दोनों का पैचअप पहले ही हो चुका था, लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया था। उनका कहना है कि झगड़े का वीडियो शेयर करना उनकी गलती थी और उसी वजह से मामला ज्यादा बढ़ गया। हालांकि, उनकी इस सफाई से भी लोग संतुष्ट नहीं हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इसे “पब्लिसिटी स्टंट” बता रहे हैं, तो कुछ इसे दर्शकों को गुमराह करने वाला कदम मान रहे हैं।
