kalabhumitalkies.com

बिना शादी के मां बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, बेटे के जन्म पर फैंस दे रहे बधाई

भोजपुरी सिंगर देवी एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने बिना शादी के मां बनने का अपना सपना पूरा किया है। हर कोई ये सवाल कर रहा है कि आखिर कैसे और किस तरह से वो प्रेग्नेंट हुई। दरअसल देवी जर्मन में स्पर्म बैंक की मदद से प्रेग्नेंट हुई थीं। उन्होंने आईवीएफ के जरिए बेटे को जन्म दिया। बेटे की मां बनने के बाद सिंगर अपनी खुशी जाहिर करती हुई नजर आई हैं। फैंस उन्हें जमकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी देवी कई बार हिम्मत दिखा चुकी हैं। उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं।

भोजपुरी की फेमस सिंगर देवी अपने करियर में अबतक 50 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। भोजपुरी गानों के फैंस ने अबतक उनके गाए कई सारे गाने सुने होंगे।बिहार के छपरा जिला में देवी का जन्म हुआ था। देवी को चंदा कैसेट्स के बावरिया गाने से पहचान हासिल हुई थी। देवी ने 8 एल्बम में गाने गए थे। उन्होंने अपने गाने बावरिया के साथ यूपी और बिहार के साथ धूम मचा दी थी। हर किसी की जुबान पर उनके गाने बने रहते हैं।

AD Page

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवी का करियर 1990 के दशक में शुरू हुआ था और धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी, मगही, मैथिली और हिंदी में हजारों गीत गाए। खासकर विवाह गीत, सोहर, कजरी और भक्ति गीतों में उनकी खास पहचान है। लोग उन्हें प्यार से “भोजपुरी लोकगीतों की क्वीन” कहते हैं। देवी की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके गाने आज भी गांव-गांव की शादियों, त्यौहारों और सांस्कृतिक आयोजनों में बजते हैं। उनकी आवाज़ की सादगी और मिट्टी की खुशबू ने उन्हें आम लोगों से गहरा जोड़ दिया है। भोजपुरी संगीत को नई पहचान दिलाने वाली देवी ने न केवल परंपरागत धुनों को जिंदा रखा बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी धरोहर से जोड़ने का काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *