
एक्टर राजपाल यादव पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। उन्हें चेक बाउंस के मामले में सजा के अंदर डाला गया था। अब 16 जनवरी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दे दी है। फिलहाल एक्टर ने 2.50 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिसमें 75 लाख पहले जमा कराए थे। अब एक्टर ने 1.75 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। इस पूरे मामले को लेकर एक्टर के भाई श्रीपाल यादव ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर ये पूरा मामला क्या था।
राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने ‘एनडीटीवी’ से बात करते हुए कहा, ‘अगर वो ना आते तो शादी को का मतलब ही नहीं रहता। घर का मुख्य आकर्षण वो हैं. शादी में जितना सब होता है, भीड़भाड़ सब कोई तो मेन चीज तो उन्ही के मारे होती है। सब कुछ बहुत अच्छे से कर रहे थे, तैयारियां पहले हो चुकी थीं। लेकिन ये तो अचानक बन गया ना। ये थोड़े सोच रहे थे कि जाना पड़ेगा. अब जाना पड़ गया। वो आ रहे हैं. ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद, आप सबका सहयोग रहा। अब पूरे परिवार में बहुत खुशियां हैं। बाकी केस के बारे में वो ही सबकुछ बताएंगे।

ये मामला 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा है. साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. वह तय समय पर रकम वापस नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें कंपनी को कई चेक दिए, लेकिन वह सभी बाउंस हो गए. इसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत मामला दर्ज करा दिया. समय के साथ ब्याज जुड़ने से 5 करोड़ की राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई. साल 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में राजपाल यादव और उनकी पत्नी को तीन महीने की सजा सुनाई थी. हालांकि, बाद में उन्होंने बकाया राशि चुकाने का आश्वासन दिया और मामले की सुनवाई जारी रही.