kalabhumitalkies.com

The Kapil Sharma Show

sumona chakravarti

कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी, बोलीं-पहली बार मुंबई में असुरक्षित महसूस किया

कपिल शर्मा के शो उनकी पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसके बारे में सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। कुछ प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने एक्ट्रेस की कार रोक ली और नारेबाजी करते हुए उनकी कार के सामने अजीबों-गरीब हरकत करने लगें। एक्ट्रेस उस वक्त काफी असुरक्षित महसूस करने लगी। अपने पोस्ट के जरिए सुमोना ने सरकार के खिलाफ आवाज भी उठाई है। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक्ट्रेस सुमोना ने लिखा, ‘आज दोपहर 12:30 बजे। मैं कोलाबा से फोर्ट जा रही थी। और अचानक मेरी कार को एक भीड़ ने रोक लिया। एक आदमी, जिसके गले में भगवा दुपट्टा था, मेरी कार के बोनट पर मारने लगा, मुस्कुराते हुए। अपना बाहर निकला हुआ पेट मेरी कार से चिपकाकर दबा रहा था। मेरी कार के सामने अजीब हरकतें कर रहा था जैसे कोई बीमार-सा मुद्दा साबित कर रहा हो। उसके दोस्त मेरी कार की खिड़कियों पर मार रहे थे, “जय महाराष्ट्र!” चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे। हम थोड़ा आगे बढ़े और वही सब दोबारा हुआ।’ आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘5 मिनट में दो बार। कोई पुलिस नहीं। (जिन्हें बाद में देखा, वे बस बैठे, बातें कर रहे थे, टाइमपास कर रहे थे) न कानून, न व्यवस्था। बस मैं, अपनी कार में, दिन-दहाड़े, साउथ बॉम्बे में असुरक्षित महसूस कर रही थी। और सड़कें? केले के छिलकों, प्लास्टिक की बोतलों, गंदगी से भरी हुईं। फुटपाथों पर कब्जा। प्रदर्शनकारी वहीं खाते, सोते, नहाते, पकाते, पेशाब-पाखाना करते, वीडियो कॉल, रील्स बनाते, मुंबई दर्शन करते वो भी विरोध के नाम पर। सिविक सेंस का पूरा मजाक। ‘सुमोना ने आगे लिखा है, ‘मैंने लगभग पूरी जिंदगी बॉम्बे (मुंबई) में बिताई है। मैंने हमेशा यहां सुरक्षित महसूस किया है, खासकर साउथ बॉम्बे में। लेकिन आज, कई सालों में पहली बार, दिन-दहाड़े, अपनी ही कार के अंदर, मैंने खुद को सचमुच असुरक्षित महसूस किया। कमजोर। और अचानक मुझे खुशकिस्मती महसूस हुई, क्योंकि मेरे साथ एक मेल फ्रैंड था। मैं बार-बार सोचती रही थी कि अगर मैं अकेली होती, तो क्या होता? मुझे वीडियो रिकॉर्ड करने का मन हुआ, लेकिन तुरंत एहसास हुआ कि ऐसा करने से वे और भड़क सकते हैं। इसलिए मैंने नहीं किया।’ इसके अलावा भी एक्ट्रेस अपने साथ हुई घटना की खुलकर जानकारी देती हुई नजर आईं।

कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी, बोलीं-पहली बार मुंबई में असुरक्षित महसूस किया Read More »

Kapil Sharma

कनाडा: कपिल शर्मा-गिन्नी के कैफ पर की गई फायरिंग, कुछ वक्त पहले ही की थी जबरदस्त ओपनिंग

कॉमेडियन कपिल शर्मा को हर कोई पसंद करता है। उन्होंने अपनी जिंदगी में बड़ा मुकाम पाने के लिए काफी मेहनत की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में नजर आया है। 2 साल की मेहनत के बाद कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा में अपना एक कैफे खोला था, जिसका नाम दोनों ने कैप्स कैफे रखा था। इस रोस्टोरेंट को लोगों का काफी प्यार भी मिल रहा था। अब कपिल शर्मा के कैफे से जुड़ी एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। कनाडा के जिस बिल्डिंग में कपिल शर्मा का कैफे हैं, उस पर कुछ अनजान लोगों ने हमला कर दिया है। हमलावर गाड़ी में सवार होकर फायरिंग करने के लिए वहां पर आए थे। फायरिंग करने के बाद वो मौके से फरार हो गए। हालांकि इस पूरे हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। जारी नहीं किया किसी भी तरह का स्टेंटमेंट हमलावारों ने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके अलावा कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी की तरफ से इस पर किसी भी तरह का कोई स्टेंटमेंट जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो निशाने पर कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट या फिर कपिल शर्मा को धमकाने के लिए ये फायरिंग की गई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कनाडा: कपिल शर्मा-गिन्नी के कैफ पर की गई फायरिंग, कुछ वक्त पहले ही की थी जबरदस्त ओपनिंग Read More »