kalabhumitalkies.com

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान-पीएम मोदी ने जताया दुख

सिंगापुर/गुवाहाटी: बॉलीवुड और असमिया संगीत जगत के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का शनिवार (19 सितंबर 2025) को सिंगापुर में एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। 52 वर्षीय गायक स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके। जुबीन गर्ग “या अली” जैसे सुपरहिट गीत के लिए पूरे देश में पहचाने जाते थे। इसके अलावा वे असमिया और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ स्वतंत्र संगीत में भी बेहद लोकप्रिय थे।सूत्रों के मुताबिक, जुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूबा डाइविंग की, लेकिन पानी के भीतर उन्हें सांस लेने में समस्या हुई। हालत बिगड़ते ही तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जुबीन गर्ग के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें “असम का प्रिय पुत्र” बताते हुए गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि जुबीन गर्ग का संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा गायक पपोन, शान, प्रीतम, विशाल ददलानी और अरमान मलिक ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी जुबीन गर्ग के निधन पर दुख जताया। सिंगर ने इंस्टा पर एक पोस्ट शयर करते हुए लिखा कि, ‘एक सच्ची प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई।’ जुबीन गर्ग से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि संगीतकार और अभिनेता भी थे। उन्होंने हिंदी, असमिया और कई भाषाओं में गाया। उनकी आवाज़ और उनके गाने लंबे समय तक लोगों की यादों में जीवित रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *