
राइटर- दीपाक्षी शर्मा
बिग बॉस 19 के घर में कश्मीर की फरहाना भट्ट का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी कैप्टेंसी के दौरान, फरहाना का एग्रेसिव और स्ट्रॉन्ग व्यवहार घरवालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में फरहाना और अभिषेक बजाज के बीच विवाद ने शो में नया मोड़ ला दिया है।

मामला तब शुरू हुआ जब अभिषेक बजाज बेडरूम में सो रहे थे, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ था। इस बात पर फरहाना ने बोतल से अभिषेक पर पानी फेंक दिया। अभिषेक इस हरकत से काफी नाराज हो गए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्होंने बाल्टी से पानी नहीं मारा तो उनका नाम बजाज नहीं है। इस सिचुएशन में अशनूर, मृदुल, गौरव खन्ना और प्रणित समेत कई सदस्य फरहाना के विरोध में आ गए।
फरहाना ने अभिषेक के विरोधी ग्रुप को सीधा चैलेंज दिया और साफ कर दिया कि वो किसी से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा—जो उनकी मर्जी होगी वही करेंगी। अशनूर ने जहां फरहाना के बर्ताव को गलत बताया, वहीं फरहाना ने अशनूर को अभिषेक की वॉचमैन बनने की सलाह दे डाली। दोनों के बीच राइजिंग टेंशन ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। विलेन बनीं फरहाना, सोशल मीडिया पर ट्रोलफरहाना के निगेटिव और एग्रेसिव खेल के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर घर का विलेन तक घोषित किया जा रहा है।

पीस एक्टिविस्ट होने के बावजूद फरहाना का बदला हुआ अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। पिछले एपिसोड में उनकी कुनिका सदानंद से भी जोरदार लड़ाई हुई थी। अब घर में केवल कुछ चुनिंदा लोग जैसे नेहल ही उनसे पटती हैं। नेहल और फरहाना दोनों ही सीक्रेट रूम से होकर वापस शो में लौटी हैं।
