kalabhumitalkies.com

संजय दत्त को देखते ही पार्टी से रफूचक्कर हो गई थीं ये हीरोइन

मुंबई: बॉलीवुड के गलियारों में एक समय ऐसा भी था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी चर्चा का विषय बनी रहती थी। दोनों ने साथ में साजन, खलनायक जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, और इसी दौरान उनकी नज़दीकियां भी खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन अब इस रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा लेखक हनीफ जावेरी ने किया है।

हनीफ जावेरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त से रिश्ता खत्म करने के बाद उनसे पूरी तरह दूरी बना ली थी। उन्होंने बताया कि एक बार एक फिल्म पार्टी में जब माधुरी दीक्षित पहुंचीं और वहां संजय दत्त को देखा, तो वो बिना किसी से मिले सीधे वहां से चली गईं।

हनीफ ने कहा, “माधुरी नहीं चाहती थीं कि उनके और संजय के बीच कोई और चर्चा हो। उन्होंने उस दौर में साफ कर दिया था कि वह उनके साथ फोटो तक नहीं खिंचवाना चाहतीं। यह उनका निजी फैसला था और उन्होंने खुद को पूरी तरह प्रोफेशनल तरीके से संभाला।”

बताया जाता है कि 1993 में संजय दत्त का नाम मुंबई ब्लास्ट केस में आने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। माधुरी ने उस वक्त मीडिया से दूरी बना ली और फिल्मों में अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं, संजय दत्त ने भी अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश की।

AD Page

हालांकि, दोनों सितारों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। लेकिन उनके बीच की केमिस्ट्री और अचानक आई दूरी ने फैंस को हमेशा अचरज में रखा।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की कहानी बॉलीवुड की उन अनकही कहानियों में से एक है, जो आज भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है। वक्त बीत गया, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, लेकिन उनका नाम आज भी उस दौर की सबसे चर्चित जोड़ी के रूप में याद किया जाता है। by shruti kumari

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *