kalabhumitalkies.com

Govinda

govinda bealert

’भागम-भाग 2’ में बड़ा बदलाव: गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री से फैंस हैरान

हाल ही में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ’भागम-भाग’ (2006) के सीक्वल ’भागम-भाग 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस नए पार्ट में पुराने कलाकारों में से अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ एक नया नाम जुड़ सकता है, लेकिन सबसे चर्चित बात यह है कि गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी को कास्ट किया जा रहा है। इस खबर ने फिल्म के फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई है। पहली फिल्म में गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग और उनके किरदार ने दर्शकों को खूब हँसाया था, इसी वजह से उन्हें खास प्यार मिला था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सीक्वल में उनका रोल नहीं होगा और उसकी जगह मनोज बाजपेयी होंगे। अक्षय और परेश के अलावा फिल्म में नई हीरोइन मीनाक्षी चौधरी को भी कास्ट किया जा सकता है, और ये प्रोजेक्ट राज शांडिल्य द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर इस कास्टिंग बदलाव को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएँ मिलीजुली हैं। कई लोग कह रहे हैं कि गोविंदा जैसा स्टाइलिश कॉमिक अभिनय कौन निभा सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय से फिल्म को नई ऊर्जा दे सकते हैं। कुछ यूज़र्स ने यह भी कहा कि अगर गोविंदा नहीं होंगे तो फिल्म का मजा “पूरा नहीं होगा”। हालांकि, इस बारे में अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, यानी सब कुछ पूरी तरह से पक्की खबर नहीं मानी जा सकती। लेकिन एक बात तय है कि यह बदलाव बॉलीवुड की पुरानी यादों को फिर से चर्चा में ला रहा है और फिल्म के आने से पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है।

’भागम-भाग 2’ में बड़ा बदलाव: गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी की एंट्री से फैंस हैरान Read More »

govind

धर्मेंद्र के बाद गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, देर रात हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट

एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्टर गोविंदा की सेहत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जल्दी से हॉस्पिटल ले जाया गया। इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। दरअसल एक्टर मंगलवार के दिन रात को अपने घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर की सकलाह पर उन्हें कुछ दवाइयां दी गई थी और अब वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए गोविंद के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने अपनी बात में कहा, “डॉक्टर से बात करने के बाद उन्हें दवा दी गई और रात को 1 बजे अस्पताल की इमजरेंसी में भर्ती किया गया है।” एक्टर गोविंदा के दोस्त ने आगे कहा, “गोविंदा के कई टेस्ट किए गए हैं और उनकी रिपोर्ट्स अभी तक नहीं आई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।” बिंदल ने गोविंदा की सेहत स जुड़ी अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है। पिछले साल अक्तूबर में गोविंदा गोली लगने से घायल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा एक अलग स्वास्थ्य संकट में भी आ चुके थे—उनके पैर में गलती से गोली लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी थी। वहीं, इस वक्त उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार अभी रिपोर्ट आने तक यह कहना जल्दबाज़ी होगा कि पूरी रिकवरी कब होगी। फैंस और फिल्म उद्योग से जुड़े सहयोगी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। गोविंदा की अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस में चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर “जल्दी ठीक हो जाओ गोविंदा” जैसे संदेशों की लड़ी देखने को मिल रही है। उनकी टीम और परिवार फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखा हुआ है और जल्द अपडेट देने की बात कही गई है।

धर्मेंद्र के बाद गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, देर रात हॉस्पिटल में करवाना पड़ा एडमिट Read More »

Govinda and Sunita Ahuja

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनके जैसा इंसान

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी इस वक्त खतरे में पड़ती हुई दिखाई दे रही है। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इसको लेकर सुनीता आहूजा ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में अर्जी भी डाली है। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिसको लेकर अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा छूपी तोड़ते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने तलाक की खबरों को गलत बताया है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए कहा, ‘हर कपल में थोड़ा मतभेद होता है और ये सब पुरानी बातें हो चुकी हैं, लेकिन अब इन्हें अपने फायदे के लिए बढ़ा-चढ़कार पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। गोविंदा जैसा इंसान किसी पर हाथ नहीं उठा सकता, चिल्ला नहीं सकता तो फिर ये अत्याचार करने वाले आरोप कहा से आ रहे हैं? मैंने उनको काफी करीब से जानता हूं। वो बिल्कुल ऐसे नहीं हैं, जैसी इमेज उनकी अब बनाई जा रही है। ये सब मुद्दे पुरानी कहानियां हैं, जिनपर दोनों मियां-बीवी साथ में काम कर रहे हैं। गोविंदा कोर्ट में पेश नहीं हुए, सुनीता भी कोर्ट नहीं गईं। सिवाए एक बार के, जब वो केस फाइल करने गई थीं। किस कपल में समस्या नहीं होती हैं? सुनीता, गोविंदा को बहुत प्यार करती हैं और दोनों साथ में हैं। कोई तलाक नहीं होने वाला है। वो दोनों निगेटिविटी के बजाए अपने दोनों बच्चों के करियर और शादी पर फोकस कर रहे हैं।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदालत ने कथित तौर पर गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, लेकिन अभिनेता किसी भी कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहे, जिसके चलते उन्हें बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि सुनीता जून 2025 से सुनवाई और अदालत की हर कार्रवाई के दौरान मौजूद रही हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में लोगों को बताती हुई नजर आ रही है। उन्हीं में से एक ब्लॉग में उन्होंने अपने तलाक को लेकर बात की थी। वीडियो में सुनीता को महालक्ष्मी मंदिर जाते देखा गया था। उस मंदिर में वो बचपन से आया करती थी, जिसके चलते वो काफी ज्यादा भावुक हो गई थी।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उनके जैसा इंसान Read More »

Govind and his wife sunita Ahuja

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोर्ट में दायर किया तलाक का केस, 38 साल का टूट जाएगा रिश्ता

एक्टर गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्टर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से जल्द तलाक ले सकते हैं। एक्टर की पत्नी ने कोर्ट में उनके खिलाफ तलाक का केस दर्ज करा रखा है। सुनीता ने अपने पति पर धोखा देने, अलग रहने और क्रूरता के आरोप लगाए हैं। गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। सुनीता ने इस अइस अर्जी में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत याचिका दायर की है, जिसमें चीटिंग, दूसरी महिला से अफेयर और क्रूरता को अपनी 38 साल पुरानी शादी को तोड़ने का आधार बताया है।अदालत ने कथित तौर पर गोविंदा को 25 मई को समन भेजा था, लेकिन अभिनेता किसी भी कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहे, जिसके चलते उन्हें बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि सुनीता जून 2025 से सुनवाई और अदालत की हर कार्रवाई के दौरान मौजूद रही हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इसमें वो अपनी जिंदगी के बारे में लोगों को बताती हुई नजर आ रही है। उन्हीं में से एक ब्लॉग में उन्होंने अपने तलाक को लेकर बात की थी। वीडियो में सुनीता को महालक्ष्मी मंदिर जाते देखा गया था। उस मंदिर में वो बचपन से आया करती थी, जिसके चलते वो काफी ज्यादा भावुक हो गई थी। सुनीता ने व्लॉग में कहा था कि, “जब मैं गोविंदा से मिली, तो मैंने देवी से प्रार्थना की कि मैं उनसे शादी करूं और एक खुशहाल लाइफ बिताऊं, देवी ने मेरी सभी मनोकामनाएं पूरी कीं, यहां तक कि मुझे दो बच्चों का आशीर्वाद भी दिया, लेकिन जीवन का हर सच आसान नहीं होता, हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। फिर भी, मुझे देवी में इतनी आस्था है कि मुझे पता है कि जो भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली वहां मौजूद हैं। हालात चाहे जो भी हो, जो कोई भी मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश करेगा, मां उसे माफ नहीं करेंगी।”

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोर्ट में दायर किया तलाक का केस, 38 साल का टूट जाएगा रिश्ता Read More »