kalabhumitalkies.com

South Films

शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त गई स्टंटमैन की जान, खौफनाक वीडियो में कैद हुआ पूरा मंजर

साउथ सिनेमा से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। डायरेक्टर पा. रंजीत और एक्टर आर्या की आने वाली फिल्म के सेट पर एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। सेट पर फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत हो गई है, जिन्हें मोहनराज के नाम से भी जाना जाता है। साउथ के एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इस खबर की पुष्टि की है। दरअसल डायरेक्टर पां. रंजीत, नागपट्टिनम में अपनी आने वाली फिल्म वेट्टूवम की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त एक सीन को फिल्माते वक्त स्टंटमैन की जान चली गई। पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि स्टंट मैन की जान हार्ट अटैक की वजह से हुई है, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक खतरनाक स्टंट को करते वक्त उनकी जान चली गई। इस तरह गई स्टंटमैन राजू की जान दरअसल स्टंटमैन राजू गाड़ी चला रहे थे, जोकि रैंप से गुजरी और बाद में जाकर पलट गई। गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से जमीन से टकराया। गाड़ी में से फिर राजू को निकाला जाता है। सेट पर सभी की हालत खराब नजर आती है। ये हादसा 13 जुलाई का बताया जा रहा है। एक्टर विशाल ने स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा- इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि हमारे बहादुर स्टंट आर्टिस्ट राजू उर्फ मोहनराज का आर्या और रंजीत की फिल्म के लिए कार स्टंट करते वक्त निधन हो गया। मैं उन्हें कई सालों से जानता था, उन्होंने मेरी फिल्मों के लिए कई खतरनाक स्टंट किए थे। वो एक बहादुर इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार को गम सहने की ताकत मिले।

शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त गई स्टंटमैन की जान, खौफनाक वीडियो में कैद हुआ पूरा मंजर Read More »

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन, लंबी वक्त से चल रहे थे बीमार

साउथ के एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। वो काफी वक्त से लंबी बीमारी से गुजर रहे थे। एक्टर ने 2 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके जाने के बाद साउथ इंडिस्ट्री के सभी सेलेब्स और फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दे रही है। बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते वो काफी परेशान चल रहे थे। उनके निधन पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग 4 दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ ऐसे की थी अपने करियर की कोटा श्रीनिवास ने शुरुआत जानकारी के लिए बता दें कि कोटा श्रीनिवास का जन्म 1942 में आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कांकिपाडु में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्रणाम खरीदू से की थी। जोकि 1978 में रिलीज हुई थी। उनके करियर की कुछ अहम फिल्मों में आहा ना पेल्लांता, प्रतिगतना, खैदी नंबर 876, शिवा और यमलीला है।

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन, लंबी वक्त से चल रहे थे बीमार Read More »