kalabhumitalkies.com

Tv Show

Gaurav Khanna

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना के खाना बनाने से इनकार पर दंग हुए फैंस, मास्टरशेफ जीतने पर उठाए सवाल

बिग बॉस 19 इस वक्त लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में इस वक्त गौरव खन्ना नजर आ रहे हैं। पहले ही हफ्ते में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद घर की पहली कैप्टन बनीं और उन्होंने सभी को ड्यूटी देने शुरू कर दिया। ऐसे में जब गौरव खन्ना को उन्होंने खाना बनाने के लिए कहा तो एक्टर ने ये कहकर इस काम को करने से इनकार कर दिया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है। इसीलिए वो खाना नहीं बनाएंगे। अब एक्टर के इस बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा सा हो गया। इस विवाद ने इसीलिए तूल पकड़ा क्योंकि क्योंकि कुकिंग न आने का दावा कर रहे गौरव खन्ना ने इसी साल अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली के अलावा बाकी कई कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का खिताब जीता था। फिनाले में एक्टर ने 2 कोर्स सिग्नेचर डिश बनाई थी। इनाम के तौर पर उन्हें ट्रॉफी और 20 लाख रुपए मिले थे। ऐसे में इस पूरे विवाद के बाद विकास खन्ना की टीम सफाई देती हुई नजर आ रही है। टीम ने एक्टर के ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, “साफ कर दें कि मास्टरशेफ और बिग बॉस की कुकिंग एक जैसी नहीं है। मास्टरशेफ में गौरव खन्ना ने मार्गदर्शन के साथ, बारीकी से सजाई गई एक डिश तैयार की। लेकिन बिग बॉस में रोजाना लोगों के लिए खाना पकाना होता है, बिना किसी सुपरविजन के। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से पहले, गौरव खन्ना ने कभी खाना नहीं पकाया था। वह शो सीखने, ढलने और भारी दबाव में प्रदर्शन करने के बारे में था। उस खिताब को जीतना दृढ़ संकल्प की बात थी, न कि पहले से मौजूद हुनर की। आज केवल एक बयान के आधार पर उन्हें भारतीय खाने के लिए ट्रोल करना और जज करना बिल्कुल अनुचित है।”

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना के खाना बनाने से इनकार पर दंग हुए फैंस, मास्टरशेफ जीतने पर उठाए सवाल Read More »

Big News: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने दुनिया को कहा अलविदा, आज होगा अंतिम संस्कार

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। आज सुबह 10 बजे उनका निधन हुआ है। मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने सागर आर्ट्स बैनर के तले फाफी लंबे वक्त तक काम किया। इस प्रोडक्शन हाउस को उनके पिता रामानंद सागर ने शुरू किया था। प्रेम सागर ने इस बैनर के कई प्रोजेक्ट्स में स्टिल फोटोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर के तौर पर काम किया था। प्रेस सागर ने रामायण की शूटिंग से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि अगर हम उमरगांव नहीं जाते तो रामायण शायद नहीं बन पाती। सबसे अच्छी बात ये थी कि वह जगह पूरी दुनिया से कट-ऑफ थी। वहां की प्रकृति ने इश सीरियल और किरदारों को लोगों के दिलों में बखूबी उतारा। सेट के इर्द-गिर्द हर तरह के लोकेशन थे। अभी दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘काकभुशुण्डि रामायण’ और स्टार भारत पर प्रसारित होने वाली सीरियल ‘कमधेनु गौमाता’ भी इन्होंने बनाई हैं। कलाभूमि कास्टिंग कंपनी और कलाभूमि परिवार प्रेम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ‘ रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी के निधन की खबर बिल्कुल चौंकाने वाली है। ओम शांति 🙏😥’। इसके अलावा प्रेम सागर ने आगे बताया था कि जब हमने उस स्टूडियो का दरवाजा खोला तब कई सारे जालें-मकड़ी वगैरह थे, लेकिन वहां की प्रॉपर्टी (दीवारें, रथ वगैरह) बहुत भव्य थे। हमने दिन-रात एक करके पूरा स्टूडियो बना दिया। उसके बाद तो उमरगांव वर्ल्ड डेस्टिनेशन बन गया। BBC चैनल वहां आई। राजमाता विजयाराजे सिंधिया वहां ठहरी। कभी उमरगांव को कोई पहचानता नहीं था, लेकिन ‘रामायण’ के बाद इस शहर को एक अलग पहचान मिल गई। प्रेम सागर ने बताया था कि एक्टर्स उमरगांव में ही रहना पसंद करते थे। उन्होंने कहा था, ‘दारा सिंह को हनुमान के किरदार के लिए मेकअप करने में लगभग 4 घंटे लगते थे। वे सुबह 7 बजे की शिफ्ट के लिए रात के 3 बजे ही उठ जाते। मेकअप के बाद वे कुछ खा नहीं सकते थे।

Big News: रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने दुनिया को कहा अलविदा, आज होगा अंतिम संस्कार Read More »

Bigg boss 19 Salman Khan

बिग बॉस 19: दूसरे दिन नॉमिनेशन में 7 कंटेस्टेंट फंसे, सलमान खान करेंगे एविक्शन का ऐलान

बिग बॉस का नया सीज़न हमेशा की तरह दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुका है। 24 अगस्त 2025 को बिग बॉस 19 का प्रीमियर एपिसोड ऑन-एयर हुआ और इसके साथ ही घर में एंटरटेनमेंट, ड्रामा और टकराव की शुरुआत भी हो गई। इस बार मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट और अनोखा कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो इसे और भी रोचक बना रहा है। बिग बॉस 19 का थीम: “घरवालों की सरकार” इस बार शो का थीम रखा गया है “घरवालों की सरकार”। इसका मतलब है कि घर के सदस्य ही आपस में सत्ता और फैसलों से जुड़े रोल निभाएंगे। यानी किसे कौन-सा अधिकार मिलेगा और किस पर क्या सज़ा लागू होगी, इसका फैसला घरवाले ही करेंगे। इस कॉन्सेप्ट ने शो को पहले ही दिन से मज़ेदार बना दिया है। पहले ही हफ्ते नॉमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट शो के दूसरे दिन यानी 25 अगस्त को नॉमिनेशन टास्क रखा गया। इसमें घर के सभी 16 कंटेस्टेंट्स को कॉन्फ्रेंस हॉल में बुलाया गया और उनसे कहा गया कि वे एक-दूसरे की खामियां बताते हुए उन्हें नॉमिनेट करें। जिन कंटेस्टेंट्स का नाम सबसे ज़्यादा बार लिया गया, वे सीधे नॉमिनेशन लिस्ट में चले गए। नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया के बाद सात बड़े नाम सामने आए हैं: अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक, प्रणीत मोरे। ये सातों ही कंटेस्टेंट्स काफी पॉपुलर और दमदार माने जाते हैं। ऐसे में इनका नॉमिनेशन दर्शकों के लिए भी चौंकाने वाला रहा। अब इन पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है और वीकेंड का वार में इनमें से किसी एक को घर से बाहर होना पड़ेगा। गौरव खन्ना बने फैंस के फेवरेट बिग बॉस 19 की शुरुआत के साथ ही टीवी एक्टर गौरव खन्ना सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। गौरव खन्ना पहले अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनकी जोड़ी रुपाली गांगुली के साथ खूब पसंद की गई थी। इस बार बिग बॉस में उनकी तुलना सीज़न 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है। कई फैंस का मानना है कि गौरव इस सीज़न के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और वे शो में लंबा सफर तय कर सकते हैं। नॉमिनेशन से बढ़ा सस्पेंस, वीकेंड का वार पर टिकी नज़रें अब सबकी नज़रें शो के वीकेंड एपिसोड पर हैं। होस्ट सलमान खान इस दौरान न सिर्फ घरवालों की क्लास लेंगे बल्कि इन सात नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक का एविक्शन भी करेंगे। चूंकि ये सभी सदस्य मजबूत और पॉपुलर माने जाते हैं, इसलिए इस हफ्ते का एलिमिनेशन काफी ड्रामेटिक और इमोशनल हो सकता है। दर्शकों की प्रतिक्रिया शो के पहले हफ्ते ने ही दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 से जुड़े हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के सपोर्ट में जमकर पोस्ट कर रहे हैं। अब देखना यह है कि कौन इस हफ्ते घर से बाहर होता है और किसका सफर आगे बढ़ता है।

बिग बॉस 19: दूसरे दिन नॉमिनेशन में 7 कंटेस्टेंट फंसे, सलमान खान करेंगे एविक्शन का ऐलान Read More »

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए परिवार हुई धमाकेदार एंट्री, गोकुलधाम में लगेगा अब कॉमेडी का जबरस्त तड़का

सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों का दिल जीतने में हमेशा से ही सफल रहा है। सीरियल के अंदर जब भूतनी वाला ट्रैक दिखाया गया था उस वक्त शो तीन हफ्ते तक टीआरपी में नबंर वन पोजीशन पर रहा था। अब सीरियल के अंदर मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। तारक मेहता की गोकुलधाम सोसाइटी में अब एक नए परिवार की एंट्री हो गई है, जो कॉमेडी का तड़का लगाने वाली है। नए किरदारों की एंट्री से लोगों का दिल खुश होने वाला है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में धरती भट्ट, कुलदीप गौर, अक्षान सहरावत और माही भद्रा की नई एंट्री हुई है। कुलदीप गौर शो में रतन बिंजोला नाम का रोल निभा रहे हैं। जिनकी एक साड़ी की दुकान है। धरती भट्ट, रतन बिंजोला की पत्नी रूपा के रोल में नजर आएंगी, जोकि हाउस वाइफ के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। वहीं अक्षान सहरावत और माही दोनों रतन और रूपा के बच्चों का किरदार निभाएंगे। हाल ही में जो एपिसोड दिखाए गए हैं, उनमें नए परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद गोकुलधाम के सभी लोग काफी खुश होते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, नया परिवार अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत रहा है। टीवी की दुनिया पर कर चुके हैं राज जानकारी के लिए बता दें कि रतन बिंजोला का किरदार एक्टर कुलदीप गौर निभा रहे हैं, जो पहले ‘महाराष्ट्राची हास्यजत्रा’ और ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। रूपा का कैरेक्टर एक्ट्रेस धरती भट्ट प्ले कर रही हैं। वो इससे पहले ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ शो में काम कर चुकी हैं। इन दोनों के बेटे वीर के रोल में चाइल्ड आर्टिस्ट अक्षान सेहरावत और बेटी के रोल में चाइल्ड आर्टिस्ट माही भद्रा नजर आ रही हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए परिवार हुई धमाकेदार एंट्री, गोकुलधाम में लगेगा अब कॉमेडी का जबरस्त तड़का Read More »

Elvish Yadav

बिग बॉस 2 विनर एल्विश यादव के घर हुई ताबतोड़ फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली हमले की जिम्मेदारी

बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर पर सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। तीन नकाबपोश हमलावरों ने करीब 24 से 30 राउंड गोलियां चलाई, जिसके बाद वो मौके से फरार हो उठे। हरियाणा के भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। यह गोलियां नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया के कहने पर चलाई गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,” जय भोले की, हां भाई राम राम सारे भाईयां ने, आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली हैं वो हमने नीरीज फरीदपुर और भाऊ ने चलवाई हैं। इसको आज हमने अपना परिचय दिया है। बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके और ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं सबको वॉर्निंग है, ये जो सट्टे का प्रमोशन करता मिल गया उसके पास कॉल या गोली भी आ सकती है, तो ये जो भी सट्टे आले हैं तैयार रहो। राऊ इंदीरजीत यादव राम राम। घर के नीचे वाले फ्लोर पर हुई फायरिंग इस पूरे मामले को लेकर सेक्टर 56 थाना के एसएचओ विनोद कुमार का बयान आया है। उन्होंने बताया कि एल्विश यादव के वक्त घर में मौजूद नहीं थे। उनके पिता रामावतार की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। एल्विश के पिता ने कहा कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। फायरिंग एल्विश यादव के घर के नीचे के फ्लोर पर हुई, जबकि वह खुद उस वक्त बाहर काम करने गए हुए थे। वहीं, जब हमला हुआ सभी घर में सो रहे थे। हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

बिग बॉस 2 विनर एल्विश यादव के घर हुई ताबतोड़ फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली हमले की जिम्मेदारी Read More »

स्टार भारत की नई सीरीज कामधेनु गौमाता जीतेगी लोगों का दिल, हरलीन रेखी निभाएंगी अहम किरदार-जानिए कब होगा टेलीकास्ट

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हरलीन रेखी एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने आ रही हैं। इस बार वह Star Bharat के नए पौराणिक धारावाहिक ‘कामधेनु गौमाता’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस भव्य प्रस्तुति में हरलीन ” कामधेनु गौमाता ” का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में एक खास मोड़ और भावनात्मक गहराई लेकर आएगा। इस सीरियल में कालाभूमि कास्टिंग कंपनी के कलाकार अपनी प्रभावित से लोगों का दिल जीतने का काम करेंगे। श्रद्धा और संस्कृति से जुड़ी कामधेन की गाथा ‘कामधेनु गौमाता’ एक ऐसी पौराणिक गाथा है जो श्रद्धा, मातृत्व और सनातन संस्कृति के दिव्य स्वरूप को दर्शाएगी। धारावाहिक की कथा समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई गौमाता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी करुणा, दिव्यता और आशीर्वाद ने ऋषियों, देवताओं, राजाओं और मानव जाति को मार्गदर्शन दिया। भगवान श्रीकृष्ण की वाणी और राधारानी का संग चमत्कार यह सीरिज गौमाता की अमर लीलाओं को स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की वाणी में, राधारानी के संग प्रस्तुत करेगी। दर्शकों को इसमें अध्यात्म, संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस देखने से भक्तों को अलग ही सुख की प्राप्ति होगी। भव्य प्रोडक्शन और खास टीम ‘कामधेनु गौमाता’ को सागर वर्ल्ड मल्टीमीडिया और सेलेक्ट मीडिया ने प्रस्तुत किया है। 52 एपिसोड्स की इस सीरियल को श्री रामानंद सागर जी की परंपरा, आस्था और भाव के साथ श्री प्रेम सागर जी, श्री शिव सागर जी और श्रीमती नीलम सागर जी ने साकार किया है। टेलीकास्ट को लेकर जानकारी- सीरियल शुरू होने की तारीख: 11 अगस्त 2025 कब आएगा सीरियल: रात 9 बजे किसी चैनल पर आएगा सीरियल: Star Bharat कौन-कौन से दिन दिखाया जाएगा सीरियल: हर सोमवार से शुक्रवार किरदार को लेकर हरलीन रेखा ने जताई खुशी हरलीन रेखी का कहना है हरलीन रेखा ने कहा, “कामधेनु माता का किरदार निभाना मेरे लिए सिर्फ़ एक अभिनय नहीं है; यह एक गहन आध्यात्मिक और आत्मिक अनुभव है। मैं ऐसी दिव्य कथा का हिस्सा बनकर सचमुच धन्य महसूस करती हूँ।”

स्टार भारत की नई सीरीज कामधेनु गौमाता जीतेगी लोगों का दिल, हरलीन रेखी निभाएंगी अहम किरदार-जानिए कब होगा टेलीकास्ट Read More »

अनुपमा को पीछे कर क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में किया इतना बड़ा खिताब अपने नाम

सीरियल क्योंकि सास की कभी बहुत थी लोगों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। इस सीरियल ने टेलीकास्ट के पहले हफ्ते में सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। टीवी टीआरपी में नंबर 1 होने के बाद, एकता कपूर के सीरियल को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। 29 जुलाई को सीरियल लोगों के बीच टेलीकास्ट हुआ था। इसकी अनाउंसमेंट ने लोगों के दिलों में खलबली मचा दी थी। शो की रिलीज के बाद फैंस का भरपूर प्यार उन्हें मिला। इसके चलते ये सीरियल पहले ही हफ्ते में नंबर वन बन गया। इस सीरियल ने अनुपमान को भी पीछे कर दिया।क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने एक और इतहिसा रचने का काम किया है। सीरियल लॉन्च होने के एक हफ्ते बाद 1.659 बिलियन व्यूज हासिल हुए हैं, जोकि किसी भी सीरियल के लिए बहुत बड़ी बात है। एकता कपूर के सीरियल ने महज एक हफ्ते के अंदर वो कर दिखाया है। जो आज से पहले किसी भी टीवी सीरियल नहीं कर पाया है। अब अपने शो को ऑडियंस से मिल रहे प्यार से स्मृति ईरानी भी खुश है। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में शो के इतिहास रचने की बात कही है। स्मृति ईरानी ने इस तरह जताई खुशी अपनी बात रखते हुए स्मृति ईरानी ने अपनी बात रखते हुए कहा,’हमारे शो ने टीवी के लिए इतिहास रचने का काम किया है। लोग कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता नहीं है। खैर मुझे लगता है कि हमने उसे हरा दिया है। हमने इतिहास दोहराया है। अगर आप कहें कि कोई ऐसा शो है जो आज चल रहा है और 25साल बाद दोबारा लौटकर भी चल सकता है? तो मुझे नहीं लगता है ऐसा कुछ होगा। वैसे इस बात में कोई दोहराय नहीं है की क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बेस्ट सीरियल में से एक हैं।

अनुपमा को पीछे कर क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में किया इतना बड़ा खिताब अपने नाम Read More »

कुमकुम भाग्य सीरियल 11 साल बाद होगा ऑफएयर, बेकार टीवी टीआरपी बनी बड़ी वजह

जीवी का फेमस सीरियल कुमकुम भाग्य के फैंस के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। 11 साल बाद ये शो बंद होने जा रहा है। कम टीवी टीआरपी के चलते इस शो को बंद किया जा रहा है। कुमकुम भाग्य की चौथी पीढ़ी की ट्रैक लोगों को पसंद नहीं आया है। 2004 में कुमकुम भाग्य शो की शुरुआत हुई थी। इस शो में स्मृति झा और शब्बीर अहलूवालिया साथ नजर आएं थे। इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये शो कई सालों तक टॉप 5 के अंदर बना रहा था। कुमकुम भाग्य सीरियल के अंदर अब पहली जैसी बात नहीं रही है। सीरियल की पूरी कास्ट टीम बदल चुकी है। इस शो में अब स्मृति और शब्बीर भी काम करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा सीरियल में कई सारे लीप आ गए हैं, जिसे लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर सीरियल में चल क्या रहा है? हाल ही में सीरियल के अंदर प्रणाली राठौड़, अक्षय बिंद्रा और नमिक पॉल अहम रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में इस शो को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि अगले महीने इस शो को ऑफएयर कर दिया जाएगा। 11 साल बाद बंद होगा कुमकुम भाग्य एक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कुमकुम भाग्य काफी वक्त से टीवी टीआरपी में गिरावट का सामना कर रहा था। सीरियल आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट होने जा रहा है। 11 साल बाद ये शो ऑफ एयर होने वाला है। कुमकुम भाग्य के ऑफएयर होने के बाद इसके स्लॉट में नया शो ‘गंगा भाई की बेटियां’ टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो का निर्माण रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। शो में लीप के बाद कृष्णा कॉल और मुग्धा चापेकर दिखाई दिए थे। बाद में अबरार काजी और राची शर्मा ने बतौर लीड ‘कुमकुम भाग्य’ में एंट्री की थी। अब ‘कुमकुम भाग्य’ की कमान प्रणाली राठौर और नमिक पॉल के हाथों में है।

कुमकुम भाग्य सीरियल 11 साल बाद होगा ऑफएयर, बेकार टीवी टीआरपी बनी बड़ी वजह Read More »

टीवी पर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाकर हिट हुए थे ये 5 स्टार्स, दर्शकों के मन में बनाई खास जगह

टेलीविजन पर जब भी श्रीकृष्ण के जीवन पर कोई बना कोई सीरियल आता है, तो दर्शक उसमें भगवान श्रीकृष्ण की छवि को देखना पसंद करते हैं। श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले स्टार्स अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना ही लेते हैं। सालों से कई एक्टर्स ने टीवी पर श्रीकृष्ण की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है, और हर किसी ने अपनी खास छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी है। आइए जानते हैं किन-किन कलाकारों ने निभाया है श्री कृष्ण का खूबसूरत अवतार। 1. नितीश भारद्वाज — ‘महाभारत’ (1988) बी. आर. चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाकर नितीश भारद्वाज ने इतिहास रच दिया था। उनका सौम्य स्वर, गंभीरता और जबरदस्त एक्टिंग आज भी दर्शकों के मन में बसी हुई हैं। उन्होंने भगवान के रूप में एक आदर्श मॉडल स्थापित किया जिसे पार कर पाना बहुत मुश्किल है। 2. सर्वदमन डी. बनर्जी — ‘श्री कृष्ण’ (1993) रामानंद सागर का सीरियल ‘श्रीकृष्ण’ में सर्वदमन बनर्जी ने श्रीकृष्ण का रोल निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।। बाल रूप से लेकर गीता उपदेश तक, हर सीन में उन्होंने कमाल का काम किया। उनकी भूमिका को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद सराहा गया। 3. विशाल करवाल — ‘द्वारकाधीश – भगवान श्रीकृष्ण’ (2011) इस सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण के द्वारकाधीश स्वरूप को बखूबी दिखाया गया, जिसमें विशाल करवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। उनका शौर्य और राजनीतिक कुशलता दर्शकों को श्रीकृष्ण के राजा से परिचित कराता है। 4. सुमेध मुदगलकर — ‘राधा कृष्ण’ टीवी शो ‘राधा कृष्ण’ में सुमेध मुदगलकर ने श्रीकृष्ण की युवा और प्रेममय छवि को लोगों के बीच बनाए रखा। उनका भावप्रवण अभिनय और प्यारी मुस्कान दर्शकों को श्रीकृष्ण के रसभावों से जोड़ती है। खासतौर पर युवा दर्शकों के बीच उन्होंने गहरी पहचान बनाई है। 5. हिमांशु सोनी — ‘राम सिया के लव कुश’ (2019)हालांकि शो श्रीराम पर आधारित था, लेकिन उसमें जब भगवान कृष्ण की भूमिका आई, तो उसे हिमांशु सोनी ने निभाया। उनके शांत और संतुलित अभिनय से भगवान कृष्ण के व्यक्तित्व की गरिमा बनी रही।

टीवी पर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाकर हिट हुए थे ये 5 स्टार्स, दर्शकों के मन में बनाई खास जगह Read More »

लाफ्टर शेफ 2 के विनर बने एल्विश यादव-करण कुंद्रा, फैंस ने जमकर दी बधाइयां

बिग बॉस ओटीटी, रोडीज के बाद एल्विश यादव कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 का खिताब जीतते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने इस मामले में प्रिंस नरूल को भी पीछे छोड़ दिया है। लाफ्टर शेफ के शो की जीतने के बाद वो काफी ज्यादा खुश नजर आएं। ये चौथा रियलिटी शो है, जिसे एलविश यादव ने जीता है। लाफ्टर शेफ्स 2 के विनर के नाम को लेकर पहले से ही दावा किया गया। एल्विश यादव ने अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ मिलकर इस कुकिंग शो को जीता है वहीं रनरअप के तौर पर अली गोनी और रीम शेख को संतुष्ट होना पड़ा है। लाफ्टर शेफ शो की जीत के साथ एल्विश ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि ये उनका चौथा शो है जो एल्विश ने बैक टू बैक जीता है। एल्विश यादव रियलिटी शो के असली किंग बन चुके हैं। पहले खबर थी कि अली गोनी और रीम शेख ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है, लेकिन बाद में जब शो से जुड़ी तस्वीरें सामने आई तब पता चला कि इस सीजन के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा बने हैं। दोनों के फैंस उनकी इस जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि ये दोनों स्टार्स शो में खाने के तड़के के साथ-साथ हंसी-मजाक का भी तड़का लगाने का काम करते थे। ग्रैंड फिनाले में पहुंची सोनाली बेंद्रे करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने फैंस उन्हें बधाई देते हुए दिखाई दिए। वहीं, इन सबके बीच ‘लाफ्टर शेफ 2’ के ग्रैंड फिनाले में सोनाली बेंद्रे पहुंची थीं, जो अपने अपकमिंग रियलिटी शो पत्नी और पंगा का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शो के अन्य कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की, जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिली है। सभी कंटेस्टेंट्स ने उनके साथ मिलकर खूब मस्ती-मजाक किया। लाफ्टर शेफ्स शो को होस्ट करने का काम भारती सिंह कर रही थीं।

लाफ्टर शेफ 2 के विनर बने एल्विश यादव-करण कुंद्रा, फैंस ने जमकर दी बधाइयां Read More »