kalabhumitalkies.com

Actor

Vijay

करूर हादसा: विजय की रैली में भीड़ नियंत्रण फेल, 39 लोगों की मौत-51 घायल

तमिलनाडु के करूर में एक भयानक हादसा होता हुआ नजर आया है। एक्टर विजय की रैली में शनिवार के दिन शाम के वक्त भगदड़ मच गई। सीएम स्टालिन की माने तो इस हादसे में कम से कम 39 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में मरे गए लोगों की लिस्ट में 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 51 लोग इस वक्त आईसीयू में भर्ती है। इस पूरे मामले में तमिलानाडु पुलिस ने बताया कि विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन मिली थी, लेकिन 1 लाख 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में 50 हजारा से अधिक लोग जमा हो गए। एक्टर रील में 6 घंटे देरी से पहुंचे। विजय को बताया गया था कि 9 साल की बच्ची गुम हो गई है। ऐसे में विजय ने मंच से ही उसे तलाशने की अपील की, जिसके बाद ये भगदड़ मच गई। इस पूरे मामले को लेकर सीएम एमके स्टालिन ने रात के वक्त ही हाइलेवल मीटिंग रख ली और देर रात को करूर जा पहुंचे। स्टालिन की तरफ से हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की है। इस पूरे मामले को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे के तुरंत बाद एक्टर विजय करूर से सीधे त्रिची एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से चेन्नई के लिए रवाना हो गाए। उन्होंने न तो घायलों से मुलाकात की और न ही सांत्वना दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- मेरी दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुख महसूस कर रहा हूं। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को विजय की दो रैलियां थीं। नमक्कल में सुबह 8:45 बजे सभा की अनुमति थी, लेकिन वे 2:45 बजे पहुंचे। तब तक धूप में भूखे-प्यासे लोग थककर गिरने लगे थे। भीड़ बेकाबू हुई, कई घायल हुए और महिलाओं के पैर टूटे।

करूर हादसा: विजय की रैली में भीड़ नियंत्रण फेल, 39 लोगों की मौत-51 घायल Read More »

मद्रासी OTT रिलीज़: सिनेमाघरों से घर-घर तक की यात्रा

तमिल सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मधरासी” ने जब 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो दर्शकों के बीच मानो बिजली-सी दौड़ गई। निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस और अभिनेता सिवकार्तिकेयन की इस अनोखी जोड़ी ने एक ऐसा मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर रचा, जिसने थिएटर में बैठे दर्शकों को हर मिनट कुर्सी से चिपकाए रखा। अब यही फिल्म एक नए पड़ाव की ओर बढ़ रही है—OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़। यह वह सफ़र है जहाँ पर्दे का जादू अब मोबाइल और टीवी स्क्रीन तक पहुँचने वाला है। सिनेमाघरों का जुनून रघु नामक किरदार, जो मानसिक असामान्यताओं से जूझते हुए भी हथियारों की तस्करी करने वाले माफिया के खिलाफ खड़ा होता है, दर्शकों को न सिर्फ रोमांचित करता है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है। 168 मिनट लंबी इस फिल्म ने एक्शन, सस्पेंस और भावनाओं के बीच ऐसी डोर बुनी कि दर्शक तालियों और सीटियों से थिएटर गूँजा उठे। थिएटर से निकलने वाले हर दर्शक के चेहरे पर एक ही सवाल था—अब यह फिल्म घर बैठे कब देख पाएँगे? और इसी सवाल का जवाब अब मिलने वाला है। OTT पर धमाका फिल्म मधरासी के डिजिटल अधिकार अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। यह फिल्म थिएटर के एक महीने बाद यानी 1 अक्टूबर 2025 को OTT पर रिलीज होगी। कुछ रिपोर्ट्स इसे 3 अक्टूबर भी मानती हैं, लेकिन इतना तय है कि अक्टूबर की शुरुआत में दर्शक इसे अपने घरों में देख सकेंगे। यह फिल्म न सिर्फ तमिल में बल्कि हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब संस्करणों में भी उपलब्ध होगी। यानी भाषा की दीवार तोड़े बिना हर दर्शक इस रोमांचक सफ़र का हिस्सा बन सकेगा। पर्दे से स्क्रीन तक—एक अतिकाल “मधरासी” का सफ़र केवल एक फिल्म का सफ़र नहीं है, बल्कि यह सिनेमा के बदलते स्वरूप का भी प्रतीक है। पहले यह कहानी बड़े पर्दे पर उतरी, जहाँ सैकड़ों आँखें अंधेरे हाल में एक साथ इसे देख रही थीं। वहाँ हर एक्शन सीन पर सीटी बजती थी, हर इमोशनल मोड़ पर सन्नाटा छा जाता था। अब वही कहानी एक और यात्रा पर निकल पड़ी है—OTT की। यहाँ दर्शक अकेले या परिवार संग, घर की आरामदायक कुर्सी पर बैठकर इसे देखेंगे। यहाँ तालियाँ और सीटियाँ नहीं होंगी, लेकिन कहानी का असर वही होगा—दिल की धड़कनों में तेज़ी, आँखों में चमक और दिमाग में रहस्य की गुत्थी। दर्शकों की उम्मीदें OTT पर आने से “मधरासी” और भी व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचेगी। जो लोग थिएटर नहीं जा पाए, वे अब इसे आसानी से देख सकेंगे। साथ ही, फिल्म के एक्शन और सस्पेंस दृश्यों को बार-बार देखने का विकल्प भी मिलेगा। यह OTT रिलीज़ फिल्म के लिए दूसरी पारी साबित हो सकती है, जो बॉक्स ऑफिस से कहीं आगे तक जाएगी। मधरासी केवल एक तमिल फिल्म नहीं है, बल्कि यह आज के सिनेमा की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। थिएटर से निकलकर जब यह फिल्म OTT पर पहुँचेगी, तो यह दिखाएगी कि असली जादू पर्दे का नहीं, कहानी का होता है। और अच्छी कहानियाँ हर प्लेटफ़ॉर्म पर अपना असर छोड़ जाती हैं। BY SHRUTI KUMARI

मद्रासी OTT रिलीज़: सिनेमाघरों से घर-घर तक की यात्रा Read More »

KBC 17: 52 साल झेला और क्या पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब

सोनी टीवी का मशहूर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) हर दिन नए-नए कंटेस्टेंट्स के सपनों को पंख दे रहा है। भले ही हर कोई यहाँ करोड़पति बनकर नहीं लौट पाता, लेकिन इस शो का आकर्षण सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। असली रोमांच है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन से मिलने और उनके साथ बातचीत करने का। शो के ताज़ा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया को लेकर एक मजेदार जवाब देकर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। कंटेस्टेंट ने पूछा मजेदार सवाल दरअसल, हॉटसीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट ने हल्के-फुल्के अंदाज में अमिताभ बच्चन से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में सवाल पूछ लिया। उन्होंने हंसते हुए कहा— “सर, इतने सालों से शादीशुदा जिंदगी में आपने क्या-क्या झेला है?” इस सवाल पर पूरे सेट में ठहाके गूंज उठे और खुद बिग बी भी मुस्कुराने लगे। अमिताभ बच्चन का शानदार जवाब अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपनी मजाकिया शैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा— “52 साल झेला और क्या!” उनके इस बयान पर पूरा सेट जोर-जोर से हंस पड़ा। खुद कंटेस्टेंट भी हंसी नहीं रोक पाए। बिग बी का यह जवाब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दर्शकों को उनका यह ह्यूमर बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि यह एक बार फिर साबित करता है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ महानायक ही नहीं बल्कि अपनी विनम्रता और मजाकिया स्वभाव के लिए भी खास हैं। अमिताभ-जया की जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। जहाँ एक तरफ बिग बी ने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट फिल्में दीं, वहीं जया बच्चन ने भी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई। दोनों का रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री में स्थिरता और मजबूत बंधन का उदाहरण माना जाता है। यही वजह है कि जब अमिताभ मंच पर अपनी पत्नी जया को लेकर हल्के-फुल्के मजाक करते हैं, तो दर्शक उन्हें और ज्यादा करीब महसूस करते हैं। शो का जादू ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सिर्फ एक गेम शो नहीं बल्कि भावनाओं और अनुभवों का मंच है। यहाँ लोग अपने ज्ञान का परीक्षण करने आते हैं, लेकिन साथ ही अमिताभ बच्चन के साथ बिताए हुए पलों को जीवनभर की याद बना लेते हैं। बिग बी की मेजबानी, उनकी सहजता और ह्यूमर ही इस शो की असली ताकत है। यही कारण है कि 23 साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी KBC का जादू दर्शकों पर कायम है। अमिताभ बच्चन का “52 साल झेला और क्या” वाला जवाब भले ही मजाक था, लेकिन इसमें उनकी जिंदगी के अनुभवों और रिश्ते की गहराई का हल्का सा संकेत भी छिपा है। यही उनकी खासियत है—साधारण सी बात को भी दिलचस्प अंदाज में कहना। By Shruti Kumari

KBC 17: 52 साल झेला और क्या पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब Read More »

Mahesh On Anu Malik: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले महेश भट्ट, जानें क्या कहा

बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर अनु मलिक का नाम कुछ साल पहले तब सुर्खियों में आया था जब उन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे। #MeToo मूवमेंट के दौरान उनके खिलाफ कई गंभीर दावे सामने आए थे। इस वजह से उन्हें लंबे समय तक आलोचना झेलनी पड़ी और इंडस्ट्री से दूरी भी बनानी पड़ी। अब इस पूरे विवाद पर मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट का बयान सामने आया है। अनु मलिक पर लगे थे गंभीर आरोप 2018 में जब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में #MeToo मूवमेंट चला, तब अनु मलिक का नाम भी इसमें शामिल हुआ। कई महिला सिंगर्स ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काम देने के नाम पर गलत व्यवहार किया। इस विवाद के चलते अनु मलिक को इंडियन आइडल जैसे बड़े शो से भी हटना पड़ा था। महेश भट्ट का बयान अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब महेश भट्ट से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा: “किसी भी आरोप की जांच और सच्चाई सामने आने से पहले किसी को दोषी मान लेना ठीक नहीं है। इंडस्ट्री में अफवाहें और आरोप बहुत जल्दी फैलते हैं। लेकिन हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “अनु मलिक जैसे कलाकार ने दशकों तक अपने संगीत से लोगों को मनोरंजन दिया है। अगर उन पर आरोप हैं, तो उनकी जांच होनी चाहिए, लेकिन बिना सबूत किसी की इमेज खराब करना गलत है।” अनु मलिक की स्थिति विवादों में फंसने के बाद अनु मलिक ने खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने लंबे समय तक मीडिया से दूरी बनाई और फिर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में वापसी की। हालांकि, उनके नाम से जुड़ा विवाद अभी भी कई बार चर्चा का विषय बन जाता है। नतीजा महेश भट्ट का बयान साफ करता है कि इंडस्ट्री में हर कोई मानता है कि सिर्फ आरोप लगने भर से किसी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए। सच्चाई सामने आने के लिए कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करना जरूरी है। अनु मलिक पर लगे आरोपों का असर उनके करियर और इमेज दोनों पर पड़ा, लेकिन उनकी वापसी भी यह दिखाती है कि बॉलीवुड में टैलेंट को पूरी तरह नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। BY SHRUTI KUMARI

Mahesh On Anu Malik: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले महेश भट्ट, जानें क्या कहा Read More »

Satyyaa Patel

Exclusive Interview: वड़ोदरा के सत्या पटेल से जानिए उनके एक्टिंग और फैशन सफर के अनसुने पहलू

संस्कारी नगरी वड़ोदरा के रहने वाले एक्टर सत्या पटेल ने मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत की, फैशन की दुनिया में सत्या पटेल ने कई कीर्तिमान स्थापित किये,वड़ोदरा सहित गुजरात के तमाम शहरों में फैशन शो में भाग लिया और कई अवार्ड अपने नाम किये, फैशन की दुनिया से आगे इन्होने फ़िल्म की तरफ रुख किया जहाँ इन्होने कई हिंदी तथा वेबसीरीज, सीरियल,फिल्मो में अलग अलग किरदार निभाए हैं, आप को बता दें कि सागर वर्ल्ड मल्टीमीडिया कृत काकभुशुण्डि रामायण में अग्नि देव का अहम् किरदार निभा रहे हैं जिसकी कास्टिंग कलाभूमि कास्टिंग कंपनी द्वारा की गई, इसके अलावा सत्या पटेल ने अतरंगी OTT के लिए सिंगरिका वेबसीरीज में भी दमदार किरदार निभाया था, गुजराती फिल्मो में कनु भाई द ग्रेट, देव VS पगली, जलजीरा जैसी फिल्मे प्रमुख हैं। कालाभूमि के साथ उन्होंने अबतक के शानदार सफर के बारे में खुलकर बात की। यहां पढ़िए उनके एक्सक्लुसिव इंटरव्यू 1. आपको टीवी इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा कहाँ से मिली? उत्तर- अभिनेता बनने का सपना मैंने बचपन से ही देखा था। उस समय ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर हर रविवार सुबह डीडी नेशनल पर रंगोली कार्यक्रम आता था, जिसे जया भट्टाचार्य जी और रूपाली गांगुली जी होस्ट करती थीं। उस शो में जब मैं गाने और फिल्मों के हीरो-हीरोइन को अभिनय करते देखता, तो मन में ख्याल आता कि एक दिन मैं भी टीवी पर जरूर नजर आऊंगा। उस समय मुझे यह तक नहीं पता था कि एक्टर बनना क्या होता है, लेकिन ठान लिया था कि आगे चलकर यही करना है। 2. एक्टिंग को करियर बनाने का फैसला कब और कैसे किया? उत्तर- मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैंने ज़िंदगी में अधिकतर फैसले सही लिए। पढ़ाई खत्म होते ही मैंने आगे की पढ़ाई रोककर 2014 में निजी कंपनियों में नौकरी शुरू की। लेकिन मन कभी खुश नहीं रहा। ऐसा लगता था जैसे मैं किसी और की ज़िंदगी जी रहा हूँ। दिसंबर 2016 में मैंने मॉडलिंग शुरू करने का निश्चय किया और यहीं से असली सफर की शुरुआत हुई। 3. पहला ब्रेक कैसे मिला और उस वक्त का अनुभव कैसा था? उत्तर- 2018 में Mr. Gujarat Fashion Stylist of the Year का खिताब जीता। 2019 में पहली हिंदी शॉर्ट फिल्म “Regret” से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद Kanubhai The Great, Dev Vs Pagli, Jaljeera जैसी फिल्मों में काम किया। कई फैशन शोज़, ब्यूटी पेजेंट्स में बतौर जज हिस्सा लिया और गुजराती-हिंदी शॉर्ट फिल्म्स, टीवी शोज़ और म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया। सागर वर्ल्ड्स के बड़े बैनर के टीवी शो “काकभुशुण्डि रामायण” में अग्निदेव का किरदार निभाने का अवसर भी मिला। यानी मॉडलिंग का सफर 2016 से और अभिनय का सफर 2019 से लगातार जारी है। 4. आपकी जिंदगी का वो पल कौन सा है जिसने आपको बदल दिया? उत्तर- दिसंबर 2016 का वह समय जब मैं नौकरी कर रहा था। एक दिन मुझे 1-2 घंटे की छुट्टी चाहिए थी लेकिन मैनेजर ने मना कर दिया और कई बातें सुना दीं। उसी पल मेरे भीतर सवाल उठा – क्या मैं खुश हूँ? क्या मैं वही कर रहा हूँ, जिसके लिए मैंने सपना देखा था? उसी वक्त मैंने नौकरी छोड़ दी और ठान लिया कि अब सिर्फ मॉडलिंग और एक्टिंग ही करूंगा। यह मेरा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 5. सेट पर आपका पहला दिन कैसा था? उत्तर- पहली बार सेट पर जाना मेरे लिए अविस्मरणीय था। मेकअप, कॉस्ट्यूम, स्क्रिप्ट – सब कुछ नया था। शूट से पहले थोड़ी घबराहट थी कि डायरेक्टर कुछ कहेंगे तो? लेकिन जैसे ही पहला शॉट दिया और डायरेक्टर ने तारीफ की, तो लगा मैंने कुछ बड़ा कर दिखाया। उसी दिन मैंने तय किया कि मैं हमेशा अपने काम और प्रोफेशन के प्रति सम्मान बनाए रखूंगा। 6. आपका ड्रीम रोल कौन सा है जिसे निभाना चाहते हैं? उत्तर- हर एक्टर की तरह मेरे भी ड्रीम रोल्स हैं –किन्नर का किरदार – ऐसा रोल करना चाहूँगा क्योंकि इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।मुस्लिम किरदार – भले ही मैं हिंदू हूँ लेकिन लोग मुझे देखकर मुस्लिम समझते हैं। मुझे विश्वास है कि यह रोल मैं बहुत खूबसूरती से निभा सकता हूँ।गे किरदार – आजकल LGBTQA विषय पर बहुत सी कहानियाँ बन रही हैं। ऐसे रोल से मुझे अलग-अलग ज़िंदगियाँ जीने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। 7. आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताना चाहेंगे? उत्तर- मेरी अपनी प्रोडक्शन के तहत बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म “Another Round” इस दिवाली 2025 में रिलीज़ होगी। दो और फिल्म प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं जिनके बारे में अभी बताना संभव नहीं है। साथ ही अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक गुजरात में चार फैशन शो होने वाले हैं। 8. पाँच साल बाद आप खुद को कहाँ देखते हैं? उत्तर- अगले पाँच सालों में मैं खुद को फिल्मों, टीवी शोज़ या ओटीटी प्रोजेक्ट्स में देखता हूँ। और अगर दर्शकों का प्यार और दुआएं बनी रहीं तो एक दिन आप मुझे बिग बॉस के घर में भी जरूर देखेंगे – चाहे वह Bigg Boss 20, 21, 22 हो या Bigg Boss Marathi 7, 8, 9।

Exclusive Interview: वड़ोदरा के सत्या पटेल से जानिए उनके एक्टिंग और फैशन सफर के अनसुने पहलू Read More »

आमिर खान-सलमान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में दिखेंगे बड़े सितारे

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नए चैट शो के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। इस शो की खासियत यह है कि इसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, आमिर खान, सलमान खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे इस शो के मेहमान बनेंगे। शो का कॉन्सेप्ट यह शो हल्के-फुल्के अंदाज और गहरी बातचीत का अनोखा मिश्रण होगा। काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बेबाक और मजेदार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शो में गॉसिप, मस्ती और इंडस्ट्री से जुड़ी अनकही बातें सुनने को मिलेंगी। स्टार्स की लिस्ट शो के शुरुआती एपिसोड्स में जिन बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं: आमिर खान – मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत करेंगे। सलमान खान – दबंग खान अपने करियर और आने वाली फिल्मों को लेकर खुलासे करेंगे। जाह्नवी कपूर – यंग जनरेशन की स्टार जाह्नवी अपने सफर और चुनौतियों पर चर्चा करेंगी।इसके अलावा, शो में कई और दिग्गजों की एंट्री होने वाली है, जिनके नाम जल्द सामने आएंगे। दर्शकों की उत्सुकता इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि काजोल और ट्विंकल की दोस्ती और उनका बेबाक अंदाज शो को और मजेदार बना देगा। क्यों है खास? यह शो सिर्फ गॉसिप तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें स्टार्स अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से और अनुभव भी शेयर करेंगे। वहीं, ट्विंकल की हाजिरजवाबी और काजोल की चुलबुली बातें दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी। By Shruti Kumari

आमिर खान-सलमान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में दिखेंगे बड़े सितारे Read More »

Rise and Fall: पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस

मनोरंजन की दुनिया में एक नया शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो में सेलिब्रिटी से लेकर कॉमेडियन और बिज़नेस जगत के दिग्गज एक साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त पैकेज मिला, जिसमें पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी टाइमिंग, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस और अश्नीर ग्रोवर का अनोखा अंदाज देखने को मिला। पवन सिंह का डांस बना आकर्षण का केंद्र भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एनर्जी और गायकी के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन इस बार उन्होंने डांस से भी मंच पर आग लगा दी। शो में उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों पर थिरकते हुए ऐसा माहौल बनाया कि दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कीकू शारदा की कॉमेडी से गूंजा मंच कॉमेडियन कीकू शारदा हमेशा अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। ‘राइज एंड फॉल’ के इस एपिसोड में भी उन्होंने अपनी चुटकियों और एक्टिंग से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। उनका कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के एक्सप्रेशन शो की जान साबित हुए। आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस शो में यंग परफॉर्मर्स आकृति नेगी और आरुष भोला ने भी जबरदस्त डांस और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की जुगलबंदी और स्टेज प्रेजेंस ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े चेहरे बनने वाले हैं। अश्नीर ग्रोवर का नया अंदाज बिज़नेस वर्ल्ड की पहचान अश्नीर ग्रोवर ने भी शो में अपनी मौजूदगी से सबको चौंका दिया। वह जहां अपने बेबाक और सीरियस अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं इस शो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज और ह्यूमर के साथ सभी को सरप्राइज कर दिया। दर्शकों ने उनके इस नए रूप को काफी पसंद किया। दर्शकों की प्रतिक्रिया एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। लोगों ने पवन सिंह के डांस और कीकू शारदा की कॉमेडी को एपिसोड का हाईलाइट बताया, वहीं आकृति और आरुष की एनर्जी को भी खूब सराहा। अश्नीर ग्रोवर का यह अलग अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। By Shruti Kumari

Rise and Fall: पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस Read More »

Priyanka Chopra ने ठुकराई थी सलमान खान की 6 साल पुरानी फिल्म, इस हीरोइन की एंट्री से बना था इतिहास

बॉलीवुड की दुनिया अक्सर ऐसे किस्सों से भरी रहती है, जहां एक कलाकार के फिल्म छोड़ने के बाद किसी और की एंट्री होती है और वही फिल्म इतिहास रच देती है। ऐसा ही किस्सा सलमान खान की एक सुपरहिट फिल्म से जुड़ा है। यह फिल्म करीब 6 साल पहले बनी थी, जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने किसी कारणवश इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। बाद में जब एक दूसरी अभिनेत्री इसमें शामिल हुईं, तो फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अमिट छाप छोड़ दी। प्रियंका का फिल्म ठुकराना मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शुरुआती कास्टिंग में प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था। उस वक्त वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। लेकिन स्क्रिप्ट या व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्होंने यह प्रोजेक्ट करने से मना कर दिया। यही वजह रही कि मेकर्स को दूसरी नायिका की तलाश करनी पड़ी। नई हीरोइन की धमाकेदार एंट्री जब प्रियंका ने फिल्म छोड़ी, तो मेकर्स ने इसमें कैटरीना कैफ को साइन किया। कैटरीना की एंट्री ने फिल्म की पूरी दिशा बदल दी। उनकी ताज़गीभरी मौजूदगी और सलमान खान के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिल्म को चार चांद लगा दिए। दर्शकों ने इस जोड़ी को बेहद पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने रचा इतिहास कैटरीना कैफ की मौजूदगी से यह फिल्म न सिर्फ सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हो गई, बल्कि बॉलीवुड की उन फिल्मों में गिनी जाने लगी, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। आज भी यह मूवी टीवी और ओटीटी पर बार-बार देखी जाती है और दर्शकों का मनोरंजन करती है। क्या होता अगर प्रियंका होतीं? फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा होतीं तो शायद इसका रंग कुछ और होता। लेकिन कैटरीना की टाइमिंग और सलमान के साथ उनकी जोड़ी ने फिल्म को वो ऊंचाई दी, जिसकी कल्पना शायद खुद मेकर्स ने भी नहीं की होगी। यही वजह है कि कभी प्रियंका द्वारा छोड़ी गई फिल्म ने कैटरीना के करियर को नई उड़ान दे दी। प्रियंका और कैटरीना की राहें जहां प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं, वहीं कैटरीना कैफ आज भी हिंदी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक फिल्म ने दोनों की राहों को बिल्कुल अलग-अलग दिशा दी—प्रियंका का ‘ना’ और कैटरीना का ‘हां’ ही इस फिल्म की किस्मत बदलने के लिए काफी था। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि किस्मत और टाइमिंग यहां सबसे बड़ा रोल निभाते हैं। प्रियंका चोपड़ा का फिल्म ठुकराना और कैटरीना कैफ की एंट्री इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस घटना ने साबित कर दिया कि कभी-कभी एक कलाकार का फैसला किसी और के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है और एक फिल्म को इतिहास बना सकता है। by shruti kumari

Priyanka Chopra ने ठुकराई थी सलमान खान की 6 साल पुरानी फिल्म, इस हीरोइन की एंट्री से बना था इतिहास Read More »

Singer Devi

बिना शादी के मां बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, बेटे के जन्म पर फैंस दे रहे बधाई

भोजपुरी सिंगर देवी एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने बिना शादी के मां बनने का अपना सपना पूरा किया है। हर कोई ये सवाल कर रहा है कि आखिर कैसे और किस तरह से वो प्रेग्नेंट हुई। दरअसल देवी जर्मन में स्पर्म बैंक की मदद से प्रेग्नेंट हुई थीं। उन्होंने आईवीएफ के जरिए बेटे को जन्म दिया। बेटे की मां बनने के बाद सिंगर अपनी खुशी जाहिर करती हुई नजर आई हैं। फैंस उन्हें जमकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी देवी कई बार हिम्मत दिखा चुकी हैं। उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं। भोजपुरी की फेमस सिंगर देवी अपने करियर में अबतक 50 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। भोजपुरी गानों के फैंस ने अबतक उनके गाए कई सारे गाने सुने होंगे।बिहार के छपरा जिला में देवी का जन्म हुआ था। देवी को चंदा कैसेट्स के बावरिया गाने से पहचान हासिल हुई थी। देवी ने 8 एल्बम में गाने गए थे। उन्होंने अपने गाने बावरिया के साथ यूपी और बिहार के साथ धूम मचा दी थी। हर किसी की जुबान पर उनके गाने बने रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवी का करियर 1990 के दशक में शुरू हुआ था और धीरे-धीरे उन्होंने भोजपुरी, मगही, मैथिली और हिंदी में हजारों गीत गाए। खासकर विवाह गीत, सोहर, कजरी और भक्ति गीतों में उनकी खास पहचान है। लोग उन्हें प्यार से “भोजपुरी लोकगीतों की क्वीन” कहते हैं। देवी की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके गाने आज भी गांव-गांव की शादियों, त्यौहारों और सांस्कृतिक आयोजनों में बजते हैं। उनकी आवाज़ की सादगी और मिट्टी की खुशबू ने उन्हें आम लोगों से गहरा जोड़ दिया है। भोजपुरी संगीत को नई पहचान दिलाने वाली देवी ने न केवल परंपरागत धुनों को जिंदा रखा बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी धरोहर से जोड़ने का काम किया है।

बिना शादी के मां बनीं भोजपुरी सिंगर देवी, बेटे के जन्म पर फैंस दे रहे बधाई Read More »

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक अलग ही अंदाज में चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अंग्रेजी सीखते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का यह मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नयनदीप से किया दिलचस्प सवाल वीडियो में पवन सिंह अपने खास साथी नयनदीप के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वे हंसी-मजाक में उनसे पूछते हैं – “He हो या She?”। उनका यह सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। पवन का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग उनकी सादगी व जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। घरवालों से ले रहे अंग्रेजी का ज्ञान वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह घरवालों के बीच बैठे हुए हैं और उनसे अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। वे कई शब्दों का उच्चारण पूछते हैं और अपने अंदाज में बोलने की कोशिश करते हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और सीखने का जज्बा फैंस को खूब भा रहा है। फैंस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर पवन सिंह का यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है। फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “पवन भइया का कोई जवाब नहीं”, तो किसी ने कहा, “यही तो असली स्टार हैं, जो हर रंग में ढल जाते हैं।” लोग यह भी कह रहे हैं कि पवन सिंह का यह घरेलू और हंसी-ठिठोली वाला रूप उनके स्टारडम से कहीं ज्यादा प्यारा है। स्टारडम से हटकर सादगी का अंदाज पवन सिंह को अक्सर बड़े मंचों और बड़े पर्दे पर देखा जाता है, जहां उनका एकदम स्टाइलिश और दमदार लुक नजर आता है। लेकिन इस वीडियो ने उनके जीवन का घरेलू और सहज पक्ष भी लोगों को दिखा दिया। यही वजह है कि फैंस उन्हें न सिर्फ गानों के लिए, बल्कि उनकी सादगी और जिंदादिली के लिए भी पसंद करते हैं। कुल मिलाकर, पवन सिंह का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि वे न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि दिल से जुड़े हुए इंसान भी हैं। अंग्रेजी सीखते समय उनका मजाकिया सवाल – “He हो या She?” – आने वाले दिनों तक फैंस की जुबान पर रहेगा। यही उनकी लोकप्रियता का राज है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। by shruti kuamri

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान Read More »