kalabhumitalkies.com

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का पहला पोस्ट हुआ जारी, सातवें आसमान पर फैंस की एक्साइटमेंट

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Allu Arjun की आने वाली फिल्म Raaka का पहला लुक और टाइटल पोस्टर 8 अप्रैल 2026 को उनके 44वें जन्मदिन पर रिलीज़ कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह फिल्म पहले AA22xA6 नाम से जानी जाती थी, लेकिन अब इसका ऑफ़िशियल नाम Raaka रख दिया गया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन को एक अनोखे और जबरदस्त अवतार में दिखाया गया है। उनके सिर पर बाल नहीं हैं और खतरनाक, लंबे नाखून इस लुक को रोमांचक बनाते हैं। फैंस इस नए अवतार को देखकर बहुत उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कुछ फैंस ने उनका लुक “पावरफुल”, “मिस्टेरियस” और “फ्रीकिंग बीस्ट” जैसा बताया है, जिससे इस फिल्म के प्रति लोगों के बीच उत्साह और उम्मीदें बढ़ी हैं। फिल्म Raaka में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में दिखाई देंगी, जिससे इसकी स्टार पावर और बढ़ गई है। यह पहली बार है जब अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, और इससे इस फिल्म के लिए पहले से ही बहुत बड़ा इंतज़ार देखा जा रहा है। पोस्टर की रिलीज़ पर निर्देशक एटली काफी भावुक भी हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि Raaka उनके लिए एक लंबे समय से चली आ रही ख़्वाहिश है, जिसे वे कई सालों से पूरा होते देखना चाहते थे। रिपोर्टों के अनुसार, यह फिल्म एक महाकाव्य परियोजना है जिस पर बड़ी-बड़ी योजनाएँ और बड़े बजट के साथ काम हो रहा है। Raaka के बारे में कहानी, बजट या रिलीज़ डेट जैसी बाकी जानकारी अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों में काफी उत्साह और जिज्ञासा पैदा कर दी है। कुल मिलाकर, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है, और यह दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का पहला पोस्ट हुआ जारी, सातवें आसमान पर फैंस की एक्साइटमेंट Read More »

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन के इस करीबी शख्स की हुई मौत, शूटिंग कैंसिल कर आए राम चरण

साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। एक्टर अल्लू अर्जुन के घर में एक मौत हो गई है। एक्टर की दादी और तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है। बीती रात अल्लू अर्जून की दादी ने आखिरी सांस ली है। 94 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। अल्लू अर्जुन की दादा काफी वक्त से बीमारी चल रही थीं। बीती रात उन्हें 1.45 पर अपनी आखिरी सांसे ली। अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी फैमिली और फैंस को भी बड़ा सदमा लगा है।इस वक्त पवन कल्याण और नागाबाबू अभी एक मीटिंग के लिए कहीं दूर गए हुए हैं। ऐसे में वो अल्लू अर्जुन के परिवार से कल मिलने वाले हैं। वहीं, राम चरण और अल्लू अर्जुन ने भी अपनी शूटिंग कैंसिल कर दी हैं। जिस वक्त एक्टर अल्लू-अर्जुन की दादी का निधन हुआ उस वक्त वो मुंबई में डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही इस खबर के बारे में उन्हें पता चला तो वो तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं, राम चरण ने अपनी फिल्म पेड्डी को शूटिंग में रद्द कर दी। इस वक्त उन्होंने अपने परिवार के साथ खड़ा रहने का फैसला किया है। एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी दादी के बेहद ही करीब थे। 2024 में दिसंबर के महीने में जब वो पुष्पा 2 के दौरान स्टाम्पीड केस में हुए गिरफ्तार होकर जब घर लौटे थे तो उस वक्त उनकी दादी के साथ का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।वीडियो में वे अल्लू अर्जुन की नजर उतारती नजर आई थीं। अर्जुन ने उनके पैर छुए और दोनों भावुक होकर गले लगे। अल्लू अर्जुन की दादी की मौत के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमा लगा है। कई तेलुगु स्टार्स और इंडस्ट्री के दिग्गज परिवार का साथ देने के लिए पहुंच रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू कनकरत्नम के पति, अल्लू रामलिंगैया भी साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और पद्मश्री अवॉर्डी थे. उनका निधन जुलाई 2004 में हुआ था।

अल्लू अर्जुन के इस करीबी शख्स की हुई मौत, शूटिंग कैंसिल कर आए राम चरण Read More »