
संस्कारी नगरी वड़ोदरा के रहने वाले एक्टर सत्या पटेल ने मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत की, फैशन की दुनिया में सत्या पटेल ने कई कीर्तिमान स्थापित किये,वड़ोदरा सहित गुजरात के तमाम शहरों में फैशन शो में भाग लिया और कई अवार्ड अपने नाम किये, फैशन की दुनिया से आगे इन्होने फ़िल्म की तरफ रुख किया जहाँ इन्होने कई हिंदी तथा वेबसीरीज, सीरियल,फिल्मो में अलग अलग किरदार निभाए हैं, आप को बता दें कि सागर वर्ल्ड मल्टीमीडिया कृत काकभुशुण्डि रामायण में अग्नि देव का अहम् किरदार निभा रहे हैं जिसकी कास्टिंग कलाभूमि कास्टिंग कंपनी द्वारा की गई, इसके अलावा सत्या पटेल ने अतरंगी OTT के लिए सिंगरिका वेबसीरीज में भी दमदार किरदार निभाया था, गुजराती फिल्मो में कनु भाई द ग्रेट, देव VS पगली, जलजीरा जैसी फिल्मे प्रमुख हैं। कालाभूमि के साथ उन्होंने अबतक के शानदार सफर के बारे में खुलकर बात की। यहां पढ़िए उनके एक्सक्लुसिव इंटरव्यू
1. आपको टीवी इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा कहाँ से मिली?
उत्तर- अभिनेता बनने का सपना मैंने बचपन से ही देखा था। उस समय ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर हर रविवार सुबह डीडी नेशनल पर रंगोली कार्यक्रम आता था, जिसे जया भट्टाचार्य जी और रूपाली गांगुली जी होस्ट करती थीं। उस शो में जब मैं गाने और फिल्मों के हीरो-हीरोइन को अभिनय करते देखता, तो मन में ख्याल आता कि एक दिन मैं भी टीवी पर जरूर नजर आऊंगा। उस समय मुझे यह तक नहीं पता था कि एक्टर बनना क्या होता है, लेकिन ठान लिया था कि आगे चलकर यही करना है।
2. एक्टिंग को करियर बनाने का फैसला कब और कैसे किया?
उत्तर- मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैंने ज़िंदगी में अधिकतर फैसले सही लिए। पढ़ाई खत्म होते ही मैंने आगे की पढ़ाई रोककर 2014 में निजी कंपनियों में नौकरी शुरू की। लेकिन मन कभी खुश नहीं रहा। ऐसा लगता था जैसे मैं किसी और की ज़िंदगी जी रहा हूँ। दिसंबर 2016 में मैंने मॉडलिंग शुरू करने का निश्चय किया और यहीं से असली सफर की शुरुआत हुई।

3. पहला ब्रेक कैसे मिला और उस वक्त का अनुभव कैसा था?
उत्तर- 2018 में Mr. Gujarat Fashion Stylist of the Year का खिताब जीता। 2019 में पहली हिंदी शॉर्ट फिल्म “Regret” से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद Kanubhai The Great, Dev Vs Pagli, Jaljeera जैसी फिल्मों में काम किया। कई फैशन शोज़, ब्यूटी पेजेंट्स में बतौर जज हिस्सा लिया और गुजराती-हिंदी शॉर्ट फिल्म्स, टीवी शोज़ और म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया। सागर वर्ल्ड्स के बड़े बैनर के टीवी शो “काकभुशुण्डि रामायण” में अग्निदेव का किरदार निभाने का अवसर भी मिला। यानी मॉडलिंग का सफर 2016 से और अभिनय का सफर 2019 से लगातार जारी है।
4. आपकी जिंदगी का वो पल कौन सा है जिसने आपको बदल दिया?
उत्तर- दिसंबर 2016 का वह समय जब मैं नौकरी कर रहा था। एक दिन मुझे 1-2 घंटे की छुट्टी चाहिए थी लेकिन मैनेजर ने मना कर दिया और कई बातें सुना दीं। उसी पल मेरे भीतर सवाल उठा – क्या मैं खुश हूँ? क्या मैं वही कर रहा हूँ, जिसके लिए मैंने सपना देखा था? उसी वक्त मैंने नौकरी छोड़ दी और ठान लिया कि अब सिर्फ मॉडलिंग और एक्टिंग ही करूंगा। यह मेरा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
5. सेट पर आपका पहला दिन कैसा था?
उत्तर- पहली बार सेट पर जाना मेरे लिए अविस्मरणीय था। मेकअप, कॉस्ट्यूम, स्क्रिप्ट – सब कुछ नया था। शूट से पहले थोड़ी घबराहट थी कि डायरेक्टर कुछ कहेंगे तो? लेकिन जैसे ही पहला शॉट दिया और डायरेक्टर ने तारीफ की, तो लगा मैंने कुछ बड़ा कर दिखाया। उसी दिन मैंने तय किया कि मैं हमेशा अपने काम और प्रोफेशन के प्रति सम्मान बनाए रखूंगा।

6. आपका ड्रीम रोल कौन सा है जिसे निभाना चाहते हैं?
उत्तर- हर एक्टर की तरह मेरे भी ड्रीम रोल्स हैं –किन्नर का किरदार – ऐसा रोल करना चाहूँगा क्योंकि इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।मुस्लिम किरदार – भले ही मैं हिंदू हूँ लेकिन लोग मुझे देखकर मुस्लिम समझते हैं। मुझे विश्वास है कि यह रोल मैं बहुत खूबसूरती से निभा सकता हूँ।गे किरदार – आजकल LGBTQA विषय पर बहुत सी कहानियाँ बन रही हैं। ऐसे रोल से मुझे अलग-अलग ज़िंदगियाँ जीने और अनुभव करने का मौका मिलेगा।
7. आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताना चाहेंगे?
उत्तर- मेरी अपनी प्रोडक्शन के तहत बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म “Another Round” इस दिवाली 2025 में रिलीज़ होगी। दो और फिल्म प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं जिनके बारे में अभी बताना संभव नहीं है। साथ ही अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक गुजरात में चार फैशन शो होने वाले हैं।

8. पाँच साल बाद आप खुद को कहाँ देखते हैं?
उत्तर- अगले पाँच सालों में मैं खुद को फिल्मों, टीवी शोज़ या ओटीटी प्रोजेक्ट्स में देखता हूँ। और अगर दर्शकों का प्यार और दुआएं बनी रहीं तो एक दिन आप मुझे बिग बॉस के घर में भी जरूर देखेंगे – चाहे वह Bigg Boss 20, 21, 22 हो या Bigg Boss Marathi 7, 8, 9।
