
संगीत जगत की महान गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने के साथ ही भारतीय सिनेमा का एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि एक सफल व्यवसायी भी थीं। उन्होंने अपने करियर में 8 दशकों से ज्यादा समय तक हजारों गाने गाए और हिंदी सिनेमा को कई यादगार गीत दिए। उनकी आवाज़ की विविधता और स्टाइल ने उन्हें दुनिया की सबसे महान प्लेबैक सिंगर्स में शामिल किया।
अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत संगीत करियर, लाइव कॉन्सर्ट, रॉयल्टी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां थीं। आशा भोसले के पास देश-विदेश में कई प्रॉपर्टीज थीं, जिनमें भारत के अलावा दुबई और यूके जैसे देशों में भी उनकी संपत्तियां शामिल थीं। उन्होंने अपने जीवन में लग्ज़री लाइफस्टाइल भी जिया और कई महंगी चीज़ों की मालकिन रहीं।

संगीत के अलावा उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम कमाया। उन्हें खाना बनाने का बहुत शौक था, जिसे उन्होंने एक सफल बिजनेस में बदल दिया। उनकी “Asha’s” नाम से रेस्टोरेंट चेन दुबई, कुवैत, ब्रिटेन समेत कई देशों में फैली हुई है। यह रेस्टोरेंट खासतौर पर भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इनकी पहचान बनी। खास बात यह है कि वह अपने रेस्टोरेंट बिजनेस में सिर्फ नाम भर नहीं थीं, बल्कि खुद भी खाने के मेन्यू और स्वाद पर ध्यान देती थीं। यही वजह रही कि उनका यह बिजनेस ग्लोबल स्तर पर सफल हुआ और कई इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज भी उनके रेस्टोरेंट में आ चुके हैं। आशा भोसले ने अपने जीवन में कला और व्यापार दोनों क्षेत्रों में जो मुकाम हासिल किया, वह बेहद कम लोगों को नसीब होता है। उनका जाना न सिर्फ संगीत जगत बल्कि बिजनेस दुनिया के लिए भी एक बड़ी क्षति है।
