kalabhumitalkies.com

करूर हादसा: विजय की रैली में भीड़ नियंत्रण फेल, 39 लोगों की मौत-51 घायल

तमिलनाडु के करूर में एक भयानक हादसा होता हुआ नजर आया है। एक्टर विजय की रैली में शनिवार के दिन शाम के वक्त भगदड़ मच गई। सीएम स्टालिन की माने तो इस हादसे में कम से कम 39 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में मरे गए लोगों की लिस्ट में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 51 लोग इस वक्त आईसीयू में भर्ती है।

इस पूरे मामले में तमिलानाडु पुलिस ने बताया कि विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन मिली थी, लेकिन 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजारा से अधिक लोग जमा हो गए। एक्टर रील में 6 घंटे देरी से पहुंचे। विजय को बताया गया था कि 9 साल की बच्ची गुम हो गई है। ऐसे में विजय ने मंच से ही उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद ये भगदड़ मच गई। इस पूरे मामले को लेकर सीएम एमके स्टालिन ने रात के वक्त ही हाइलेवल मीटिंग रख ली और देर रात को करूर जा पहुंचे। स्टालिन की तरफ से हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की है। इस पूरे मामले को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है।

हादसे के तुरंत बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से चेन्नई के लिए रवाना हो गाए। उन्होंने न तो घायलों से मुलाकात की और न ही सांत्वना दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- मेरी दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुख महसूस कर रहा हूं। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को विजय की दो रैलियां थीं। नमक्कल में सुबह 8:45 बजे सभा की अनुमति थी, लेकिन वे 2:45 बजे पहुंचे। तब तक धूप में भूखे-प्यासे लोग थककर गिरने लगे थे। भीड़ बेकाबू हुई, कई घायल हुए और महिलाओं के पैर टूटे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *