kalabhumitalkies.com

Bollywood

Govind and his wife sunita Ahuja

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोर्ट में दायर किया तलाक का केस, 38 साल का टूट जाएगा रिश्ता

एक्टर गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्टर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से जल्द तलाक ले सकते हैं। एक्टर की पत्नी ने कोर्ट में उनके खिलाफ तलाक का केस दर्ज करा रखा है। सुनीता ने अपने पति पर धोखा देने, अलग रहने और क्रूरता के आरोप लगाए हैं। गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सुनीता ने इस अइस अर्जी में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत याचिका दायर की है, जिसमें चीटिंग, दूसरी महिला से अफेयर और क्रूरता को अपनी 38 साल पुरानी शादी को तोड़ने का आधार बताया है।अदालत ने कथित तौर पर गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, लेकिन अभिनेता किसी भी कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहे, जिसके चलते उन्हें बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि सुनीता जून 2025 से सुनवाई और अदालत की हर कार्रवाई के दौरान मौजूद रही हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में लोगों को बताती हुई नजर आ रही है। उन्हीं में से एक ब्लॉग में उन्होंने अपने तलाक को लेकर बात की थी। वीडियो में सुनीता को महालक्ष्मी मंदिर जाते देखा गया था। उस मंदिर में वो बचपन से आया करती थी, जिसके चलते वो काफी ज्यादा भावुक हो गई थी। सुनीता ने व्लॉग में कहा था कि, “जब मैं गोविंदा से मिली, तो मैंने देवी से प्रार्थना की कि मैं उनसे शादी करूं और एक खुशहाल लाइफ बिताऊं, देवी ने मेरी सभी मनोकामनाएं पूरी कीं, यहां तक कि मुझे दो बच्चों का आशीर्वाद भी दिया, लेकिन जीवन का हर सच आसान नहीं होता, हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। फिर भी, मुझे देवी में इतनी आस्था है कि मुझे पता है कि जो भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली वहां मौजूद हैं। हालात चाहे जो भी हो, जो कोई भी मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, मां उसे माफ नहीं करेंगी।”

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोर्ट में दायर किया तलाक का केस, 38 साल का टूट जाएगा रिश्ता Read More »

Jolly LLB 3

जॉली LLB 3 के मामले में अक्षय कुमार-अरशद वारसी की बड़ी मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन

एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुछ वक्त पहले टीजर रिलीज किया गया था,. जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। इस फिल्म में दोनों एक्टर्स वकील का शानदार किरदार निभाते हुए दिखाई रहे हैं, जोकि आपस में बुरी तरह से टकराते हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 अब मुसीबत में फंसती हुई नजर आई है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी को इस फिल्म के सिलसिले में पुणे सिविल कोर्ट की तरफ से समन भेजा गया है। फिल्म के खिलाफ एक पेटीशन फाइल हुई है। 19 सितंबर के दिन इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस विवाद को सुलझाने का काम किया जाएगा। दरअसल वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे ने पेटीशन फाइल करते हुए इस चीज का हवाला दिया है कि वकीलों और जज कों इस फिल्म खराब और अनुचित तरीके से दिखाया और लोगों के बीच पेश किया गया है। लीगल प्रोफेशल्स को एक्टर्स औऱ फिल्ममेकर्स की तरफ से खराब ह्यूमर के साथ पेश किया गया है। ऐसे में 12वें जूनियर डिविजन सिविल जज जे जी पावर ने एक्टर्स और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को समन भेजा है। उनसे कहा है कि वो 28 अगस्त को कोर्ट में पेश हों। साथ ही इस फिल्म पर रोक लगाने की भी बात कही गई है। क्या जॉली एलएलबी 3 की रिलीज पर लगेगी रोक पेटीशन फाइल करने वाले वकीलों का कहना है कि फिल्म में सभी वकील, जज को मामू कहकर बुला रहे हैं। ये जुडीश्यरी का अपमान है। वाजेद ने अपनी बात रखते हुए एक मीडिया हाउस से कहा कि कोर्ट में वकील बहस करते देखे जा सकते हैं, जैसे परिवार में लड़ाई हो रही हो। माना कि ये सिर्फ एक फिक्शन है, लेकिन पूरी लीगल कम्यूनिटी के लिए ये अपमानजनक है। 19 सितंबर के दिन इस फिल्म को रिलीज किया जाना है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या इस फिल्म पर रोक लगेगी या फिर नहीं?

जॉली LLB 3 के मामले में अक्षय कुमार-अरशद वारसी की बड़ी मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन Read More »

Pallavi Joshi

द बंगाल फाइल्स विवाद को लेकर दहाड़ी पल्लवी जोशी, बंगाल सरकार पर साधा निशाना

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नोआखली में हुए नरसंहार पर इस फिल्म को फिल्माया गया है, जोकि बंगाल में धड़ले से वायरल हो रहा है। विवेक अग्निहोत्री पर इस फिल्म को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसके अलावा जब डायरेक्टर अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने बंगाल पहुंचे तो उस दौरान भी काफी बवाल होता हुआ दिखाई दिया। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस और डायरेक्टर की पत्नी पल्लवी जोश अपना गुस्सा निकालती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए 26 अगस्त 2025 के दिन बंगाल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बीच स्क्रीन के दौरान रोक दिया गया और फिर यहीं से विवाद शुरू हो गया। अब एक्ट्रेस और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस कदम को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पल्लवी जोशी ने खुलकर इस बारे में बात की। उन्होंने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया। पल्लवी जोशी ने राज्य सरकार के इस कदम को पूरी तरह से असवैधानिक करार दिया है। उनका ये कहना है कि फिल्म बंगाल पर बनी है, इसीलिए उन्होंने अगस्त के महीने में ट्रेलर लॉन्च का वक्त चुना था, लेकिन सरकार ने उन्हें चुप करा दियाअपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा, ‘यह कार्रवाई केवल मनमानी ही नहीं, बल्कि पूरी तरह से संविधान के खिलाफ भी है।’ इसके अलावा पल्लवी जोशी का ये कहना है कि इस तरह से एक फिल्म के लॉन्च को रोकना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है। इसके अलावा एक इंटरव्यू में पल्लवी जोशी ने कहा ‘उस दिन कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च के समय जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ एक फिल्म पर नहीं, बल्कि पूरे ‘लोकतंत्र पर हमला’ था। इससे लोगों और भारत की आवाज को दबाने की कोशिश की गई है।’

द बंगाल फाइल्स विवाद को लेकर दहाड़ी पल्लवी जोशी, बंगाल सरकार पर साधा निशाना Read More »

Saif Ali khan with his family

55 साल के हुए सैफ अली खान, बहन सबा-सोहा से लेकर पत्नी करीना ने जताया प्यार

एक्टर सैफ अली खान कितने बेहतरीन एक्टर हैं, इस बात को हर कोई जानता है। आज वो अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए हैं। सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर बचपन से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की हैं। सैल अली खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए सबा अली खान ने लिखा, ‘मेरे भाईजान… आपके लिए क्या कहूं और कहां से शुरू करूं! जब से आपने मुझे तंग करना शुरू किया है, या जब मैं छोटी थी, तब से मैं सुनती आई हूं कि आपको ये जानकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था कि आपकी जगह मैंने ले ली है। धीरे-धीरे आप एक प्यारे, समझदार और हमेशा साथ देने वाले भाई बन गए। आज आप चार बच्चों के पापा हैं। मैं आप पर गर्व करती हूं। हमने साथ में बहुत सारे पल और फेस्टिवल सेलिब्रेट किए हैं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह दिन आपके लिए खुशियां, सेहत और ढेर सारा प्यार लेकर आए। उम्मीद है जल्दी आपसे मिलना होगा। बहन सोहा-पत्नी करीना ने दी जन्मदिन की बधाई इसके बाद सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा ने भी भाई को जन्मदिन की बधाई खास अंदाज में दी। अभिनेत्री ने कैप्शन दिया, कुछ पल ऐसे होते हैं, जो हमेशा के लिए यादों में बस जाते हैं। ये उन्हीं में से एक था, जब मैं अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला लेने जा रही थी। आपकी सलाह हमेशा की तरह मेरी जिंदगी के काम आई और मैं कह सकती हूं कि उसका असर मुझ पर साफ दिखता है। सच कहूं तो, आपके जैसा और कोई नहीं है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि आप मेरे साथ हो। जन्मदिन मुबारक हो भाई! जैसा कि आप हमेशा कहते हो, सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं। तो चलो, आने वाले कल के नाम, जो शानदार और रोशन हो। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेर की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग हस्बैंड।

55 साल के हुए सैफ अली खान, बहन सबा-सोहा से लेकर पत्नी करीना ने जताया प्यार Read More »

War 2 Review

War 2 Review: स्टार पावर का तड़का लगाने में कमजोर दिखें ऋतिक और जूनियर NTR, एक्शन पड़ा फीका

14 अगस्त के दिन फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का मिलन देखने को मिला है। फिल्म में ऋतिक रोशन , जूनियर एनटीआर , कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा कमाल का रोल निभाते हुए दिखाई दिए हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म से जितनी उम्मीद थी उसके हिसाब से फिल्म लोगों को लुभाने में कहीं न कहीं फेल होती हुई नजर आएगी। रॉ एजेंट कबीर (ऋतिक रोशन) के एक्शन सीन्स के साथ फिल्म की शुरुआत होती है, जिसे मेंटर और रॉ चीफ लूथरा (अशुतोष राणा) की एक मिशन के दौरान हत्या करनी पड़ जाती है। फिल्म में कियारा आडवाणी (काव्या) अपने पिता चीफ लथूरा को पकड़ने में लग जाती है। इस काम में उसका साथ एजेंट विक्रम देता है। जूनियर एनटीआर की एंट्री से सबको लगने लगता है कि कहानी में दिलचस्प मोड़ आएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बाद में फिल्म के अंदर पता चलता है कि विक्रम पहले कबीर का एक अच्छा दोस्त होता है, लेकिन किसी वजह से उनकी दोस्ती टूट जाती है। ऐसे में वो उससे बदला लाने की सोचता है। वहीं, काव्या और कबीर एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कबीर काव्या को समझता है कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है, जिसे पहले वो नहीं मानती लेकिन बाद में वो मान जाती है। ऐसे में वो कबीर की मदद करने लगती है। फिल्म में आगे कई सारे ट्विस्ट दिखाने की कोशिश की जाती है, लेकिन मेकर्स इसमें फेल हो जाते हैं। अंत में कबीर और विक्रम के बीच एक्शन सीन भी होता है, जीत किसकी होती है वो तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा। फिल्म वॉर 2 में कैसे नजर आएं सभी कलाकार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने दर्शकों को फिल्म से बंधने की पूरी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। वहीं, कियारा आडवाणी का रोल ठीक-ठाक लगा। इन सबके बीच आशुतोष राणा कमाल की एक्टिंग करते नजर आएं। साथ ही फिल्म में एक्टर अनिल कपूर भी नजर आएं, लेकिन वो फिल्म में तड़का नहीं लगा पाएं। फिल्म के गाने ठीक-ठाक ही थे।

War 2 Review: स्टार पावर का तड़का लगाने में कमजोर दिखें ऋतिक और जूनियर NTR, एक्शन पड़ा फीका Read More »

Dharam Karam film

जेल में लिखा गया था धरम करम का एक दिन बिक जाएगा अमर गीत, राज कपूर की छोटी से हुआ था चमत्कार

फिल्‍म ‘धरम करम’ का गाना ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’, लोगों के दिलों पर आज पर राज करता हुआ दिखाई देता है। ये उन सदाबहार गानों में से एक है, जिसने हम सभी को किसी न किसी हालत में हिम्‍मत दी है। लेकिन क्‍या आप इस गीत के पीछे की कहानी के बारे में जानते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं इस गाने से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में यहां।’एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्‍यारे तेरे बोल… दूजे के होठों पर देकर अपने गीत, कोई निशानी छोड़ फिर दुनिया से डोल…’, मजरूह सुल्‍तानपुरी साहब का लिखा, मुकेश की आवाज में गाया और आरडी बर्मन के संगीत से सजा यह गाना जेल की काल कोठरी में 1949 में लिखा था। उस दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार ने मशहूर उर्दू कवि, गीतकार को जेल में बंद कर दिया था। नए-नए आजाद भारत में, यह वह वक्‍त था जब स्‍वतंत्र खयालात को सरकार गुलामी की जंजीरों में जकड़कर रखना चाहती थी। मजरूह साहब 1950 और 1960 के दशक में भारतीय सिनेमाई संगीत की रूह माने जाते थे। वह प्रगतिशील लेखक आंदोलन में एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर साबित हुए थे।अपने छह दशक के करियर में उन्होंने कई संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। साल 1965 में फिल्‍म दोस्ती के गीत ‘चाहूंगा मैं तुझे’ के लिए उन्‍हें फ‍िल्मफेयर ने बेस्ट गीतकार के तौर पर नवाजा था। साल 1993 में उन्‍हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (लाइफटाइम अचीवमेंट) से भारत सरकार ने सम्मानित किया। लेकिन ये भी कम दिलचस्‍प नहीं है कि कभी इसी भारत सरकर ने उन्‍हें जेल भी भेजा था। पिता ने दिलवाई थी अंग्रेजी की तालीम उत्तर प्रदेश के सुल्‍तानपुर में पैदा हुए मजरूह सुल्तानपुरी के पिता असरार उल हसन खान एक मुस्लिम राजपूत थे। पिता 1919-1920 में पुलिस विभाग में तैनात थे। उस दौर में असरार उल हसन खान ने अपने बेटे को अंग्रेजी सिखाई थी, जोकि उस वक्त बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। साल 1946 में फिल्‍म ‘शाहजहां’, 1947 में ‘डोली’ और 1949 में आई ‘अंदाज’ से मजरूह साहब का नाम प्रसिद्ध गीतकारों में शामिल होने लगा था। उनके खयालात वामपंथी झुकाव वाले थे। इसीलिए वो सत्ता में आई सरकार के खिलाफ लिखते थे। नेहरू सरकार ने मजरूह सुल्‍तानपुरी, बलराज साहनी को भेजा जेल साल 1949 में बलराज साहनी को सरकार ने जेल में डाल दिया गया था। वहीं, मजरूह साहब ने भी सत्ता के ख‍िलाफ कविताएं लिखी थीं, बलराज साहनी के साथ उन्‍हें भी गिरफ्तार किया गया। दरअसल, 1948 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे सम्‍मलेन के बाद कम्युनिस्टों ने भारत सरकार के ख‍िलाफ क्रांति करने का फैसला किया था। इसके बाद राष्ट्रव्यापी गिरफ्तारी हुई। ‘हिटलर’ से की थी जवाहर लाल नेहरू की तुलना मजरूह साहब ने जेल के अंदर कई और कविताएं लिखीं। जब उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया, तो उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में उन्हें 1951 में दो साल जेल की सजा सुनाई गई। एक कविता में तो उन्‍होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तुलना हिटलर से कर डाली थी। ऐसे में जेल से निकलने के लिए उन्हें मदद की सख्‍त जरूरत थी। उस जमाने में राज कपूर फिल्‍म इंडस्‍ट्री के ऐसे एक्‍टर-फिल्‍ममेकर थे, जो नेकदिली और सबकी मदद करने के लिए जाने जाते थे। राज कपूर को खबर लगी तो वह मजरूह साहब से मिलने जेल पहुंचे। जब मदद के लिए आगे आएं राज कपूर जेल में मजरूह साहब जैसे धुरंधर लेखक का हाल देख राज कपूर का दिल भर आया। उन्‍होंने तत्‍काल उनसे कहा, ‘मैं आपकी मदद करना चाहता हूं।’ इस पर उसूलों के पक्‍के मजरूह सुल्‍तानपुरी ने कहा, ‘आप मेरी बस इतनी मदद कर दें कि मुझे कोई काम दिला दें।’ राज कपूर साहब ने झट से कहा, ‘मुझे एक गाना चाहिए, आप एक गाना लिखिए।’ राज कूपर जैसा गाना चाहते थे उन्होंने वैसा ही लिखा। अपने गाने के जरिए उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार को नसीहत भी दी थी। खैर, मजरूह साहब ने यह गाना 1949 में जेल में लिखा था। फिर राज कपूर साहब ने 1975 में रिलीज अपनी फिल्‍म ‘धरम करम’ में इसका इस्‍तेमाल किया। फिल्‍म से ज्यादा इस सुपरहिट गाने को लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया। राज कपूर ने उस दौर में मजरूह सुल्‍तानपुरी साहब को इस गाने के लिए 1000 रुपये दिए थे। यह तब बहुत बड़ी रकम थी। लेकिन सब जानते थे राज कपूर ने ऐसा क्‍यों किया।

जेल में लिखा गया था धरम करम का एक दिन बिक जाएगा अमर गीत, राज कपूर की छोटी से हुआ था चमत्कार Read More »

रांझणा के AI क्लाइमैक्स को देखकर गुस्साए धनुष-आनंद एल राय, क्या लेने वाले हैं लीगल एक्शन

फिल्म रांझणा लोगों के बीच इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के क्लाइमैक्स को एआई की मदद से बदला गया और फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया। इस चीज को लेकर फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय और फिल्म के हीरो धनुष ने अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने मिलकर लीगल एक्शन लेने का स्टेप उठाने वाले हैं। धनुष और आनंद एल राय ने जताई चिंताएआई से बदले गए क्लाइमैक्स को लेकर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर डायरेक्टर आनंद एल राय और धनुष विचार बना रहे हैं। फिल्ममेकर की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाने का सोच रही है। इसके अलावा आनंद एल राय ने एआई को बहुत ही खतरनाक बताया है। साथ ही कहा कि एआई का इस्तेमाल करने के बाद ऐसा लग रहा है कि उसकी आत्मा को ही निकाल दिया गया हो। इसके अलावा डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर भी टेंशन हो रही है। 1 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रांझणा के तमिल वर्जन को सिनेमाघरों में 1 अगस्त के दिन रिलीज किया गया था। एआई की मदद से रांझणा के क्लाइमैक्स सीन में बदलाव किया गया था। फिल्स के क्लाइमैक्स सीन में कुंदन मरता नहीं बल्कि उठकर बैठ जाता है। उसकी दोस्त बिंदिया जिसका किरदार स्वरा भास्कर ने निभाया था और मुरारी जिसका रोल जीशान अयूब ने निभाया था वो खुशी के मारे रोते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर अब क्लाइमैक्स का सीन वायरल हो रहा है। एआई का जिस तरह से आज की जनरेशन में इस्तेमाल हो रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

रांझणा के AI क्लाइमैक्स को देखकर गुस्साए धनुष-आनंद एल राय, क्या लेने वाले हैं लीगल एक्शन Read More »

महावतार नरसिम्हा ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, जल्दी 100 करोड़ में होने वाली है शामिल

फिल्म महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही धमाल मचाया हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बनाना लगातार जारी की हुई है। इस फिल्म की कमाई अब 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने की लाइन पर आ गई है। हैरानी वाली बात ये है कि इस फिल्म का डायरेक्शन करने वाले अश्विन कुमार ने इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली एनिमेशन फिल्म का रिकॉर्ड तक अपने नाम कर लिया है। ये जल्दी इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों को भी मात देने के लिए तैयार है।फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़, दूसरे दिन 4.6 करोड़, तीसरे करोड़ 9.5 करोड़, चौथे दिन 6 करोड़, पांचवें दिन 7.7 करोड़, आठवे दिन 7.7 करोड़, नौवें दिन 15.4 करोड़ और दसवें दिन 20.08 करोड़ की कमाई की है। इन सब कमाई का टोटल 87.93 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, इन सबके बीच किसी भी एनिमेटेड फिल्म के लिए यह बहुत बड़ी बात साबित हुई है। ऐसा तब जब फिल्म को अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’, विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ जैसी नई रिलीज फिल्मे मुकाबला दे रही हो। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपने दूसरे हफ्ते में इन सभी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। फिल्म महावतार नरसिम्हा को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म देशभर में हाऊस फुल जा रही है, लेकिन जगदलपुर शहर में इसके उलट स्थिति है। यहां के सिंगल स्क्रीन से यह फिल्म गायब है। शहर के सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं लगी है। शहर के बिनाका मॉल स्थित मल्टीप्लैक्स में फिल्म लगाई गई है लेकिन सिर्फ दो शो ही दिखाए जा रहे हैं। जबकि यह फिल्म ऐसी है कि इसके लिए स्क्रीन कम पड़ रहे हैं। शहर के हिंदूवादी व अन्य संगठनों ने कहा है कि समाज को दूषित करने वाली फिल्म लगाई जा रही हैं। संगठनों का कहना है कि मल्टीप्लैक्स में वही जाते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है। थियेटर में कम दर की टिकट होती है।

महावतार नरसिम्हा ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, जल्दी 100 करोड़ में होने वाली है शामिल Read More »

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट, शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुर्खीज मिला ये खिताब

भारत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉक्टर एम मुरुगन को नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी ने रिपोर्ट सबमित की थी, जिसके बाद विजेताओं की लिस्ट शाम के वक्त जारी की गई। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला है। वहीं, 12वीं फेल को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड हासिल हुआ है। इसके अलावा शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। बेस्ट फिल्म इन तेलुगु का अवॉर्ड भगवंत केसरी को मिला है। यहां देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट स्पेशल मेंशन– एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्चर) एम आर राजाकृष्णनन बेस्ट ताई फेक फिल्म– पाई तांग बेस्ट गारो फिल्म– रिमदोगितांगा बेस्ट तेलुगु फिल्म– भगवंत केसरी बेस्ट तमिल फिल्म– पार्किंग बेस्ट पंजाबी फिल्म- गोद्दे गोद्दे चा बेस्ट ओडिया फिल्म– पुष्करा बेस्ट मराठी– श्यामची आई बेस्ट कनाडा फिल्म– कंदिलू बेस्ट हिंदी फिल्म– कटहल बेस्ट एक्शन डायरेक्शन फिल्म– हनु-मान (तेलुगु) बेस्ट कोरियोग्राफी– रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे) बेस्ट लिरिक्स– बलगम (तेलुगु) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन– वाथी(तमिल)- जी वी प्रकाश कुमार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन हिंदी– एनिमल- हर्षवर्धन रामेश्वर बेस्ट मेकअप हिंदी फिल्म– सैम बहादुर- श्रीकांत देसाई बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर– सैम बहादुर- दिव्या गंभीर-सचिन लावलेकर, निधी गंभीर बेस्ट साउंड डिजाइनर– एनिमल- सचिन सुधाकरन, हरिहरण मुरलीधरण बेस्ट डॉयलॉग राइटर– सिर्फ एक बंदा काफी है बेस्ट सिनेमेटोग्राफी– द केरल स्टोरी – प्रंसतानु मोहापात्रा बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर– शिल्पा रॉव बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर– पीवीएन एस रोहित (तेलुगु) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट– 1- गांधी तथा चेतु- सुक्रीति वेनी बंद्रेदी 2- जिप्सी- कबीर खंडारे 3- नाल – त्रिशा तोसार, श्रीनीवासपोकाले, भार्गव जगपत बेस्ट एक्ट्रेस– रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे) बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम– रॉकी रानी की प्रेम कहानी बेस्ट फीचर फिल्म– 12वीं फेल बेस्ट स्क्रीन प्ले– बेबी (तेलुगु फिल्म)- साई राजेश नीलम

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट, शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुर्खीज मिला ये खिताब Read More »

जालंधर कोर्ट में एक्टर राजकुमार राव ने खुद को किया सरेंडर, इस मामले में मिली जमानत

एक्टर राजकुमार राव इस वक्त लोगों के बीच अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि किसी बड़े मामले को लेकर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ रहे हैं। उन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगा है। एक्टर के ऊपर इस मामले को लेकर केस तक दर्ज किया गया था। राजकुमार राव के खिलाफ जो समन जारी किया गया तो वो उनके गलत पत्ते पर पहुंच गया। इस वजह से वो कोर्ट में नहीं पहुंच पाएं। बाद में एक्टर के खिलाफ कदम उठाते हुए अरेस्ट वॉरन्ट जारी किया गया।एक्टर राजकुमार राव इस मामले को लेकर जालंधर कोर्ट पहुंचे। उन्होंने वहां पर खुद को सरेंडर कर दिया। जालंधर के जेएमआईसी जज श्रीजन शुक्ला की कोर्ट में सोमवार के दिन धार्मिक भावना को भड़काने के केस में एक्टर ने सरेंडर किया था। इस केस की अगली सुनवाई आज यानी 30 जुलाई के दिन हुई, जिसमें वकील दर्शन सिंह ने बचाव पक्ष रखते हुए कहा कि उनके क्लाइंट को कोर्ट से राहत मिलने के बाद वो जांच में शामिल हो गए थे। पुलिस की तरफ से कोर्ट में चार्जशीट जारी कर दी गई थी, लेकिन जिस एड्रेस पर कोर्ट की तरफ से समन भेज गए थे, वो एक्टर को नहीं मिलें, क्योंकि अब एक्टर उस जगह नहीं रहते हैं। कोर्ट ने राजकुमार राव को दी बेल एक्टर राजकुमार राव इस वक्त मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मौजूद ओबेरॉय स्प्रिंग्स में रहते हैं, इसकी वजह से ही वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाएं। वकील ने आगे इस बात की दलील दी कि राजुकमार राव के नोटिस में जब ये मामला आया तो उन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने इस दलील से सहमत होने के बाद राजकुमार को बेल दे दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार राव फिल्म बहन होगी तेरी का हिस्सा था। ये फिल्म 2017 में आई थी, जिसको लेकर अब एक्टर की मुसीबत बढ़ती दिखी हैं।

जालंधर कोर्ट में एक्टर राजकुमार राव ने खुद को किया सरेंडर, इस मामले में मिली जमानत Read More »