
राइटर- दीपाक्षी शर्मा
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और लीगल नोटिस भेजा है। कुछ दिन पहले रीता भट्टाचार्य ने मीडिया और इंटरव्यूज में दावा किया कि तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान कुमार सानू और उनके परिवार ने उन्हें खाने, दूध और ज़रूरी सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सानू और उनकी बहनों ने उनका अबॉर्शन करवाने की साजिश रची थी और तलाक की प्रक्रिया के दौरान आर्थिक व भावनात्मक कठिनाइयाँ झेलनी पड़ी।

कुमार सानू की प्रतिक्रियाइन सभी आरोपों का कुमार सानू ने अपनी वकील सना रईस खान के ज़रिए कानूनी नोटिस भेजकर कड़े शब्दों में खंडन किया। वकील के अनुसार, कुमार सानू ने आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण और झूठा’ बताया तथा अपनी गरिमा, विरासत और परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए कानून का सामना करने की बात कही। उनका कहना है कि “कुछ झूठे शब्द थोड़ी देर के लिए शोर मचा सकते हैं, लेकिन वो एक कलाकार की विरासत नहीं मिटा सकते जिसने पीढ़ियों को संगीत और यादें दी हैं”।

कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य की शादी 1980 में हुई थी, लेकिन 1994 में दोनों अलग हो गए। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा है, पर हालिया आरोपों ने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया।
