
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘थामा’ ने हॉरर यूनिवर्स में अपनी धमाकेदार एंट्री से दर्शकों को प्रभावित किया है। मंगलवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। यह फिल्म न केवल कहानी और डर के तत्वों से भरी है, बल्कि इसमें कलाकारों की शानदार परफॉरमेंस भी इसे खास बनाती है।शानदार ओपनिंग और मजबूत पकड़‘थामा’ ने अपने पहले दिन लगभग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया, जो आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही हैl
दिवाली के अगले दिन रिलीज होने के चलते फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला। हालांकि दूसरे दिन, यानी बुधवार को कामकाजी दिन शुरू होने के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 18 से 19 करोड़ रुपये के बीच कमाई की, जो मात्र 30% की गिरावट दर्शाती है। इस तरह दो दिनों में ‘थामा’ का कुल कलेक्शन लगभग 43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।रश्मिका और आयुष्मान की परफॉरमेंस पर दर्शकों की मुहरफिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार की खूब तारीफ हो रही है। दर्शकों का मानना है कि इस रोल में उन्होंने अपनी एक्टिंग से गहराई और नई ऊर्जा भरी है। वहीं, आयुष्मान खुराना ने अपने कैरेक्टर में जो डर, हास्य और सस्पेंस का तालमेल दिखाया है, वह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

‘स्त्री’ यूनिवर्स का हिस्सा होने के कारण ‘थामा’ को पहले से ही खास चर्चा मिल रही थी और अब दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से इसका प्रभाव और गहरा हो गया है।बॉक्स ऑफिस पर आगे का रास्ताफिल्म को अब भाई-दूज की छुट्टी का भी लाभ मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को कई शहरों में छुट्टी होने से थिएटर्स में एक बार फिर भीड़ बढ़ सकती है। ट्रेड पंडितों का कहना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन और तेजी से बढ़ेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले वीकेंड तक यह फिल्म करीब 90 से 95 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है, जो इसके लिए एक बड़ा मील का पत्थर होगा। मेकर्स की रिलीज स्ट्रैटेजी सफल‘थामा’ के मेकर्स ने दिवाली के तुरंत बाद फिल्म रिलीज करने का जो फैसला लिया, वह बेहतरीन साबित हुआ है।
