kalabhumitalkies.com

संजय कूपर की वसीयत को गोपनीय रखना चाहती हैं प्रिया कपूर, कोर्ट का फैसला सुन खुश हो जाएगी करिश्मा कपूर

दिल्ली हाईकोर्ट में संजय कपूर संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला इस वक्त दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में प्रिया सचदेव कपूर ने ये अनुमति मांगी है कि वह संजय कपूर की संपत्तियों की लिस्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर सकें। कोर्ट में सुनवाई के वक्त प्रिया कपूर के वकील ने कहा,’ मेरी बस यही मांग है कि वसीयत को सीलबंध लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी जाए ताकि यह जानकारी आम जनता और मीडिया तक न पहुंचे। इस दलील को नकारते हुए कोर्ट ने कहा,’ किसी भी मुकदमे में जब आप लिखित जवाब दाखिल करते हैं, तो दूसरी तरफ प्रतिवाद दाखिल करने के लिए यह जानकारी चाहिए। ऐसे में इसकी कितनी जानकारी सीलबंद लिफाफे में रहेगी?

इस पूरे मामले को लेकर वकील ने कहा कि इसमें बहुत सी जानकारी है जो सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। मैं यह सबको दिखाने के लिए तैयार हूं, बस इसे गोपनीय रखा जाए। कोर्ट की तरफ से इस बात को साफ इनकार कर दिया। वकील ने दोबारा कहा कि मैं सिर्फ दो पन्ने सीलबंद लिफाफे में रखने की मांग कर रहा हूं। कोर्ट की तरफ ये साफ कर दिया गया है कि यह मुश्किल है, क्योंकि जिनको लाभ मिलेगा उन्हें संपत्तियों पर सवाल उठाने का अधिकार है, जैसा कि किसी भी मामले में होता है, अगर उन्हें जांच करनी है और उन्हें गोपनीयता के समझौते से बांध दिया गया तो वे अपनी रक्षा कैस करेंगे? आपने जस्टिस हरि शंकर का गोपनीयत क्लब से जुड़ा फैसला पढ़ा है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 3 हजार करोड़ की संपत्तियों पर दावा किया जा रहा है। संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनकी संपत्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। इसके लिए अब उनकी पहली पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुए बच्चे समायरा-कियान हालिया पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की साल 2003 में शादी हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *