kalabhumitalkies.com

90वें जन्मदिन से ठीक पहले धमाका धर्मेंद्र की नई बड़ी फिल्म रिलीज को तैयार

बॉलीवुड के सदाबहार सुपरस्टार और लाखों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र अब अपने जीवन के एक और सुनहरे पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। अगले 23 दिनों में वे 90 साल के हो जाएंगे, और इससे पहले ही उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। धर्मेंद्र की नई फिल्म उनके जन्मदिन से सिर्फ 3 दिन पहले रिलीज होने जा रही है। यह संयोग न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास है, बल्कि खुद धर्मेंद्र के लिए भी बेहद भावुक पल लेकर आएगा।

धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा में ‘ही-मैन’ के नाम से जाना जाता है। 60 वर्षों के शानदार करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, शोले, धर्म वीर, चुपके चुपके, सीता-और-गीता, अनपढ़, बंदिनी, राजा जानी जैसी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, इमोशन—हर जॉनर में उनका जलवा रहा है।

90 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की ऊर्जा और स्क्रीन प्रेज़ेंस आज के कलाकारों को प्रेरणा देती है। पिछली बार उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को चकित कर दिया था। अब उनकी आने वाली नई फिल्म उनके फैंस के बीच फिर से उत्साह भर रही है. फिल्म के रिलीज होने का समय भी बेहद खास है। क्योंकि यह उनके जन्मदिन के ठीक 3 दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे दर्शकों के बीच एक जश्न जैसा माहौल बनेगा। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर के एक और यादगार अध्याय को जोड़ देगी।

धर्मेंद्र न सिर्फ एक महान अभिनेता हैं बल्कि एक सज्जन इंसान और सादगी के प्रतीक भी हैं। उनकी फिल्मों ने कई पीढ़ियों को मनोरंजन दिया है और अब 90 की उम्र में भी वे अपने काम के प्रति उतने ही समर्पित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *