kalabhumitalkies.com

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बने माता-पिता, परिवार में हुआ बेटे का स्वागत

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। दोनों ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की। कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट लिखते हुए कहा, “Our bundle of joy has arrived। With immense love and gratitude, we welcome our baby boy।” यानी “हमारा खुशियों का तोहफ़ा आ गया है, हम प्यार और आभार के साथ अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक नीले रंग की तस्वीर शेयर की, जिसमें टेडी बियर और गुब्बारे दिखाई दे रहे थे। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार होने लगी। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ तक सभी ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर जैसी हस्तियों ने इस जोड़े को माता-पिता बनने की बधाई दी। कई फैंस ने तो इस बच्चे को प्यार से “जूनियर विक्की” भी कहना शुरू कर दिया। कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी दिसंबर 2021 में की थी। दोनों की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में बेहद शाही अंदाज़ में हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। शादी के बाद से ही यह जोड़ा फैंस के बीच चर्चा में बना रहा है। बीते कुछ महीनों से कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें चल रही थीं, लेकिन कपल ने इस बारे में चुप्पी बनाए रखी। आखिरकार अब उन्होंने बेटे के जन्म के साथ यह खुशखबरी सबके साथ साझा की है। सूत्रों के अनुसार, माँ और बेटा दोनों स्वस्थ हैं और परिवार इस वक्त बेहद खुश है। विक्की और कैटरीना ने मीडिया से थोड़ी प्राइवेसी की अपील की है ताकि वे अपने बच्चे के साथ शुरुआती पल शांति से बिता सकें। फैंस अब इस छोटे से स्टार की पहली झलक देखने को बेताब हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ही बॉलीवुड के सफल कलाकार हैं। कैटरीना हाल ही में कई बड़ी फिल्मों में नजर आई हैं, जबकि विक्की भी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब यह जोड़ा अपने नए रोल माता-पिता के रूप में एक नई यात्रा शुरू कर रहा है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बने माता-पिता, परिवार में हुआ बेटे का स्वागत Read More »

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर कुछ वक्त पहले ये खबर सामने आई थी कि जल्दी वो माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब खुद इस कपल ने अपने माता-पिता जल्दी बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करने का काम किया है। कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक एडोरेबल पोस्ट शेयर किया है जिसमें कटरीना एक व्हाइट कलर की बॉडी-कॉन ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं, और विक्की उनके साथ खड़े हैं, बेबी बंप को प्यार से पकड़े हुए। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा है कि “खुशी और आभार के साथ” वे अपने जीवन का यह नया खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कपल की इस खास अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने कपल को कॉमेंट्स और मैसेज करके शुभकामनाएँ दीं। वहीं फैंस ने भी खुशी जताते हुए लिखा कि उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतज़ार था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। उनकी कुछ तस्वीरें बेबी बंप के साथ वायरल हुई थीं। बस फैंस आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि चाहते थे जोकि अब कॉन्फर्म हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट, बरवारा में शाही अंदाज़ में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ उस वक्त इंटरनेट पर छा गए थे। शादी के बाद से ही दोनों को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर और एडोरेबल कपल माना जाता है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी Read More »

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने मदद के लिए लगाई सीएम देवेंद्र फडणवीस से गुहार, इस मामले में FIR दर्ज

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार वो अपने किसी रियलिटी शो नहीं बल्कि किसी बड़ी मुसीबत के चलते लोगों के बीच सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी हाउस हेल्पर की बेटी और उसकी दोस्त बीते 4 दिनों से गायब है, जिसके बाद उनके पति विक्की औऱ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। एफआईआर की कॉपी भी उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट पर अंकिता लोखंडे ने लिखा, ‘मिसिंग अलर्ट। हमारी हाउस हेल्पर कांता की बेटी और उनकी बेटी की दोस्त, सलोनी और नेहा 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था। मालवणी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है।’ इसके अलावा अंकिता लोखंडे ने बताया, ‘वो सिर्फ हमारे घर का हिस्सा नहीं हैं। बल्कि पूरे परिवार का हिस्सा हैं। हमें बहुत टेंशन है और सभी से खासकर मुंबई पुलिस और मुंबईवालों से गुजारिश है कि वो इस बात को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और हमारी मदद करें। उन्हें सुरक्षित वापस लाने में हमारी हेल्प करें। अगर किसी ने कुछ देखा या सुना हो तो प्लीज बताएं।’ लाफ्टर शों नजर आएं थे विक्की जैन अंकिता लोखंडे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियां हैं, इसीलिए अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें आखिरी बार मुंबई के सांताक्रूज के वकोला इलाके पास देखा गया था। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों हाल ही में लाफ्टर शो में दिखाई दिए थे। इस शो में रहकर उन्होंने लोगों का फुल एंटरनेटमेंट किया था। वहीं, अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने पति विक्की जैन और मां का जन्मदिन मनाती नजर आई थी।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने मदद के लिए लगाई सीएम देवेंद्र फडणवीस से गुहार, इस मामले में FIR दर्ज Read More »