kalabhumitalkies.com

pawan singh

Bhojpuri stars Pawan Singh and Akshara Singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह-अक्षरा सिंह का गहरा अतीत, पत्नी ज्योति ने खोले कई राज़

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। हाल ही में, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के रिश्ते को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में एक चर्चित जोड़ी के रूप में लिया जाता है। दोनों के बीच एक समय गहरी दोस्ती और करीबी रिश्ते थे, जो मीडिया में भी चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि, यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने पवन जी से कभी भी उनके अन्य रिश्तों के बारे में सवाल नहीं किया। जब हमारी शादी हुई, तो हमारे पिता ने कहा था कि बेटा, आपकी शादी एक स्टार से हो रही है, आपको थोड़ा बहुत समझौता करना पड़ेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि शादी के कुछ महीनों बाद तक पवन और अक्षरा एक साथ थे, लेकिन इसके बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। ज्योति ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह ने कई महिलाओं के साथ रिश्ते बनाए हैं और उन्होंने वही सब झेला है जो ज्योति ने झेला। इस बयान से पवन सिंह की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। पवन सिंह की निजी जिंदगी में चल रहे विवादों ने उनके करियर और छवि को प्रभावित किया है। भोजपुरी सिनेमा के फैंस इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और देखना होगा कि पवन सिंह इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह-अक्षरा सिंह का गहरा अतीत, पत्नी ज्योति ने खोले कई राज़ Read More »

Pawan Singh and jyoti singh

पवन सिंह-ज्योति के विवाद ने बढ़ाई टेंशन, खेसारी लाल यादव बोले- भाभी का इतना बड़ा अपराध नहीं

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद एक बार फिर गरमाया है। सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने सभी को चौंका दिया। वीडियो में वह रोती हुई नज़र आईं और कहा, “मैं इसी घर में जहर खाकर मर जाऊंगी… अगर थाने गई तो यहीं से लाश निकलवाना।” मामला तब और तूल पकड़ गया, जब पवन के घर में ज्योति के प्रवेश को मना कर दिया गया। ज्योति ने दावा किया कि उन्होंने फैंस के कहने पर पवन से मिलने के लिए लखनऊ स्थित घर पहुँची थीं, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। उन्होंने ये नजारा लाइव वीडियो में दिखाया और आरोप लगाया कि पवन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इस बीच, विवाद पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी और ज्योति का बचाव किया। उन्होंने कहा, “भाभी का इतना बड़ा अपराध तो नहीं है … अगर उनकी गलती है, तो एक बार खुद मीडिया में आकर बोलो। खेसारी ने पवन को निशाने पर रखते हुए पूछा कि वे अब तक कितने गिर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पवन को पसंद करते हैं, लेकिन उनकी गलतियों पर भी पर्दा नहीं डालेंगे। वर्तमान में विवाद की जड़ तक पहुँचने के लिए पूरी जांच की उम्मीद की जा रही है। पवन-ज्योति के बीच का रिश्ते, सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप और खेसारी की दखल ने इस विवाद को और भी जटिल बना दिया है। दर्शकों की निगाह अब यह जानने पर लगी है कि इस विवाद का अगला अध्याय कैसे लिखा जाएगा।

पवन सिंह-ज्योति के विवाद ने बढ़ाई टेंशन, खेसारी लाल यादव बोले- भाभी का इतना बड़ा अपराध नहीं Read More »

Pawan Singh

पहले सिंगर थे, अब नेता हो गए हैं; पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर बोले खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह एक बार फिर सियासी चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में उनकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी की खबर सामने आई, जिसके बाद से राजनीति और भोजपुरी सिनेमा दोनों ही गलियारों में हलचल मच गई है। पवन सिंह ने जब से राजनीति में कदम रखा है, तब से वे सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। कभी अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाले पवन अब सीधे तौर पर सियासी मंच से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस बीच, भोजपुरी के ही दूसरे स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की बीजेपी जॉइनिंग और राजनीति में सक्रियता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। खेसारी ने कहा कि “हर इंसान को अपने जीवन में आगे बढ़ने और नए रास्ते चुनने का अधिकार है। पवन भैया ने अगर राजनीति का रास्ता चुना है तो यह उनका फैसला है और हम सबको उसका सम्मान करना चाहिए।” खेसारी ने यह भी कहा कि पवन सिंह एक बड़े कलाकार हैं, और अब राजनीति में भी वह अपनी पहचान बनाएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन और खेसारी की टक्कर अक्सर सुर्खियों में रहती है। गानों से लेकर फैन फॉलोइंग तक दोनों की तुलना होती रही है। लेकिन पवन सिंह के राजनीतिक कदम पर खेसारी का यह बयान साफ करता है कि इंडस्ट्री के स्टार्स व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के फैसले का सम्मान करते हैं। पवन सिंह की बीजेपी में वापसी से राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ना तय है। खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में, जहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें जनता से जोड़ने के लिए एक मजबूत चेहरा बना सकती है। फिलहाल, पवन सिंह के चाहने वाले भी इस नई पारी को लेकर उत्साहित हैं। एक दौर में उनके गाने और फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, और अब देखना होगा कि राजनीति के मैदान में उनका करियर कैसा रहता है। by shruti kumari

पहले सिंगर थे, अब नेता हो गए हैं; पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर बोले खेसारी लाल यादव Read More »

Pawan Singh

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लोगों के बीच अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की दुनिया उस वक्त बुरी तरह से हिल गई जब उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह अचानक दुनिया को अलविदा कह गई थी। पवन सिंह इस वक्त अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंज फॉल में दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और गाने के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना काम कमाया। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू लोगों की जुबान पर आज भी कायम है। 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के महज तीन महीने बाद ही पवन सिंह की पत्नी की मौत हो गई। अपनी पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह बुरी तरह से टूट गए। जब राइज एंड फॉल शो में उनकी शादी के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा “मेरी हुई थी लेकिन उजड़ गई. उसने तीन महीने में ही दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से। वो देवी थी जिसको मैंने खो दिया।” साल 2022 से उनका केस इस वक्त कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह अब अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।पवन सिंह ने अपने अफेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग मान रहे हैं कि वह अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की बात कर रहे हैं, जिनसे उनका कई साल तक रिश्ता रहा था। बकौल अभिनेता ने कहा, फिर कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। जब लगातार आप किसी के साथ काम करेंगे तो कहीं क्लोजनेस हो गया था लेकिन परिवार को वो ठीक नहीं लगा। तो फिर परिवार ने कहीं और बसाया।’

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद Read More »

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक अलग ही अंदाज में चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अंग्रेजी सीखते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का यह मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नयनदीप से किया दिलचस्प सवाल वीडियो में पवन सिंह अपने खास साथी नयनदीप के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वे हंसी-मजाक में उनसे पूछते हैं – “He हो या She?”। उनका यह सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। पवन का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग उनकी सादगी व जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। घरवालों से ले रहे अंग्रेजी का ज्ञान वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह घरवालों के बीच बैठे हुए हैं और उनसे अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। वे कई शब्दों का उच्चारण पूछते हैं और अपने अंदाज में बोलने की कोशिश करते हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और सीखने का जज्बा फैंस को खूब भा रहा है। फैंस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर पवन सिंह का यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है। फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “पवन भइया का कोई जवाब नहीं”, तो किसी ने कहा, “यही तो असली स्टार हैं, जो हर रंग में ढल जाते हैं।” लोग यह भी कह रहे हैं कि पवन सिंह का यह घरेलू और हंसी-ठिठोली वाला रूप उनके स्टारडम से कहीं ज्यादा प्यारा है। स्टारडम से हटकर सादगी का अंदाज पवन सिंह को अक्सर बड़े मंचों और बड़े पर्दे पर देखा जाता है, जहां उनका एकदम स्टाइलिश और दमदार लुक नजर आता है। लेकिन इस वीडियो ने उनके जीवन का घरेलू और सहज पक्ष भी लोगों को दिखा दिया। यही वजह है कि फैंस उन्हें न सिर्फ गानों के लिए, बल्कि उनकी सादगी और जिंदादिली के लिए भी पसंद करते हैं। कुल मिलाकर, पवन सिंह का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि वे न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि दिल से जुड़े हुए इंसान भी हैं। अंग्रेजी सीखते समय उनका मजाकिया सवाल – “He हो या She?” – आने वाले दिनों तक फैंस की जुबान पर रहेगा। यही उनकी लोकप्रियता का राज है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। by shruti kuamri

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान Read More »