Kantara Chapter 1 की कमाई ने Pushpa 2 को किया पीछे, जानिए अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म ने अच्छा संग्रह दर्ज किया और अपनी कमाई के लिहाज से ‘पुष्पा 2’ को खास मामले में पीछे छोड़ दिया है। एक मीडिय की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक लगभग 492.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कांतारा की शुरुआत धमाकेदार रही पहले सप्ताह में ही इसने ₹337.4 करोड़ कमाए। दूसरे सप्ताह में इसने ₹147.85 करोड़ का अतिरिक्त संग्रह जोड़ा। 16वें दिन यानी रिपोर्ट लिखे जाने तक, फिल्म ने 7.07 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमाए और कुल संग्रह ₹492.32 करोड़ के करीब पहुँच गया। यह आंकड़ा शुरुआती डेटा पर आधारित है और अंतिम आंकड़ों में थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। साथ ही इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे बेहद कम बजट में बनाया गया करीब ₹125 करोड़ में। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लगभग ₹681 करोड़ की कमाई की है। इस प्रकार, कांतारा ने बजट के लगभग 544.8 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया, जो इसे प्रॉफिट प्रतिशत के लिहाज से बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में से एक बनाता है। इसके मुकाबले, पुष्पा 2 का बजट लगभग ₹500 करोड़ बताया गया है और उसने कुल इंडिया कलेक्शन लगभग ₹1234.1 करोड़ तथा वर्ल्डवाइड ₹1742.1 करोड़ की थी। पुष्पा 2 ने अपने बजट का लगभग 348.42 प्रतिशत रिटर्न दिया। लेकिन कांतारा की लागत कम होने के कारण, उसकी कमाई को प्रतिशत के आधार पर देखा जाए तो उसने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। ‘कांतारा चैप्टर 1’ मूल रूप से 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा की प्रीक्वल और अगली किस्त है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है और लीड रोल भी निभाया है। इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे अभिनेता भी प्रमुख भूमिका में हैं।
Kantara Chapter 1 की कमाई ने Pushpa 2 को किया पीछे, जानिए अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Read More »

