kalabhumitalkies.com

Bollywood

फिल्म सैयारा की जबरदस्त सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगी अनीत पड्डा, करती दिखेंगी न्याय

फिल्म सैयारा लोगों के बीच धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म की एक्ट्रेस अनीत पड्डा लोगों का दिल जीतने में सफल हो रही है। फिल्म के हिट होने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एक्ट्रेस अनीत पड्डा को आगे बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने वाले हैं। इन सबके बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस जल्दी बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख वेब सीरीज न्याय में दिखाई देने वाली है। पिछले साल इस फिल्म की शूटिंग हुई थी, जो कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स के सूत्रों ने बताया कि अनीत ने ये प्रोजेक्ट सैयारा साइन करने से पहले ही शूट कर लिया था। न्याय के अंदर एक ऐसी युवा लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें एक वो ताकतवार धार्मिक नेता द्वाया यौन के शोषण का शिकार होती हैं और उसके खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ती हैं। इस फिल्म में अनीता 17 साल की पीड़िता का रोल निभा रही हैं, जोकि सामाजिक और कानूनी परेशानियों का सामना करती हुई नजर आने वाली है। 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म सैयारा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्याय का डायरेक्शन नित्या मेहरा और करण कपाड़िया ने किया है। इससे पहले वो नित्या इससे पहले कई फिल्मों को डायरेक्ट करने का काम चुकी हैं। अब फिल्म सैयारा की बात करें तो वो कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने का काम कर चुकी है। इस फिल्म ने कई सारे नए रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में रिलीज के 9वें दिन करीब 26.5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 217.25 करोड़ पहुंच चुकी है। इस साल की दूसरी फिल्म सैयारा ऐसी बनी है जो कि 200 करोड़ के क्लब में ऑफिशियल एंट्री मारती नजर आई हैं।

फिल्म सैयारा की जबरदस्त सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगी अनीत पड्डा, करती दिखेंगी न्याय Read More »

बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी होते ही दिलजीत दोसांझ ने मनाया जश्न, सेट पर बांटी मिठाई-निभाएंगे ये रोल

पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात का जश्न वो फिल्म के सेट पर मनाते हुए नजर आए हैं। दिलजीत ने फैंस को अपने रोल को लेकर भी अहम जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लड्डू बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं और जमकर जश्न मना रहे हैं। एक्टर दिलजीत ने अपने को-स्टार्स वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ इस चीज का जश्न दिल खोलकर मनाया है। दरअसल दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पंजाब में ये जश्न मनाया गया है, जहां फिल्म के कुछ पार्ट्स की शूटिंग की गई थी। दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बॉर्डर 2 की शूटिंग हुई पूरी। फिल्म में शहीद निर्मल जीत सिंह जी की भूमिका निभाने का मिला मौका।23 जुलाई के दिन रिलीज होगी फिल्म बॉर्डर 2वहीं, 23 जनवरी के दिन फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने जा रही है। इसके भारत की अबतक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की जबरदस्त प्रोडक्शन टीम बनाने का काम कर रही है। इस फिल्म को अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। बॉर्डर 2 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है या फिर नहीं। कौन थे निर्मलजीत सिंह सेखों? 1971 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मन को करारा जवाब देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट निर्मलजीत सिंह सेखों भारतीय वायुसेना के वो वीर योद्धा हैं, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। वह भारतीय वायुसेना के इकलौते अधिकारी हैं जिन्हें यह सर्वोच्च सैन्य सम्मान मिला है।

बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी होते ही दिलजीत दोसांझ ने मनाया जश्न, सेट पर बांटी मिठाई-निभाएंगे ये रोल Read More »

War 2 Review

वॉर 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ऋतिक रोशन-जूनियर NTR ने जीता दिल, कियारा लगी कमाल

एक्टर वॉर 2 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर कमाल के नजर आ रहे हैं। फिल्म वॉर का पहला पार्ट 2019 में आया था। एक्टर ऋतिक रोशन के साथ उस वक्त एक्टर टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। लोगों ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। ऐसे में अब वॉर 2 को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर करीब 2 मिनट 35 सेकेंड का है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर कबीर के रोल में नजर आ रहे हैं।ऋतिक रोशन ने अपने X अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, इस वॉर में किसी एक का साथ देना आसान नहीं होगा।’ फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर में ऋतिक काफी कमाल के नजर आ रहे हैं। उनका किरदार अलग-अलग भावनाओं से भरा हुआ नजर आया है। फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम किरदारों में हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। वहीं, जूनियर एनटीआर की देवरा लोगों को खास पसंद नहीं आई थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वॉर कुछ हटकर कमाल दिखाई देगी। अब देखना ये होगा कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म सुपरहिट होती है या फिर नहीं। फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही है। सिद्धार्थ आनंद ने किया वॉर 2 को डायरेक्ट इन सबके अलावा फिल्म में पहली बार ऋतिक और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में अच्छी नजर आ रही है। ट्रेलर में कियारा एक्शन करती दिखीं, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस थोड़ी कम रही। वॉर’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस एक्शन फिल्म में एक RAW एजेंट को अपने ही मेंटर को रोकना था। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।

वॉर 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ऋतिक रोशन-जूनियर NTR ने जीता दिल, कियारा लगी कमाल Read More »

दिल्ली समेत इस राज्य में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट, इस तरह किया ऐलान

फिल्म तन्वी द ग्रेट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनुपम खेर जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। भले ही बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाई हो, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने में सफलता पाई है। कई सेलेब्स इस फिल्म की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। मध्यप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री दिया है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने इस बात का ऐलान खुद किया है। पहले तो उन्होंने फिल्म को देखा और फिर इसकी जमकर तारीफ की। इस फिल्म की कहानी की वजह से इसे टैक्स फ्री किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया है। मध्यप्रदेश के बाद दिल्ली में ये कदम उठाया गया है। दरअसल एक्टर अनुपम खेर 22 जुलाई के दिन मध्य प्रदेश पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने एमपी के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को अपनी फिल्म देखने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म देखी। फिल्म को देखने के बाद सीएम मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया कि फिल्म तन्वी द ग्रेट राज्य में टैक्स फ्री कर दी गई है। दिल्ली की सीएम ने जमकर की तारीफ वहीं, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया,’ मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने राज्य में फिल्म तनवी द ग्रेट को टैक्स फ्री कर दिया है। समावेश की प्रभावशली कहानी के साथ, यह फिल्म एक यंग और स्पेशल लड़की तन्वी की मोटीवेशनल कहानी है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए तैयार है।

दिल्ली समेत इस राज्य में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट, इस तरह किया ऐलान Read More »

सैयारा का सोमवार के दिन भी जारी रहा धमाल, 4 दिन में ऐसे किया 100 करोड़ का आकंड़ा पार

फिल्म सैयारा लोगों के बीच धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म में बतौर एक्टर अहान पांडे और एक्टर्स अनीत पड्डा दिखाई दे रही हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पावर बन चुकी है, जिसकी तुलना आशिकी 2 से हो रही है। शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीकेंड सैयारा ने थिएयर्स में जो माहौल बनाया उसका दम बॉक्स ऑफिस के दमदार आंकड़ों में दिखाई दिया। शुक्रवार को 22 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म सैयारा ने शनिवार के दिन 26.25 करोड़ और रविवार को 35.75 करोड़ कमाई थे। वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में सैयारा भी काफी जबरदस्त धमाल मचाती हुई दिखाई दी। बल्कि कई लोकेशंस पर तो फिल्म की ऑक्यूपेंसी सोमवार से भी बेहतर थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक सैयारा ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 24.25 करोड़ की कमाई की है। यानी शुक्रवार के मुकाबले सोमवार के दिन ज्यादा कलेक्शन हुआ। इसके अलावा अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की सोशल मीडिया पर खूब धूम है। चारों तरफ इसी फिल्म की बात हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी की भी जमकर तारीफ हो रही है. सैयारा के गानों पर भी जमकर रील बनाए जा रहे हैं। कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों को किया पीछे 4 दिन के कलेक्शन से ही सैयारा ने इस साल की कई कामयाब बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जैसे केसरी चैप्टर 2, जाट और भूल चूक माफ। 4 दिन में सैयारा ने जितना कलेक्शन किया है उतना कई बड़े स्टार्स की फिल्म नहीं कर पाई। इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, सलमान खान की सिकंदर भी शामिल है।

सैयारा का सोमवार के दिन भी जारी रहा धमाल, 4 दिन में ऐसे किया 100 करोड़ का आकंड़ा पार Read More »

फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 20 जुलाई को उन्होंने आखिरी सांस ली है। दरअसल वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। ऐसे में उनके शरीर को कई बीमारियों ने घेर लिया था। एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर जिन्होंने उनकी फिल्म डॉन को दोबारा बनाया था, वो चंद्र बरोट की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ये सुनकर काफी दुखा हुआ कि ओरिजिनल डॉन के डायरेक्टर अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। मेरी उनके परिवार के लिए दिल से संवेदनाएं। तंजानिया में जन्मे और पले-बढ़े चंद्र बारोट ने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत एक बैंक में काम करके की थी, उसके बाद वे अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार के मार्गदर्शन में फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए भारत आ गए। ‘डॉन’ फिल्म के बाद, बरोट ने बंगाली फिल्मों ‘आश्रिता’ (1989) और ‘प्यार भरा दिल’ (1991) का निर्देशन किया। उनकी ये दोनों फिल्में अच्छी नहीं चलीं। चंद्र बरोट ने बताया था ‘मैंने दिलीप कुमार के साथ ‘मास्टर’ नाम की एक फिल्म शुरू की थी। सारिका के साथ ‘तितली’ नाम की एक और फिल्म शुरू की थी। पहली फिल्म पूरी नहीं हो पाई और सारिका ने शादी कर ली।’ फिल्म डॉन को हुए 50 साल पूरे जानकारी के लिए बता दें कि 1978 में आई डॉन अपने एक्शन और धांसू डायलॉग की वजह से जानी जाती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान, प्रान नजर आए थे। इसे जावेद अख्तर और सलीन खान की जोड़ी ने साथ में लिखा था। इस फिल्म को रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए।

फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस Read More »

जानिए कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान, स्टंट करने पर बोली ये बात

एक्टर सलमान खान का हर कोई दीवाना है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों वांटेड, दबंग जैसी कई फिल्में शामिल हैं, जिनमें एक्टर फुल एक्शन करते हुए दिखाई दिए। लेकिन अब सलमान खान को फिल्मों में एक्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान ने कई जबरदस्त एक्शन सीन्स फिल्माए हैं। इस बारे में वो एक इवेंट के दौरान बोलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया। सलमान खान ने अपनी बात रखते हुए कहा,’ ये फिल्म शरीर रूप से काफी मुश्किल है। हर साल हर महीने, हर दिन ये ज्यादा मुश्किल हो रहा है। अब मुझे ट्रेनिंग के लिए ज्यादा वक्त देना पड़ता है। पहले मैं एक या दो हफ्ते में तैयारी कर लेता था। अब मुझे दौड़ना, किकिंग, पंचिंग और बाकी सब करना पड़ता है। ये फिल्म सब डिमांड करती है। साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म इसके अलावा एक्टर सलमान खान ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब एक्टर 59 साल के हो चुके हैं। एक्टर ने कहा,’ जब मैंने ये फिल्म साइन की, मुझे लगा ये बहुत शानदार है, लेकिन ये करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। मुझे लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है और 7-8 दिन ठंडे पानी में शूट करना है। हम इसी महीने शूट करने वाले हैं। वहीं, सलमान खान ने इस बात का भी हिंट फैंस को दिया कि उनकी बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होगी। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही है।

जानिए कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान, स्टंट करने पर बोली ये बात Read More »

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बने मम्मी-पापा, बॉलीवुड सेलेब्स समेत फैंस ने दी बधाई

बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब माता पिता बन गए हैं। स्टार कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस को एक पोस्ट के जरिए दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो कियारा आडवाणी ने नॉर्मल जन्म दिया है। बच्ची का जन्म मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ है। कपल ने इस बात की जानकारी देते हुए एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा- “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार जल्द ही आ रहा है।” कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस इस खबर से काफी ज्यादा खुश हैं। वहीं, कियारा और सिद्धार्थ के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के लोगों ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा, “बधाइयां”। आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने लिखा, ‘बहुत खुश हूं, बधाइयां”। यश राज की कास्टिंग डायरेक्टर ने लिखा, “मैंने कहा था न बेटी ही होगी”। कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ की लव स्टोरी जानकारी के लिए बात दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से बढ़ना शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान में शानदार तरीके से शादी कर ली। वहीं, एक्ट्रेस कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अगली बार ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में सिद्धार्थ जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बने मम्मी-पापा, बॉलीवुड सेलेब्स समेत फैंस ने दी बधाई Read More »

Paresh Rawal

इंटीमेट सीन्स पर खुलकर रखी परेश रावल ने बता, कुछ इस तरह वेब सीरीज के कंटेंट पर साधा निशाना

इन दिनों फिल्मों से ज्यादा लोगों के बीच वेब सीरीज का बोलबाला काफी देखने को मिल रहा है। एक से बढ़कर एक वेब सीरीज लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल होती हुई दिखाई दे रही है। कुछ वेब सीरीज ऐसी होती है, जिसमे इंटीमेट सीन्स देखने को मिलते हैं। अब इन सभी कंटेंट पर एक्टर परेश रावल ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इससे जुड़ा एक अहम औऱ गंभीर मुद्दा उठाते हुए अपने दिल की सारी बातें बताई है।परेश रावल से जब एक मीडिया हाउस ने ये पूछा कि आज के वक्त में ओटीटी के कारण कंटेंट काफी खऱाब हो रहा है और पॉलिटिकल पार्टियां संस्कारी बनाने की कोशिश कर रही है तो इसका जवाब देते हुए परेश रावल ने कहा,’मैं आपको एक चुटकुला सुनाता हूं। एक औरत ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत की कि हमारे सामने वाली बिल्डिंग में एक आदमी बिना कपड़ों के घूम रहा है। पुलिस वाले ने आकर जब चेक किया तो उन्होंने पूछा कि मैडम कहां हैं? तो औरत ने कहा कि आप स्टूल पर चढ़कर देखिए तो आपको जहां गंदगी देखनी है, वहां आपको मिल ही जाएगी। बात यही है कि आप मत देखिए। जो भी समाज में होता, सिनेमा वही दिखाता है। हम समाज का आईना हैं, लेकिन हमें हमारी विवेक बुद्धी का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। समाज में हर चीज दिखाने लायक नहीं होती। कुछ चीजे आप संकेत या छोटे रूप से भी दिखा सकते हैं। इंटीमेट सीन्स पर बोले परेश रावल इसके बाद इंटीमेट सीन्स पर परेश रावल ने कहा, ‘लोग अब पक भी गए थे कि हर दूसरी-तीसरी सीरीज में बेमतलब की गालियां और सेक्स सीन्स आते थे। इनका कहानी या सीन से कोई लेना-देना नहीं होता था। लोगों को लगने लगा कि इससे सभी का ध्यान खींचा जाता है। लोगों की टीआरपी बढ़ी। मगर लोग थक गए। फिर जब मेकर्स ये सब करने से नहीं रुकते हैं। तब जाकर सरकार को सामने सामने आना पड़ता है। ये उनका काम है कि समाज कि एक सोच को बनाए रखना। लॉकडाउन के टाइम पर बुरी आदत हो गई थी कि आप एक सीरीज देख रहे हैं। अचानक एक इंटीमेट सीन आ जाता है और घर के सदस्य उठकर चले जाते हैं।

इंटीमेट सीन्स पर खुलकर रखी परेश रावल ने बता, कुछ इस तरह वेब सीरीज के कंटेंट पर साधा निशाना Read More »

Dipika Chikhalia

क्या दीपिका चिखलिया को मिला था रामायण फिल्म का ऑफर? एक्ट्रेस ने खुद खोले सारे राज

बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाने वाली फिल्म रामायणम् का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साउथ एक्टर यश काफी कमाल के नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में और यश रावण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में अरुण गोविल भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म वो दशरथ का रोल निभाने वाले हैं, जोकि पहले कभी सीरियल रामायण में राम का प्ले निभा चुके थे। लेकिन अब सवाल ये उठाता है कि क्या दीपिका चिखलिया को भी किसी रोल के लिए ऑफर किया गया था? तो इस बात का खुलासा वो खुद करती हुई नजर आई हैं। एक प्रसिद्ध मीडिया हाउस से बात करते वक्त दीपिका ने बताया कि उन्हें कभी भी रामायणम् के लिए ऑफर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा,मुझे कभी ऑफर नहीं मिला था। मेरे ख्याल से उन्होंने मुझसे इस बारे में बात करने की सोची भी नहीं होगी। दीपिका ने कहा कि वो एक बार रामायण कर चुकी है। इसीलिए उनके लिए इसे दोबारा करना सही नहीं रहेगा। रामायणम् के बारे में नहीं सोच सकती दीपिका ने आगे अपनी बात में कहा,’एक बार मैंने सीता का रोल प्ले कर लिया। इसीलिए मुझे नहीं लगता मैं रामायण में कोई और किरदार निभा सकती हूं। ये कुछ ऐसा ह, जिसके बारे में मैं श्योर नहीं हूं। अगर मुझे महाभारत या शिव पुराण में कुछ करने का मौका मिला, तो उसके बारे में फिर भी सोच सकती हूं। लेकिन रामायणम् फिल्म करने के बारे में नहीं सोच सकती।

क्या दीपिका चिखलिया को मिला था रामायण फिल्म का ऑफर? एक्ट्रेस ने खुद खोले सारे राज Read More »