kalabhumitalkies.com

रामानंद सागर की ‘रामायण’ का बजट जानकर रह जाएंगे हैरान, एक एपिसोड पर लगता था इतना पैसा

करीब चार दशक बीत जाने के बाद भी रामानंद सागर की ‘रामायण’ दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इस पौराणिक धारावाहिक ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अलग ही पहचान बनाई। शो को भव्य और यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने उस दौर में भी लाखों रुपये खर्च किए थे। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसारण के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। शानदार निर्माण, दमदार प्रस्तुति और दर्शकों के अपार प्यार की बदौलत ‘रामायण’ ने न सिर्फ लोकप्रियता के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कमाई के मामले में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए।

इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि करीब चार दशक के बाद भी इस धारावाहिक का हर कोई दीवाना है.इसमें काम करने वाले हर एक कलाकार ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल इस कदर जीता कि उनका किरदार फिर हमेशा-हमेशा के लिए उनकी पहचान बन गया. रामायण को बनाने में खर्च भी बहुत आया था और इसकी कमाई भी बेहद तगड़ी हुई थी.कितना था ‘रामायण’ का बजट?रामायण दूरदर्शन पर साल 1987 और 1988 में आता था. रामानंद सागर ने इस धारावाहिक पर पानी की तरह पैसा बहाया था.

रामायण शो को कुल 78 एपिसोड में बनाया गया था और इसके एक एपिसोड का खर्च 9 लाख रुपये तक आता था. इस हिसाब से शो का टोटल बजट करीब 7 करोड़ रुपये था. उस दौर में तो बॉलीवुड की फिल्में भी इतने तगड़े बजट के साथ नहीं बनती थी, तब रामानंद सागर ने रामायण के लिए गजब का त्याग और समर्पण दिखाकर इतिहास रच दिया था.कितनी हुई थी ‘रामायण’ की कमाई?रामायण की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए ये बात तो साफ है कि इसकी कमाई भी काफी शानदार हुई होगी. इसने अपने बजट से चार गुना ज्यादा कमाई की थी. एक एपिसोड से रामायण की कमाई 40 लाख रुपये तक होती थी, जबकि इसकी कुल कमाई करीब 31 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी.ये भी पढ़ें: ‘राम’ के किरदार के लिए अभिनेता अरुण गोविल ने कर दिया था इन चीजों का त्यागरामायण के प्रमुख पॉपुलर कलाकाररामायण ने जहां भारतीय फैंस के दिलों-दिमाग पर गहरा असर छोड़ा तो वहीं प्रमुख कलाकारों के लिए ये शो लाइफ चेंजिंग साबित हुआ. इसमें भगवान श्री राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था.

माता सीता के रोल में दीपिका चिखलिया नजर आई थीं, जबकि लक्ष्मण जी के किरदार में सुनील लहरी नजर आए थे. वहीं हनुमान जी का किरदार दारा सिंह ने, रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने, भरत का किरदार संजय जोग ने, राजा जनक का किरदार मूलराज राजदा ने, विभीषण का किरदार मुकेश रावल ने और मेघनाद का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *