
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लोगों के बीच अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की दुनिया उस वक्त बुरी तरह से हिल गई जब उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह अचानक दुनिया को अलविदा कह गई थी। पवन सिंह इस वक्त अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंज फॉल में दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और गाने के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना काम कमाया। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू लोगों की जुबान पर आज भी कायम है।

2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के महज तीन महीने बाद ही पवन सिंह की पत्नी की मौत हो गई। अपनी पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह बुरी तरह से टूट गए। जब राइज एंड फॉल शो में उनकी शादी के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा “मेरी हुई थी लेकिन उजड़ गई. उसने तीन महीने में ही दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से। वो देवी थी जिसको मैंने खो दिया।” साल 2022 से उनका केस इस वक्त कोर्ट में चल रहा है।

पवन सिंह अब अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।पवन सिंह ने अपने अफेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग मान रहे हैं कि वह अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की बात कर रहे हैं, जिनसे उनका कई साल तक रिश्ता रहा था। बकौल अभिनेता ने कहा, फिर कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। जब लगातार आप किसी के साथ काम करेंगे तो कहीं क्लोजनेस हो गया था लेकिन परिवार को वो ठीक नहीं लगा। तो फिर परिवार ने कहीं और बसाया।’

