kalabhumitalkies.com

Tv Show

 42 की उम्र में मां बनेंगी कटरीना कैफ, इस उम्र में कितना मुश्किल होता है मां बनना?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के 42 साल की उम्र में मां बनने की खबरें सुर्खियों में हैं। जहां यह एक खुशी की बात है, वहीं देर से मां बनने से जुड़ी कई चुनौतियां भी होती हैं। आजकल कैरियर, लाइफस्टाइल और पर्सनल प्लानिंग के कारण महिलाएं देर से शादी और मातृत्व का फैसला ले रही हैं। लेकिन मेडिकल साइंस बताता है कि 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी उतनी आसान नहीं होती। क्यों मुश्किल हो जाता है देर से मां बनना? प्रजनन क्षमता कम होना (Fertility Decline)35 साल के बाद महिलाओं के अंडाणुओं (eggs) की क्वालिटी और संख्या दोनों घटने लगती है। 40 के बाद नेचुरल कंसीव करना काफी कठिन हो जाता है। ज्यादा हेल्थ रिस्कदेर से मां बनने पर गर्भपात (miscarriage), ब्लड प्रेशर, गर्भावधि मधुमेह (gestational diabetes), और समय से पहले डिलीवरी का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चे पर असरइस उम्र में बच्चे में क्रोमोसोमल समस्याओं (जैसे डाउन सिंड्रोम) का रिस्क भी बढ़ जाता है। IVF और मेडिकल तकनीक पर निर्भरताकई महिलाएं देर से मां बनने के लिए IVF, Egg Freezing या Donor Eggs जैसी तकनीकों का सहारा लेती हैं। ये तकनीकें मदद तो करती हैं, लेकिन मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर थकाऊ हो सकती हैं। फायदे भी हैं देर से मां बनने के इस उम्र तक महिलाएं आम तौर पर आर्थिक और मानसिक रूप से ज्यादा स्थिर होती हैं। करियर और पर्सनल गोल सेट करने के बाद मां बनने का अनुभव और भी संतुलित हो सकता है।रिसर्च के अनुसार, 40 की उम्र में मां बनने वाली महिलाएं बच्चों की परवरिश में ज्यादा धैर्य और समझदारी दिखाती हैं। क्या करें महिलाएं? 35 के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं को नियमित हेल्थ चेकअप और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लाइफस्टाइल हेल्दी रखना जरूरी है – संतुलित आहार, योग, और तनाव कम करना गर्भधारण की संभावना बढ़ाता है। जरूरत पड़ने पर प्रजनन विशेषज्ञ (fertility expert) से समय पर परामर्श लेना चाहिए। BY SHRUTI KUMARI

 42 की उम्र में मां बनेंगी कटरीना कैफ, इस उम्र में कितना मुश्किल होता है मां बनना? Read More »

Bigg boss 19

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर फेंका पानी, घर में पैदा हुआ नया विवाद

राइटर- दीपाक्षी शर्मा बिग बॉस 19 के घर में कश्मीर की फरहाना भट्ट का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी कैप्टेंसी के दौरान, फरहाना का एग्रेसिव और स्ट्रॉन्ग व्यवहार घरवालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में फरहाना और अभिषेक बजाज के बीच विवाद ने शो में नया मोड़ ला दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब अभिषेक बजाज बेडरूम में सो रहे थे, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ था। इस बात पर फरहाना ने बोतल से अभिषेक पर पानी फेंक दिया। अभिषेक इस हरकत से काफी नाराज हो गए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्होंने बाल्टी से पानी नहीं मारा तो उनका नाम बजाज नहीं है। इस सिचुएशन में अशनूर, मृदुल, गौरव खन्ना और प्रणित समेत कई सदस्य फरहाना के विरोध में आ गए। फरहाना ने अभिषेक के विरोधी ग्रुप को सीधा चैलेंज दिया और साफ कर दिया कि वो किसी से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा—जो उनकी मर्जी होगी वही करेंगी। अशनूर ने जहां फरहाना के बर्ताव को गलत बताया, वहीं फरहाना ने अशनूर को अभिषेक की वॉचमैन बनने की सलाह दे डाली। दोनों के बीच राइजिंग टेंशन ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। विलेन बनीं फरहाना, सोशल मीडिया पर ट्रोलफरहाना के निगेटिव और एग्रेसिव खेल के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर घर का विलेन तक घोषित किया जा रहा है। पीस एक्टिविस्ट होने के बावजूद फरहाना का बदला हुआ अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। पिछले एपिसोड में उनकी कुनिका सदानंद से भी जोरदार लड़ाई हुई थी। अब घर में केवल कुछ चुनिंदा लोग जैसे नेहल ही उनसे पटती हैं। नेहल और फरहाना दोनों ही सीक्रेट रूम से होकर वापस शो में लौटी हैं।

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर फेंका पानी, घर में पैदा हुआ नया विवाद Read More »

मद्रासी OTT रिलीज़: सिनेमाघरों से घर-घर तक की यात्रा

तमिल सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मधरासी” ने जब 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो दर्शकों के बीच मानो बिजली-सी दौड़ गई। निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस और अभिनेता सिवकार्तिकेयन की इस अनोखी जोड़ी ने एक ऐसा मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर रचा, जिसने थिएटर में बैठे दर्शकों को हर मिनट कुर्सी से चिपकाए रखा। अब यही फिल्म एक नए पड़ाव की ओर बढ़ रही है—OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़। यह वह सफ़र है जहाँ पर्दे का जादू अब मोबाइल और टीवी स्क्रीन तक पहुँचने वाला है। सिनेमाघरों का जुनून रघु नामक किरदार, जो मानसिक असामान्यताओं से जूझते हुए भी हथियारों की तस्करी करने वाले माफिया के खिलाफ खड़ा होता है, दर्शकों को न सिर्फ रोमांचित करता है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है। 168 मिनट लंबी इस फिल्म ने एक्शन, सस्पेंस और भावनाओं के बीच ऐसी डोर बुनी कि दर्शक तालियों और सीटियों से थिएटर गूँजा उठे। थिएटर से निकलने वाले हर दर्शक के चेहरे पर एक ही सवाल था—अब यह फिल्म घर बैठे कब देख पाएँगे? और इसी सवाल का जवाब अब मिलने वाला है। OTT पर धमाका फिल्म मधरासी के डिजिटल अधिकार अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। यह फिल्म थिएटर के एक महीने बाद यानी 1 अक्टूबर 2025 को OTT पर रिलीज होगी। कुछ रिपोर्ट्स इसे 3 अक्टूबर भी मानती हैं, लेकिन इतना तय है कि अक्टूबर की शुरुआत में दर्शक इसे अपने घरों में देख सकेंगे। यह फिल्म न सिर्फ तमिल में बल्कि हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब संस्करणों में भी उपलब्ध होगी। यानी भाषा की दीवार तोड़े बिना हर दर्शक इस रोमांचक सफ़र का हिस्सा बन सकेगा। पर्दे से स्क्रीन तक—एक अतिकाल “मधरासी” का सफ़र केवल एक फिल्म का सफ़र नहीं है, बल्कि यह सिनेमा के बदलते स्वरूप का भी प्रतीक है। पहले यह कहानी बड़े पर्दे पर उतरी, जहाँ सैकड़ों आँखें अंधेरे हाल में एक साथ इसे देख रही थीं। वहाँ हर एक्शन सीन पर सीटी बजती थी, हर इमोशनल मोड़ पर सन्नाटा छा जाता था। अब वही कहानी एक और यात्रा पर निकल पड़ी है—OTT की। यहाँ दर्शक अकेले या परिवार संग, घर की आरामदायक कुर्सी पर बैठकर इसे देखेंगे। यहाँ तालियाँ और सीटियाँ नहीं होंगी, लेकिन कहानी का असर वही होगा—दिल की धड़कनों में तेज़ी, आँखों में चमक और दिमाग में रहस्य की गुत्थी। दर्शकों की उम्मीदें OTT पर आने से “मधरासी” और भी व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचेगी। जो लोग थिएटर नहीं जा पाए, वे अब इसे आसानी से देख सकेंगे। साथ ही, फिल्म के एक्शन और सस्पेंस दृश्यों को बार-बार देखने का विकल्प भी मिलेगा। यह OTT रिलीज़ फिल्म के लिए दूसरी पारी साबित हो सकती है, जो बॉक्स ऑफिस से कहीं आगे तक जाएगी। मधरासी केवल एक तमिल फिल्म नहीं है, बल्कि यह आज के सिनेमा की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। थिएटर से निकलकर जब यह फिल्म OTT पर पहुँचेगी, तो यह दिखाएगी कि असली जादू पर्दे का नहीं, कहानी का होता है। और अच्छी कहानियाँ हर प्लेटफ़ॉर्म पर अपना असर छोड़ जाती हैं। BY SHRUTI KUMARI

मद्रासी OTT रिलीज़: सिनेमाघरों से घर-घर तक की यात्रा Read More »

Gaurav khanna

बिग बॉस 19: फरहाना के कैप्टन बनते ही भड़के गौरव खन्ना, घरवालों पर फूटा गुस्सा

बिग बॉस 19 में अगले कैप्टन को लेकर चुनाव होने जा रहा है। इस रेस में इस वक्त गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के फैनक्लब की तरह से इस बात का खुलकर दावा किया जा रहा है कि ज्यादा वोट पाने के बाद फरहाना नई कैप्टन बन गई हैं। ये मुकाबला गौरव खन्ना हार गए हैं। इससे पहले एक वीडियो शो से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नए प्रोमो में सभी लोग असेंबली रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फरहाना और गौरव में से किसी एक को कैप्टन चुनने के लिए सभी घरवालों से कहा जाता है। इस पर कुनिका सदानंद ने फरहाना को रिजेक्ट कर दिया। साथ ही निहायती बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म बता दिया। इसके अलावा बशीर ने गौरव खन्ना से कहा कि उनका गेम अभी शुरू हुआ है। इसीलिए वो उन्हें अगली बार कैप्टन बनने का मौका देंगे। जीशान कादरी ने भी गौरव को नहीं चुना और फरहाना को अपना वोट दिया। घरवालों के कम वोट पाकर गौरव का पारा चढ़ जाता है। पहली बार वो शो में इतना गुस्सा होते हुए दिखाई दिए हैं। गौरव घरवालों पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गुस्से में अपनी बात रखते हुए कहा कि थैंक्यू सो मच। आप सभी को कोई हक नहीं बनता कि आज के बाद मुझे बोले कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।गौरव खन्ना के इस तरह के बर्ताव को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। कुछ लोग उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये मानना है कि गौरव का गेम अब शुरू हो गया है। वो ही शो के विनर बनने वाले हैं। गौरव को फ्रंटफुट पर खेलते देख उनके फैंस का दिल खुश हो गया है।

बिग बॉस 19: फरहाना के कैप्टन बनते ही भड़के गौरव खन्ना, घरवालों पर फूटा गुस्सा Read More »

Pawan Singh

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लोगों के बीच अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की दुनिया उस वक्त बुरी तरह से हिल गई जब उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह अचानक दुनिया को अलविदा कह गई थी। पवन सिंह इस वक्त अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंज फॉल में दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और गाने के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना काम कमाया। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू लोगों की जुबान पर आज भी कायम है। 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के महज तीन महीने बाद ही पवन सिंह की पत्नी की मौत हो गई। अपनी पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह बुरी तरह से टूट गए। जब राइज एंड फॉल शो में उनकी शादी के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा “मेरी हुई थी लेकिन उजड़ गई. उसने तीन महीने में ही दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से। वो देवी थी जिसको मैंने खो दिया।” साल 2022 से उनका केस इस वक्त कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह अब अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।पवन सिंह ने अपने अफेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग मान रहे हैं कि वह अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की बात कर रहे हैं, जिनसे उनका कई साल तक रिश्ता रहा था। बकौल अभिनेता ने कहा, फिर कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। जब लगातार आप किसी के साथ काम करेंगे तो कहीं क्लोजनेस हो गया था लेकिन परिवार को वो ठीक नहीं लगा। तो फिर परिवार ने कहीं और बसाया।’

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद Read More »

आमिर खान-सलमान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में दिखेंगे बड़े सितारे

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नए चैट शो के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। इस शो की खासियत यह है कि इसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, आमिर खान, सलमान खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे इस शो के मेहमान बनेंगे। शो का कॉन्सेप्ट यह शो हल्के-फुल्के अंदाज और गहरी बातचीत का अनोखा मिश्रण होगा। काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बेबाक और मजेदार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शो में गॉसिप, मस्ती और इंडस्ट्री से जुड़ी अनकही बातें सुनने को मिलेंगी। स्टार्स की लिस्ट शो के शुरुआती एपिसोड्स में जिन बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं: आमिर खान – मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत करेंगे। सलमान खान – दबंग खान अपने करियर और आने वाली फिल्मों को लेकर खुलासे करेंगे। जाह्नवी कपूर – यंग जनरेशन की स्टार जाह्नवी अपने सफर और चुनौतियों पर चर्चा करेंगी।इसके अलावा, शो में कई और दिग्गजों की एंट्री होने वाली है, जिनके नाम जल्द सामने आएंगे। दर्शकों की उत्सुकता इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि काजोल और ट्विंकल की दोस्ती और उनका बेबाक अंदाज शो को और मजेदार बना देगा। क्यों है खास? यह शो सिर्फ गॉसिप तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें स्टार्स अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से और अनुभव भी शेयर करेंगे। वहीं, ट्विंकल की हाजिरजवाबी और काजोल की चुलबुली बातें दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी। By Shruti Kumari

आमिर खान-सलमान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में दिखेंगे बड़े सितारे Read More »

Rise and Fall: पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस

मनोरंजन की दुनिया में एक नया शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो में सेलिब्रिटी से लेकर कॉमेडियन और बिज़नेस जगत के दिग्गज एक साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त पैकेज मिला, जिसमें पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी टाइमिंग, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस और अश्नीर ग्रोवर का अनोखा अंदाज देखने को मिला। पवन सिंह का डांस बना आकर्षण का केंद्र भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एनर्जी और गायकी के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन इस बार उन्होंने डांस से भी मंच पर आग लगा दी। शो में उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों पर थिरकते हुए ऐसा माहौल बनाया कि दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कीकू शारदा की कॉमेडी से गूंजा मंच कॉमेडियन कीकू शारदा हमेशा अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। ‘राइज एंड फॉल’ के इस एपिसोड में भी उन्होंने अपनी चुटकियों और एक्टिंग से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। उनका कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के एक्सप्रेशन शो की जान साबित हुए। आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस शो में यंग परफॉर्मर्स आकृति नेगी और आरुष भोला ने भी जबरदस्त डांस और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की जुगलबंदी और स्टेज प्रेजेंस ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े चेहरे बनने वाले हैं। अश्नीर ग्रोवर का नया अंदाज बिज़नेस वर्ल्ड की पहचान अश्नीर ग्रोवर ने भी शो में अपनी मौजूदगी से सबको चौंका दिया। वह जहां अपने बेबाक और सीरियस अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं इस शो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज और ह्यूमर के साथ सभी को सरप्राइज कर दिया। दर्शकों ने उनके इस नए रूप को काफी पसंद किया। दर्शकों की प्रतिक्रिया एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। लोगों ने पवन सिंह के डांस और कीकू शारदा की कॉमेडी को एपिसोड का हाईलाइट बताया, वहीं आकृति और आरुष की एनर्जी को भी खूब सराहा। अश्नीर ग्रोवर का यह अलग अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। By Shruti Kumari

Rise and Fall: पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस Read More »

Navjot Singh sidhu

इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2025: नवजोत सिंह सिद्धू की धांसू वापसी, 4 अक्टूबर से होगा आगाज़

मनोरंजन जगत में एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2025 में इस बार दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज़ मिलेगा। लंबे समय बाद नवजोत सिंह सिद्धू शो में जज की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। यह नया सीज़न 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और हर शनिवार–रविवार रात 9:30 बजे सोनी टीवी और Sony Liv पर प्रसारित किया जाएगा। शो की टैगलाइन रखी गई है – “जो अजब है, वो गजब है”, जो दर्शाती है कि इस मंच पर असाधारण और अनोखे टैलेंट को मौका मिलेगा।सोनी टीवी की ओर से जारी प्रोमो में यह संदेश दिया गया है कि अक्सर लोग “दुनिया क्या कहेगी” जैसी सोच से अपने सपनों को दबा देते हैं। लेकिन इंडियाज़ गॉट टैलेंट का मकसद ऐसे ही टैलेंट्स को मंच देना है, जो अपनी रचनात्मकता और हुनर से समाज की परंपरागत सोच को चुनौती देते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू का इस शो से जुड़ना दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि उनकी जजिंग स्टाइल, शायरी और जोशीला अंदाज़ शो को और रंगीन बना देगा। इससे पहले भी सिद्धू इस शो में नजर आ चुके हैं और उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।क्यों है यह सीज़न खास?पहली बार शो में “जो अजब है, वो गजब है” जैसी थीम लाई गई है। वीकेंड प्राइम टाइम स्लॉट पर इसे उतारा जा रहा है। सिद्धू की वापसी इसे और आकर्षक बनाएगी। देशभर से ऐसे टैलेंट्स आएंगे जिन्हें समाज की सोच ने अब तक दबाकर रखा था।

इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2025: नवजोत सिंह सिद्धू की धांसू वापसी, 4 अक्टूबर से होगा आगाज़ Read More »

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक अलग ही अंदाज में चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अंग्रेजी सीखते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का यह मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नयनदीप से किया दिलचस्प सवाल वीडियो में पवन सिंह अपने खास साथी नयनदीप के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वे हंसी-मजाक में उनसे पूछते हैं – “He हो या She?”। उनका यह सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। पवन का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग उनकी सादगी व जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। घरवालों से ले रहे अंग्रेजी का ज्ञान वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह घरवालों के बीच बैठे हुए हैं और उनसे अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। वे कई शब्दों का उच्चारण पूछते हैं और अपने अंदाज में बोलने की कोशिश करते हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और सीखने का जज्बा फैंस को खूब भा रहा है। फैंस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर पवन सिंह का यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है। फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “पवन भइया का कोई जवाब नहीं”, तो किसी ने कहा, “यही तो असली स्टार हैं, जो हर रंग में ढल जाते हैं।” लोग यह भी कह रहे हैं कि पवन सिंह का यह घरेलू और हंसी-ठिठोली वाला रूप उनके स्टारडम से कहीं ज्यादा प्यारा है। स्टारडम से हटकर सादगी का अंदाज पवन सिंह को अक्सर बड़े मंचों और बड़े पर्दे पर देखा जाता है, जहां उनका एकदम स्टाइलिश और दमदार लुक नजर आता है। लेकिन इस वीडियो ने उनके जीवन का घरेलू और सहज पक्ष भी लोगों को दिखा दिया। यही वजह है कि फैंस उन्हें न सिर्फ गानों के लिए, बल्कि उनकी सादगी और जिंदादिली के लिए भी पसंद करते हैं। कुल मिलाकर, पवन सिंह का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि वे न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि दिल से जुड़े हुए इंसान भी हैं। अंग्रेजी सीखते समय उनका मजाकिया सवाल – “He हो या She?” – आने वाले दिनों तक फैंस की जुबान पर रहेगा। यही उनकी लोकप्रियता का राज है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। by shruti kuamri

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान Read More »

Aly Goni

गणपति वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म में इसकी इजाजत नहीं है

टीवी एक्टर अली गोनी एक बार फिर से लोगों के बीच अपने गणपति बप्पा मोरया वाले वीडियो की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अली गोनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं। वो पहले कभी गणेश पूजा में नहीं गए थे। उस वक्त वो अपने ख्यालों में थे। उन्हें नहीं पता था कि इस चीज को लेकर इतनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुरान में लिखा गया है कि हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अली गोनी ने कहा कि जिस दिन ये चीज हुई। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जानते हैं, जिन लोगों ने शुरू से उनका सफर देखा है वो जानते हैं कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिल में हर धर्म के लिए बहुत सम्मान है। अली गोनी ने अपनी बात में कहा,’ मैं अपने ख्यालों में था, मैं कहां पर था, मैं कुछ सोच रहा था, क्या कर रहा था, मैंने ध्यान ही नहीं दिया कि इस चीज पर इतनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। इतने खाली लोग भी हैं इस देश में मुझे नहीं पता है, क्योंकि मैं देखता रहता हूं कि क्या-क्या चलता रहता है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा,’ क्या औरत क्या मर्द… मैंने एक पेज देखा था, किसी लड़की का पेज था, वो जैस्मिन को गाली दे रही थी, मेरी मां को गाली दे रही थी। सोचिए एक लड़की दूसरी लड़की के लिए इतना बुरा बोल रही है।” अली गोनी ने इस बात का भी जिक्र किया कि अगर मुझे किसी धर्म का अपमान करना है तो मैं इतना तैयार होकर नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वो पहली बार गए थे, वो नहीं जाते ऐसे कहीं पर क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि कहीं पूजा हो रही होती है तो क्या करना है। उन्होंने इसके अलावा ये भी कहा कि उनके धर्म में भी इसकी इजाजत नहीं है। हम पूजा -वगैराह नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ये कुरान में लिखा गया है कि हमें सब धर्मों का सम्मान करना है और वो करते भी हैं।

गणपति वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म में इसकी इजाजत नहीं है Read More »