
बिग बॉस 19 में अगले कैप्टन को लेकर चुनाव होने जा रहा है। इस रेस में इस वक्त गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के फैनक्लब की तरह से इस बात का खुलकर दावा किया जा रहा है कि ज्यादा वोट पाने के बाद फरहाना नई कैप्टन बन गई हैं। ये मुकाबला गौरव खन्ना हार गए हैं। इससे पहले एक वीडियो शो से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नए प्रोमो में सभी लोग असेंबली रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फरहाना और गौरव में से किसी एक को कैप्टन चुनने के लिए सभी घरवालों से कहा जाता है। इस पर कुनिका सदानंद ने फरहाना को रिजेक्ट कर दिया। साथ ही निहायती बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म बता दिया। इसके अलावा बशीर ने गौरव खन्ना से कहा कि उनका गेम अभी शुरू हुआ है। इसीलिए वो उन्हें अगली बार कैप्टन बनने का मौका देंगे। जीशान कादरी ने भी गौरव को नहीं चुना और फरहाना को अपना वोट दिया। घरवालों के कम वोट पाकर गौरव का पारा चढ़ जाता है। पहली बार वो शो में इतना गुस्सा होते हुए दिखाई दिए हैं।

गौरव घरवालों पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गुस्से में अपनी बात रखते हुए कहा कि थैंक्यू सो मच। आप सभी को कोई हक नहीं बनता कि आज के बाद मुझे बोले कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।गौरव खन्ना के इस तरह के बर्ताव को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। कुछ लोग उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये मानना है कि गौरव का गेम अब शुरू हो गया है। वो ही शो के विनर बनने वाले हैं। गौरव को फ्रंटफुट पर खेलते देख उनके फैंस का दिल खुश हो गया है।

