kalabhumitalkies.com

Akshay Kumar

Jolly LLB 3

जॉली LLB 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर रही है। रिलीज के पहले दो दिनों में इस फिल्म ने दर्शकों का मन जित लिया है और कमाई के मामले में भी अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन (19 सितंबर) ₹12.5 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन, यानी शनिवार को इसने अक्टूबर की फिल्मों की तरह बढ़ती कमाई दिखायी — कुल मिलाकर दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से ज़्यादा रही। पहले वीकेंड तक इस फिल्म ने लगभग ₹32.5 करोड़ का टोटल कलेक्शन दर्ज कर लिया है। तीसरे दिन की कमाई भी करीब ₹8 करोड़ रही। क्यों मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन? फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ यानी दर्शकों में अच्छी बात फैलना इसका बड़ा कारण है। थिएटरों में बिजी शो चल रहे हैं और ऑक्यूपेंसी यानी सीटों भरने का प्रतिशत भी अच्छा है। भारत में इसका ऑक्यूपेंसी करीब 35.40% दर्ज की गई। इसके अलावा, जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही अपनी पिछली पारियों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से केसरी चैप्टर 2 के पहले वीकेंड कलेक्शन को दो दिनों में पछाड़ दिया है। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि पहले वीकेंड तक जॉली एलएलबी 3 ₹50 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच सकती है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, राम कपूर और सीमा बिसवास जैसे नामी कलाकार भी हैं। निर्देशक हैं सुभाष कपूर, जिन्होंने इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों को भी निर्देशित किया है।

जॉली LLB 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार Read More »

Akshay Kumar and Paresh Rawal

परेश रावल ने बताया कब से शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग, अक्षय-प्रियदर्शन संग रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

पिछले कुछ महीनों से Hera Pheri 3 फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचात हुआ नजर आया है। इस फिल्म को परेश रावल (Paresh Rawal) ने अचानक से ही छोड़ने का फैसला लिया था। अक्षय कुमार के साथ भी उनका विवाद देखने को मिला था। काफी सारी बातों के बाद एक्टर फिर से इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए। अब खुद एक्टर परेश रावल ने हेरा-फरी 3 को लेकर कई सारे अपडेट्स शेयर किए हैं। एक्टर परेश रावल इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म अजय: द अनटोल्ड स्टोरी को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपनी फिल्म हेरा-फेरी 3 को लेकर बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। एक प्रसिद्ध मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने कहा,’ फिल्म पर काम अभी चालू है। हम लोग अगले साल फरवरी-मार्च के बीच इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। जब एक्टर परेश रावल से जब ये पूछा गया कि जब वो वापस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें, तो क्या उनके अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ रिश्तों में कोई बदलाव आया?इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘काफी कुछ घटा, लेकिन उससे मेरे प्रियदर्शन के साथ रिश्ते खराब नहीं हुए। ऐसे ही रिश्ते खराब नहीं होते हैं, बल्कि जो कुछ हुआ, उसने हमारे रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करने का काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई के महीने में परेश रावल ने अचानक इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो हेरा-फेरी 3 में काम नहीं करेंगे। इस खबर ने फैंस को काफी ज्यादा हैरानी और परेशानी में डाल दिया था। इतना ही नहीं ऐसी खबर भी सुनने को आई थी कि अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। एक्टर अक्षय कुमार के मन में परेश रावल को लेकर किसी भी तरह की कोई कड़वाहट नहीं थी। इस बात का जिक्र वो हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के वक्त कर चुके थे।

परेश रावल ने बताया कब से शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग, अक्षय-प्रियदर्शन संग रिश्तों पर दिया बड़ा बयान Read More »

Jolly LLB 3

जॉली LLB 3 के मामले में अक्षय कुमार-अरशद वारसी की बड़ी मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन

एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुछ वक्त पहले टीजर रिलीज किया गया था,. जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। इस फिल्म में दोनों एक्टर्स वकील का शानदार किरदार निभाते हुए दिखाई रहे हैं, जोकि आपस में बुरी तरह से टकराते हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 अब मुसीबत में फंसती हुई नजर आई है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी को इस फिल्म के सिलसिले में पुणे सिविल कोर्ट की तरफ से समन भेजा गया है। फिल्म के खिलाफ एक पेटीशन फाइल हुई है। 19 सितंबर के दिन इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस विवाद को सुलझाने का काम किया जाएगा। दरअसल वकील वाजेद खान और गणेश मास्खे ने पेटीशन फाइल करते हुए इस चीज का हवाला दिया है कि वकीलों और जज कों इस फिल्म खराब और अनुचित तरीके से दिखाया और लोगों के बीच पेश किया गया है। लीगल प्रोफेशल्स को एक्टर्स औऱ फिल्ममेकर्स की तरफ से खराब ह्यूमर के साथ पेश किया गया है। ऐसे में 12वें जूनियर डिविजन सिविल जज जे जी पावर ने एक्टर्स और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को समन भेजा है। उनसे कहा है कि वो 28 अगस्त को कोर्ट में पेश हों। साथ ही इस फिल्म पर रोक लगाने की भी बात कही गई है। क्या जॉली एलएलबी 3 की रिलीज पर लगेगी रोक पेटीशन फाइल करने वाले वकीलों का कहना है कि फिल्म में सभी वकील, जज को मामू कहकर बुला रहे हैं। ये जुडीश्यरी का अपमान है। वाजेद ने अपनी बात रखते हुए एक मीडिया हाउस से कहा कि कोर्ट में वकील बहस करते देखे जा सकते हैं, जैसे परिवार में लड़ाई हो रही हो। माना कि ये सिर्फ एक फिक्शन है, लेकिन पूरी लीगल कम्यूनिटी के लिए ये अपमानजनक है। 19 सितंबर के दिन इस फिल्म को रिलीज किया जाना है। अब देखने वाली बात ये है कि क्या इस फिल्म पर रोक लगेगी या फिर नहीं?

जॉली LLB 3 के मामले में अक्षय कुमार-अरशद वारसी की बड़ी मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन Read More »

Sunil Shetty

हेरा फेरी 3 में फिर जमेगी तिकड़ी, फाइन-ट्यूनिंग पूरी इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा ये बात

हेरा फेरी 3 में फिर जमेगी तिकड़ी, फाइन-ट्यूनिंग पूरी इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा ये बातबॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंद की जाने वाली कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म के तीन मुख्य किरदारबाबूराव गणपत राव आप्टे (परेश रावल), श्याम (सुनील शेट्टी) और राजू (अक्षय कुमार) की तिकड़ी ने दो दशकों से दर्शकों को हंसी के ठहाकों से भर दिया है. ऐसे में जब ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा हुई. इस पर सुनील शेट्टी ने बयान देकर फैन्स को बड़ी राहत दी है. उन्होंने ये साफ कर दिया हैं कि परेश रावल हेरा फेरी 3 में वापसी कर रहे हैं और सब कुछ “फाइन-ट्यून” हो चुका है.हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा,“हेरा फेरी 3 अब फाइन-ट्यून हो चुकी है. स्क्रिप्ट, कास्ट और डायरेक्शन को लेकर जो भी कंफ्यूजन था, वह अब खत्म हो गया है. और हां, परेश रावल जी फिल्म का हिस्सा हैं.” क्यों ज़रूरी थी परेश रावल की वापसी?‘ हेरा फेरी’ फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी जान है परेश रावल का बाबूराव किरदार है. उनका बोलचाल, हावभाव और मासूम कॉमेडी का अंदाज़ आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर वायरल रहता है. अगर बाबू भैया न होते, तो हेरा फेरी सिर्फ एक आम कॉमेडी बनकर रह जाती. इसलिए जब यह चर्चा शुरू हुई कि परेश रावल शायद तीसरी किस्त में नहीं होंगे, फैन्स ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई. लेकिन अब सब कुछ साफ हो चुका है.

हेरा फेरी 3 में फिर जमेगी तिकड़ी, फाइन-ट्यूनिंग पूरी इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा ये बात Read More »