kalabhumitalkies.com

All

फैंस का इंतजार हुआ खत्म! बिग बॉस 19 का टीजर हुआ आउट, दमदार अंदाज में दिखें सलमान खान

फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बिग बॉस के नए सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है। बिग बॉस 19 के जरिए एक्टर और शो के होस्ट सलमान खान लोगों का फुल एंटरटेनमेंट करने जा रहे हैं। सलमान खान ने 31 अगस्त यानी आज के दिन शो का टीजर डाला है। साथ ही ये बताया है कि शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त के दिन होने वाला है। घरवालों की सरकार इस बार शो की थीम रखी गई है। उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी ‘भरपूर मनोरंजन’ का वादा किया और सबको तैयार रहने की सलाह दी है। दरअसल सलमान खान ने अपने जबरदस्त अंदाज के साथ बिग बॉस 19 के टीजर को शेयर करते हुए कहा, ‘मैं बहुत लंबे समय से बिग बॉस का हिस्सा रहा हूं और जैसा कि हम सभी जानते हैं, बिग बॉस हर साल खेल को नया रूप देता है और इस बार यह घरवालों की सरकार है। जब बहुत सारे लोग डोर खींचने लगते हैं, तो यह गड़बड़ हो जाता है। तब दरारें दिखती हैं और घर युद्ध क्षेत्र में बदल जाता है। इतने सालों के बाद मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैं भी उतना ही रोमांचित हूं, जितना आप हैं। यह देखने के लिए कि यह सब कैसे खेलता है।’ 45 स्टार्स से बिग बॉस 19 को लेकर हो चुकी है बातचीत इस बार शो में कौन-कौन से स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं वो तो देखने वाली बात है। बिग बॉस 19 को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा। बिग बॉस 19 शो का प्रीमियर रात 9 बजे होने वाला है। इसके बाद से हर हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क, इमोशन्स और झगड़े देखने को मिलेंगे। वहीं, सलमान खान भी वीकेंड के वार में आकर घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक लगभग 45 सेलिब्रिटी से इस शो को लेकर बात की जा चुकी है।

फैंस का इंतजार हुआ खत्म! बिग बॉस 19 का टीजर हुआ आउट, दमदार अंदाज में दिखें सलमान खान Read More »

फिल्म अवतार 3 का शानदार-जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, पेंडोरा की दुनिया को तबाह करने आया ये विलेन

दुनिया की सबसे बड़ी हिट फिल्म अवतार के तीसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जोकि सोशल मीडिया पर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। अवतार: फायर एंड ऐश ट्रेलर में पेंडोरा के अंदर खतरनाक चैप्टर की शुरुआत होते हुए दिखाई दे रही है। इस कहानी के अंदर ऐश पीपल नाम का एक रहस्यमयी ग्रुप को जोड़ गया है। ट्रेलर के अंदर जेक सुली और उसकी फैमिली मेटकेयना कबीले के साथ मिलकर वरंगा और उसकी सेना का मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ‘अवतार 3’ के ट्रेलर में पेंडोरा की खूबसूरत और शानदार दुनिया को लोगों के बीच में पेश किया गया है। उस दुनिया में अलग तरह के जीव आसमान में उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी लोग वहां खुशी से रहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह खुशी उनकी ज्यादा देर तक नहीं रहती है। कुछ ही देर बाद यहां हमले और जंग शुरू हो जाती है। जेक सुली और उनका परिवार एक दूसरे कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है। https://www.instagram.com/reel/DMp6xC0RtaV/?igsh=MTZmbmt6Zm5ob2Vxdg== 19 दिसंबर को रिलीज होगी अवतार 3 हाल ही में अवतार 3 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की थी कि ऊना चैपलिन इसमें विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं। उसके बाद से फैंस उन्हें नए रोल में देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अबतक 2100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अवतार के पहले हिस्से में जमीनी संघर्ष दिखाया गया था। दूसरे हिस्से में पानी में संघर्ष दिखाया गया था। तीसरे हिस्से में आग में संघर्ष दिखाया गया है। अवतार के पहले और दूसरे हिस्से ने जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन अब देखना ये होगा कि तीसरे हिस्से को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

फिल्म अवतार 3 का शानदार-जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, पेंडोरा की दुनिया को तबाह करने आया ये विलेन Read More »

सैयारा का सोमवार के दिन भी जारी रहा धमाल, 4 दिन में ऐसे किया 100 करोड़ का आकंड़ा पार

फिल्म सैयारा लोगों के बीच धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है। इस फिल्म में बतौर एक्टर अहान पांडे और एक्टर्स अनीत पड्डा दिखाई दे रही हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पावर बन चुकी है, जिसकी तुलना आशिकी 2 से हो रही है। शानदार ओपनिंग के बाद पूरे वीकेंड सैयारा ने थिएयर्स में जो माहौल बनाया उसका दम बॉक्स ऑफिस के दमदार आंकड़ों में दिखाई दिया। शुक्रवार को 22 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म सैयारा ने शनिवार के दिन 26.25 करोड़ और रविवार को 35.75 करोड़ कमाई थे। वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में सैयारा भी काफी जबरदस्त धमाल मचाती हुई दिखाई दी। बल्कि कई लोकेशंस पर तो फिल्म की ऑक्यूपेंसी सोमवार से भी बेहतर थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक सैयारा ने अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 24.25 करोड़ की कमाई की है। यानी शुक्रवार के मुकाबले सोमवार के दिन ज्यादा कलेक्शन हुआ। इसके अलावा अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की सोशल मीडिया पर खूब धूम है। चारों तरफ इसी फिल्म की बात हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी की भी जमकर तारीफ हो रही है. सैयारा के गानों पर भी जमकर रील बनाए जा रहे हैं। कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों को किया पीछे 4 दिन के कलेक्शन से ही सैयारा ने इस साल की कई कामयाब बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जैसे केसरी चैप्टर 2, जाट और भूल चूक माफ। 4 दिन में सैयारा ने जितना कलेक्शन किया है उतना कई बड़े स्टार्स की फिल्म नहीं कर पाई। इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, सलमान खान की सिकंदर भी शामिल है।

सैयारा का सोमवार के दिन भी जारी रहा धमाल, 4 दिन में ऐसे किया 100 करोड़ का आकंड़ा पार Read More »

क्या 8 साल बाद शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री करेंगी दया बेन? असित मोदी ने किया बड़ा ऐलान

सब टीवी पर आना वाला तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों का फुल एंटरटेनमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस शो में दिशा वकानी यानी दया बेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस शो के प्रड्यूसर असित मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान दया बेन की वापसी का इशारा किया। असित मोदी ने कहा, “दयाबेन एक ऐसा नाम है जो घर-घर में पहचाना जाता है। दिशा वकानी (Disha Vakani) ने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि वह लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई हैं। पिछले आठ सालों से दिशा ने शो में वापसी नहीं की है, लेकिन आज भी दर्शक उनके लौटने की उम्मीद करते हैं।” असित मोदी ने आगे कहा, “दयाबेन का किरदार शो के लिए बेहद खास है, लेकिन उनकी वापसी आसान नहीं है। इसके लिए समय और सही परिस्थितियों की जरूरत होती है। हम हमेशा अच्छी कहानी दिखाने की कोशिश करते हैं और अगर कहानी मजबूत हो तो दर्शक उससे जुड़ जाते हैं। ऐसे में किसी एक किरदार की मौजूदगी या गैर-मौजूदगी शो की सफलता पर बहुत बड़ा असर नहीं डालती।” ट्रोर्ल्स को लेकर खुलकर बोले असित मोदी इसके अलावा शो को लेकर फैल रही अफवाहों और ट्रोर्ल्स को लेकर उन्होंने कहा, “शो को लेकर कई बार गलत बातें भी फैलाई जाती हैं। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं हर अफवाह पर प्रतिक्रिया दूं, तो मेरा काम ही रुक जाएगा। हमें अपनी एनर्जी कंटेंट और कहानी को बेहतर बनाने में लगानी होती है, न कि अफवाहों का जवाब देने में।”

क्या 8 साल बाद शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री करेंगी दया बेन? असित मोदी ने किया बड़ा ऐलान Read More »

फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 20 जुलाई को उन्होंने आखिरी सांस ली है। दरअसल वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। ऐसे में उनके शरीर को कई बीमारियों ने घेर लिया था। एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर जिन्होंने उनकी फिल्म डॉन को दोबारा बनाया था, वो चंद्र बरोट की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ये सुनकर काफी दुखा हुआ कि ओरिजिनल डॉन के डायरेक्टर अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। मेरी उनके परिवार के लिए दिल से संवेदनाएं। तंजानिया में जन्मे और पले-बढ़े चंद्र बारोट ने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत एक बैंक में काम करके की थी, उसके बाद वे अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार के मार्गदर्शन में फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए भारत आ गए। ‘डॉन’ फिल्म के बाद, बरोट ने बंगाली फिल्मों ‘आश्रिता’ (1989) और ‘प्यार भरा दिल’ (1991) का निर्देशन किया। उनकी ये दोनों फिल्में अच्छी नहीं चलीं। चंद्र बरोट ने बताया था ‘मैंने दिलीप कुमार के साथ ‘मास्टर’ नाम की एक फिल्म शुरू की थी। सारिका के साथ ‘तितली’ नाम की एक और फिल्म शुरू की थी। पहली फिल्म पूरी नहीं हो पाई और सारिका ने शादी कर ली।’ फिल्म डॉन को हुए 50 साल पूरे जानकारी के लिए बता दें कि 1978 में आई डॉन अपने एक्शन और धांसू डायलॉग की वजह से जानी जाती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान, प्रान नजर आए थे। इसे जावेद अख्तर और सलीन खान की जोड़ी ने साथ में लिखा था। इस फिल्म को रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए।

फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस Read More »

VFX के बिना रामानंद सागार ने ऐसे दिखाया था सीरियल रामायण में कमाल, रावण के वध से जुड़ा है मजेदार किस्सा

फिल्म रामायण इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्टर रणबीर कपूर और साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं, रावण का रोल साउथ के एक्टर यश निभाएंगे। लेकिन इन सबके बीच लोग इस वक्त रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण की चर्चा कर रहे हैं। इस सीरियल को फिल्माने के लिए किसी भी तरह के वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था। साथ ही किसी भी तरह के स्पेशल इफेक्ट्स नहीं दिए गए थे। सीरियल को फिल्माने के लिए रामानंद सागर ने ऐसे जुगाड़ लगाए, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। रावण के वध के लिए ऐसे फूकी जान सबसे पहले बारी आती है रावण के वद्य वाले सीन की। इसे फिल्माने के लिए रामानंद सागर ने काफी मेहनत की थी। रावण के वद्य वाला सीन उन्होंने खुद डिजाइन किया था। इस फिल्म को उमरगांव में शूट किया गया। रावण और राम के बीच के युद्ध को वहीं शूट किया गया था। स्पेशल इफेक्ट्स जेनरेटर 2000 नाम की मशीन सागर वर्ल्ड की माने तो उस वक्त वीएफएक्स से जुड़ी ज्यादा तकनीक उपलब्ध नहीं थी। उस वक्त रामानंद सागर ने स्पेशल इफेक्ट्स जेनरेटर 2000 नाम की मशीन को प्रयोग में लिया था। उस मशीन को रावण के वद्य वाली सीन फिल्माने के लिए किया था। स्पेशल कैमरे के एंगल का कमाल वहीं, रावण का वद्य करने के लिए जो ब्रह्मा तीर बनाया गया था उसके लिए भी 2000 नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा जितने भी तीर के वार टीवी के सीरियल्स में दिखाए गए, जिसमें सांप तो कभी जानवर निकलते थे। उसके लिए एक अलग तरह के कैमरे के एंगल को चुना गया था। सेट पर ऐसे इकट्ठा की भीड़ अब रामानंद सागर के सामने दुविधा ये थी कि विशाल सेना के लिए वह भीड़ कैसे लाएं? सेट पर 15-20 लोग ही पहुंचे थे। ऐसे में रामानंद सागर ने गजब जुगाड़ अपनाया था। उन्होंने सेट पर बड़े-बड़े शीशे लगवाए। इन शीशों के बीच कैमरों को इस तरह से फिट किया कि रिफ्लेक्शन होने पर लोगों की ज्यादा भीड़ नजर आए।

VFX के बिना रामानंद सागार ने ऐसे दिखाया था सीरियल रामायण में कमाल, रावण के वध से जुड़ा है मजेदार किस्सा Read More »

बाहुबली एंड कंपनी ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, 10 साल बाद साथ नजर आए राजमाता-भल्लाल देव

साउथ की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक बाहुबली आती है। इस फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से हिट हुई थी। साथ ही कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। अब बाहुबली फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद मेकर्स ने एक रीयूनियन पार्टी रखी। इस दौरान कई सारे सितारे एक साथ नजर आएं। इस शानदार पार्टी की तस्वीरें अब एक्टर प्रभास की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरे में प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, सत्य राज और डायरेक्टर एस एस राजमौली एक साथ दिखाई दिए। काफी वक्त के बाद मिलने की खुशी सभी के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। फैंस का भी इन तस्वीरों को देखने के बाद दिल खुश हो गया। फिर से रिलीज होगी बाहुबली आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाहुबली का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। 2017 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल हुई थी। View this post on Instagram A post shared by Baahubali (@baahubalimovie) आज भी लोग फिल्म बाहुबली को पसंद करते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं बाहुबली फ्रेंचाइजी की रिलीज के 10 साल पूरे होने की खुशी में मेकर्स ने इसे दोबारा से नए अंदाज में थिएटर्स में रिलीज करने का एलान किया है। 31 अक्टूबर 2025 को बाहुबली एपिक सागा को रिलीज किया जाएगा।

बाहुबली एंड कंपनी ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, 10 साल बाद साथ नजर आए राजमाता-भल्लाल देव Read More »

घर में 2 हफ्तों तक सड़ता रहा पाकिस्तान एक्ट्रेस का शव, इस तरह खुला सारा राज

पाकिस्तान की फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस हुमैरा असरगर अली की उनके अपार्टमेंट में लाश मिली है। उनकी उम्र 32 साल की थी। वो कराची में मौजूद डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी के एक अपार्टमेंट में रहा करती थी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की 2 हफ्ते पहले ही मौत हो चुकी थी, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। डीआईजी सैयद असर राजा ने पाकिस्तानी मीडिया को एक्ट्रेस की मौत के बारे में जानकारी दी। द डॉन की खबर के मुताबिक, हुमैरा का शव उनके अपार्टमेंटम से बरामद किया गया। शव की हालत काफी ज्यादा खराब बताई जा रही है। इस घटना ने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया है। फैंस एक्ट्रेस की इस खबर को जानने के बाद काफी ज्यादा हैरान और परेशान दिखाई दे रहे हैं। डीआईजी ने एक-एक करके खोले सारे राज एक मीडिया हाउस के मुताबिक डीआईजी सैयद असद राजा ने बताया अली का शव फेज-VI में इत्तेहाद कमर्शियल के एक फ्लैट में बरामद किया गया। उनकी लाश बुरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में दिखी। उनकी मौत दो हफ्ते पहले ही हो चुकी थी, लेकिन आस-पास के लोगों ने इस बात पर गौर नहीं किया। अपनी बात रखते हुए डीआईजी ने कहा,’गिजरी पुलिस स्थानीय अदालत के आदेश पर अपार्टमेंट खाली कराने के लिए मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस ने दोपहर को दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी कुछ जवाब नहीं दिया। पुलिस इसके बाद ताला तोड़कर अपार्टमेंट में पहुंच गई। जहां उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए मौके पर क्राइम सीन यूनिट को बुलाया। एक्ट्रेस किराए पर रह रही थी। उन्होंने 2024 से मकान मालिक को किराया देना बंद कर दिया था। जिसके बाद अदालत ने उन्हें घर खाली करने का आदेश दिया था।

घर में 2 हफ्तों तक सड़ता रहा पाकिस्तान एक्ट्रेस का शव, इस तरह खुला सारा राज Read More »

रक्षा बंधन पर देखें बॉलीवुड की ये शानदार फिल्में, भाई-बहन के रिश्ते में आएगी मिठास

देशभर में इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त के दिन मनाया जाने वाला है। ये त्योहार बहन-भाई के प्यार का प्रतीक माना गया है। बॉलीवुड में भाई-बहन के रिश्ते पर कई सारी ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें और दिल दोनों भर आता है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जोकि रक्षाबंधन के मौके पर आपको जरूर देखनी चाहिए। हरे राम हरे कृष्णा इस फिल्म में एक्टर देव आनंद एक ऐसे भाई का रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जोकि अपनी बहन को ढूंढने निकल जाता है। इस दौरान उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन लड़का अपनी समझदारी के साथ सारी मुश्किले पार कर देता है। इस फिल्म में देव आनंद के साथ एक्ट्रेस जीनत अमान लीड रोल में नजर आ रही हैं। छोटी बहन फिल्म छोटी बहन 1959 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना काफी हिट हुआ था। इस फिल्म में बलराज साहनी, नंदा, महमूद और रहमान लीड में नजर आए थे। लोगों के दिलों में आज भी ये फिल्म बसी हुई है। फिजा फिल्म फिजा भी लोगों के दिलों पर जबरदस्त तरीके से राज करती हुई नजर आई थी। इस फिल्म में भाई और बहन के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया था। फिल्म में 1993 मुंबई दंगों के बाद अमान नाम का एक लड़का घर से भागकर आतंकी संगठन से जुड़ जाता है। ऐसे में अपने भाई को वापस घर लाने के लिए बहन फिजा काफी कोशिश करती है। फिल्म का अंत आपका दिल पिघलाने के लिए काफी रहेगा। फिल्म में करिश्मा कपूर और ऋतिक लीड रोल निभा चुके हैं। सरबजीत सरबजीत एक ऐसी फिल्म हैं, जिसमें एक रियल लाइफ भाई-बहन की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। फिल्म में एक बहन अपनी आखिरी सास तक अपने भाई के लिए लड़ाई लड़ती हुई नजर आती है। रक्षा बंधन इसके अलावा फिल्म रक्षाबंधन में भाई-बहन के प्यार को काफी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। इस फिल्म में एक भाई अपनी बहनों के प्यार में किस हद तक चला जाता है इस चीज को बखूबी फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रक्षा बंधन पर देखें बॉलीवुड की ये शानदार फिल्में, भाई-बहन के रिश्ते में आएगी मिठास Read More »

surender thakur

किरदार अनेक अभिनेता एक सुरेंद्र ठाकुर मंझे हुए कलाकार दर्शकों का दिल जीतते है बार बार

सुरेंद्र ठाकुर भारतीय अभिनेता की जीवनी औरफिल्मोग्राफीसुरेंद्र ठाकुर एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्यतः हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत 2013 में की थी और तब से लेकर अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज़ में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। उनकी शारीरिक उपस्थिति और दमदार संवाद अदायगी उन्हें विशेष पहचान दिलाती है। सुरेंद्र ठाकुर ने विभिन्न शैलियों की फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें शामिल हैं:फ़ोन भूत (2022): एक हास्य-हॉरर फिल्म जिसमें उन्होंने ‘राका’ का किरदार निभाया। लूटकेस (2020) एक कॉमेडी फिल्म जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।दर्बार (2020): एक एक्शन फिल्म जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई। मारजावां(2019) फिल्म में निभाया खास किरदार मारजावां(2019) एक एक्शन फिल्म जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई। घूल (2018) एक ड्रामा वेब सीरीज़ जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।शैतान हवेली (2018) एक कॉमेडी वेब सीरीज़ जिसमें उन्होंने ‘चंडाल’ का किरदार निभाया। संजू (2018) एक जीवनी फिल्म जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई। दिरान अधिगारम ओंड्रू (2017) एक तमिल एक्शन फिल्म जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई। अभिनय शैली और पहचान सुरेंद्र ठाकुर की अभिनय शैली में शारीरिक ताकत, दमदार संवाद अदायगी और नकारात्मक भूमिकाओं में गहरी छाप देखने को मिलती है। उनकी लंबी कद-काठी और गंभीर चेहरे की अभिव्यक्ति उन्हें खलनायक के किरदारों के लिए उपयुक्त बनाती है। वे अपनी भूमिकाओं में प्रभावशाली संवादों और शारीरिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते हैं। सुरेंद्र ठाकुर ने टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। उन्हें 2021 में प्रसारित हुए धारावाहिक तेरी लाडली मैं में ‘सुरेंद्र कुमार’ के किरदार में देखा गया था। इस धारावाहिक में उन्होंने एक पारिवारिक भूमिका निभाई, जो उनके नकारात्मक भूमिकाओं से हटकर था दक्षिण भारतीय सिनेमा में योगदानसुरेंद्र ठाकुर ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने तमिल फिल्म **थीरन अधिगाराम अंदरू (2017) में एक सहायक भूमिका निभाई, जो एक एक्शन थ्रिलर थी। इसके अलावा, उन्होंने तेलुगु फिल्म माझाई पीढ़िकथा मानीथान (2024) में भी अभिनय किया है। नकारात्मक भूमिकाओं से लेकर पारिवारिक किरदारों में छोड़ी छाप सुरेंद्र ठाकुर एक बहुमुखी अभिनेता हैं, जिन्होंने नकारात्मक भूमिकाओं से लेकर पारिवारिक किरदारों तक में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। उनकी शारीरिक उपस्थिति और संवाद अदायगी उन्हें विशेष पहचान दिलाती है। आने वाले समय में उनकी और भी भूमिकाएँ देखने को मिल सकती हैं, जो उनके अभिनय कौशल को और भी निखारेंगी। कलाभूमि सिनेमा दे रही है कलाकारों अपना प्रतिभा व्यक्त करने का जरिया ताकि अदाकारों का प्रदर्शन हो और बढ़िया। लेखक संपादक राहुल कुमार शुक्ला Your Attractive Heading

किरदार अनेक अभिनेता एक सुरेंद्र ठाकुर मंझे हुए कलाकार दर्शकों का दिल जीतते है बार बार Read More »