kalabhumitalkies.com

Vikrant Massey

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट, शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुर्खीज मिला ये खिताब

भारत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया है। सूचना और प्रसारण विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉक्टर एम मुरुगन को नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी ने रिपोर्ट सबमित की थी, जिसके बाद विजेताओं की लिस्ट शाम के वक्त जारी की गई। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला है। वहीं, 12वीं फेल को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड हासिल हुआ है। इसके अलावा शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। बेस्ट फिल्म इन तेलुगु का अवॉर्ड भगवंत केसरी को मिला है। यहां देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट स्पेशल मेंशन– एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्चर) एम आर राजाकृष्णनन बेस्ट ताई फेक फिल्म– पाई तांग बेस्ट गारो फिल्म– रिमदोगितांगा बेस्ट तेलुगु फिल्म– भगवंत केसरी बेस्ट तमिल फिल्म– पार्किंग बेस्ट पंजाबी फिल्म- गोद्दे गोद्दे चा बेस्ट ओडिया फिल्म– पुष्करा बेस्ट मराठी– श्यामची आई बेस्ट कनाडा फिल्म– कंदिलू बेस्ट हिंदी फिल्म– कटहल बेस्ट एक्शन डायरेक्शन फिल्म– हनु-मान (तेलुगु) बेस्ट कोरियोग्राफी– रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे) बेस्ट लिरिक्स– बलगम (तेलुगु) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन– वाथी(तमिल)- जी वी प्रकाश कुमार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन हिंदी– एनिमल- हर्षवर्धन रामेश्वर बेस्ट मेकअप हिंदी फिल्म– सैम बहादुर- श्रीकांत देसाई बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर– सैम बहादुर- दिव्या गंभीर-सचिन लावलेकर, निधी गंभीर बेस्ट साउंड डिजाइनर– एनिमल- सचिन सुधाकरन, हरिहरण मुरलीधरण बेस्ट डॉयलॉग राइटर– सिर्फ एक बंदा काफी है बेस्ट सिनेमेटोग्राफी– द केरल स्टोरी – प्रंसतानु मोहापात्रा बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर– शिल्पा रॉव बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर– पीवीएन एस रोहित (तेलुगु) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट– 1- गांधी तथा चेतु- सुक्रीति वेनी बंद्रेदी 2- जिप्सी- कबीर खंडारे 3- नाल – त्रिशा तोसार, श्रीनीवासपोकाले, भार्गव जगपत बेस्ट एक्ट्रेस– रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे) बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम– रॉकी रानी की प्रेम कहानी बेस्ट फीचर फिल्म– 12वीं फेल बेस्ट स्क्रीन प्ले– बेबी (तेलुगु फिल्म)- साई राजेश नीलम

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट, शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, रानी मुर्खीज मिला ये खिताब Read More »

vikrant massey

बॉलीवुड में काम पाने के लिए विक्रांत मैसी ने की थी हद पार, कपड़ों पर खर्च कर देते थे एक आदमी की सैलरी जितना पैसा

मुंबई सपनों का शहर है। यहां पर किसी के सपने पूरे होते हैं तो कुछ के अधूरे रहे जाते हैं। उन सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर लोगों को बॉलीवुड की चमकती दुनिया में मुकाम हासिल हो पाता है। इस लिस्ट में टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल होता है। विक्रांत मैसी बॉलीवुड में काम की फिल्मे दे चुके हैं। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के प्रमोशन में बिजी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते वो एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में नजर आएं जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे राज खोले। इस दौरान विक्रांत मैसी ने इस बात को कबूल किया कि उन्होंने अपना पीआर बनाने के लिए अपने डिजाइनर आउटफिट्स पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि मैंने कोशिश नहीं की, मैंने 4-5 महीने तक कोशिश की। मैंने पार्टियों में जाना शुरू किया, मैंने कपड़े किराए पर लेना शुरू किया, जो बहुत महंगे हैं। उन कपड़ों को सिर्फ एक बार पहनने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं।’ पत्नी शीतल ठाकुर रहती थी नाराज साथ ही विक्रांत मैसी ने बताया कि वो एक आउटफिट पर महीने का खर्चा कर देते हैं। इस बात से उनकी पत्नी जोकि उस समय गर्लफ्रेंड थी वो नाराज हुआ करती थी। 12वीं फेल अभिनेता ने बताया,“मेरी पत्नी, जो उस समय मेरी गर्लफ्रेंड थी, वह कहती थी, ‘क्यों? हर इवेंट के लिए 50,000-60,000 रुपये रोज? आप 4-5 घंटे डिज़ाइनर का कॉस्ट्यूम पहनते हैं. यह हमारे पूरे महीने का खर्च है।” इस तरह समझ में आई विक्रांत को सारी बात एक्टर विक्रांत मैसी ने आगे अपनी बात में कहा, “लेकिन मैंने कोशिश की. मैंने कोशिश की और मैं असफल रहा और मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना अनकंफर्टेबल था। मुझे खुद जैसा महसूस नहीं हो रहा था। जैसे इन पार्टियों में जाना, उन बेहद महंगे कपड़ों को पहनना, मैं बहुत सचेत था, पूरे समय मैं यही सोचता रहता था ‘मुझे उम्मीद है कि ये गंदे नहीं होंगे क्योंकि मुझे ये कपड़े वापस करने हैं, ये एक बड़े डिजाइनर के हैं। “

बॉलीवुड में काम पाने के लिए विक्रांत मैसी ने की थी हद पार, कपड़ों पर खर्च कर देते थे एक आदमी की सैलरी जितना पैसा Read More »