
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर कुछ वक्त पहले ये खबर सामने आई थी कि जल्दी वो माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब खुद इस कपल ने अपने माता-पिता जल्दी बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करने का काम किया है।

कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक एडोरेबल पोस्ट शेयर किया है जिसमें कटरीना एक व्हाइट कलर की बॉडी-कॉन ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं, और विक्की उनके साथ खड़े हैं, बेबी बंप को प्यार से पकड़े हुए। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा है कि “खुशी और आभार के साथ” वे अपने जीवन का यह नया खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कपल की इस खास अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने कपल को कॉमेंट्स और मैसेज करके शुभकामनाएँ दीं। वहीं फैंस ने भी खुशी जताते हुए लिखा कि उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतज़ार था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। उनकी कुछ तस्वीरें बेबी बंप के साथ वायरल हुई थीं। बस फैंस आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि चाहते थे जोकि अब कॉन्फर्म हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट, बरवारा में शाही अंदाज़ में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ उस वक्त इंटरनेट पर छा गए थे। शादी के बाद से ही दोनों को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर और एडोरेबल कपल माना जाता है।

