
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लंबे समय की अफवाहों के बाद आखिरकार अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाकर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। यह खबर फैंस के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।रश्मिका और विजय की कहानी की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से मानी जाती है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया। उस समय दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि उस समय रश्मिका की सगाई उनके एक पुराने को-स्टार से भी जुड़ी थी, लेकिन बाद में वह रिश्ता टूट गया। इसी बीच रश्मिका और विजय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में भी साथ आए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई। कई मौकों पर दोनों को साथ वक्त बिताते, ट्रैवल करते और इवेंट्स में नजर आते देखा गया। फैंस ने उनकी यारी को प्यार मान लिया और शादी की उम्मीद भी जताई। हाल ही में खबर आई कि रश्मिका और विजय ने पूरी प्राइवेट तरीके से हैदराबाद में विजय के घर पर सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की रस्म पूरी की। इस समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। हालांकि दोनों ने अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि या तस्वीरें साझा नहीं की हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। यह खुशखबरी फैंस के लिए बड़ी साबित हुई है, जो लंबे समय से इस जोड़ी को शादी करते देखने के लिए उत्सुक थे। कम लोग जानते हैं कि रश्मिका मंदाना ने इससे पहले भी साउथ के अन्य अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। 2016 में रक्षित के साथ उनकी पहली फिल्म ‘करिक पार्टी’ आई थी, जिसके दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने सगाई कर ली। हालांकि कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद रश्मिका ने विजय के साथ नए अध्याय की शुरुआत की।
