kalabhumitalkies.com

धर्मेंद्र के बाद गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, देर रात हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट

govind

एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्टर गोविंदा की सेहत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जल्दी से हॉस्पिटल ले जाया गया। इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। दरअसल एक्टर मंगलवार के दिन रात को अपने घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर की सकलाह पर उन्हें कुछ दवाइयां दी गई थी और अब वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए गोविंद के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने अपनी बात में कहा, “डॉक्टर से बात करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात को 1 बजे अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती किया गया है।”

एक्टर गोविंदा के दोस्त ने आगे कहा, “गोविंदा के कई टेस्ट किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” बिंदल ने गोविंदा की सेहत स जुड़ी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है। पिछले साल अक्तूबर में गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा एक अलग स्वास्थ्य संकट में भी आ चुके थे—उनके पैर में गलती से गोली लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी थी।

वहीं, इस वक्त उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार अभी रिपोर्ट आने तक यह कहना जल्दबाज़ी होगा कि पूरी रिकवरी कब होगी। फैंस और फिल्म उद्योग से जुड़े सहयोगी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। गोविंदा की अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस में चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर “जल्दी ठीक हो जाओ गोविंदा” जैसे संदेशों की लड़ी देखने को मिल रही है। उनकी टीम और परिवार फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखा हुआ है और जल्द अपडेट देने की बात कही गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *