kalabhumitalkies.com

Tv Show

Pawan Singh

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लोगों के बीच अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की दुनिया उस वक्त बुरी तरह से हिल गई जब उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह अचानक दुनिया को अलविदा कह गई थी। पवन सिंह इस वक्त अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंज फॉल में दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और गाने के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना काम कमाया। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू लोगों की जुबान पर आज भी कायम है। 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के महज तीन महीने बाद ही पवन सिंह की पत्नी की मौत हो गई। अपनी पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह बुरी तरह से टूट गए। जब राइज एंड फॉल शो में उनकी शादी के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा “मेरी हुई थी लेकिन उजड़ गई. उसने तीन महीने में ही दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से। वो देवी थी जिसको मैंने खो दिया।” साल 2022 से उनका केस इस वक्त कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह अब अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।पवन सिंह ने अपने अफेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग मान रहे हैं कि वह अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की बात कर रहे हैं, जिनसे उनका कई साल तक रिश्ता रहा था। बकौल अभिनेता ने कहा, फिर कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। जब लगातार आप किसी के साथ काम करेंगे तो कहीं क्लोजनेस हो गया था लेकिन परिवार को वो ठीक नहीं लगा। तो फिर परिवार ने कहीं और बसाया।’

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद Read More »

आमिर खान-सलमान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में दिखेंगे बड़े सितारे

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नए चैट शो के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। इस शो की खासियत यह है कि इसमें इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, आमिर खान, सलमान खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे इस शो के मेहमान बनेंगे। शो का कॉन्सेप्ट यह शो हल्के-फुल्के अंदाज और गहरी बातचीत का अनोखा मिश्रण होगा। काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बेबाक और मजेदार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शो में गॉसिप, मस्ती और इंडस्ट्री से जुड़ी अनकही बातें सुनने को मिलेंगी। स्टार्स की लिस्ट शो के शुरुआती एपिसोड्स में जिन बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं: आमिर खान – मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत करेंगे। सलमान खान – दबंग खान अपने करियर और आने वाली फिल्मों को लेकर खुलासे करेंगे। जाह्नवी कपूर – यंग जनरेशन की स्टार जाह्नवी अपने सफर और चुनौतियों पर चर्चा करेंगी।इसके अलावा, शो में कई और दिग्गजों की एंट्री होने वाली है, जिनके नाम जल्द सामने आएंगे। दर्शकों की उत्सुकता इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि काजोल और ट्विंकल की दोस्ती और उनका बेबाक अंदाज शो को और मजेदार बना देगा। क्यों है खास? यह शो सिर्फ गॉसिप तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें स्टार्स अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से और अनुभव भी शेयर करेंगे। वहीं, ट्विंकल की हाजिरजवाबी और काजोल की चुलबुली बातें दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी। By Shruti Kumari

आमिर खान-सलमान से लेकर जाह्नवी कपूर तक, काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में दिखेंगे बड़े सितारे Read More »

Rise and Fall: पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस

मनोरंजन की दुनिया में एक नया शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो में सेलिब्रिटी से लेकर कॉमेडियन और बिज़नेस जगत के दिग्गज एक साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त पैकेज मिला, जिसमें पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी टाइमिंग, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस और अश्नीर ग्रोवर का अनोखा अंदाज देखने को मिला। पवन सिंह का डांस बना आकर्षण का केंद्र भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार एनर्जी और गायकी के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन इस बार उन्होंने डांस से भी मंच पर आग लगा दी। शो में उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों पर थिरकते हुए ऐसा माहौल बनाया कि दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कीकू शारदा की कॉमेडी से गूंजा मंच कॉमेडियन कीकू शारदा हमेशा अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। ‘राइज एंड फॉल’ के इस एपिसोड में भी उन्होंने अपनी चुटकियों और एक्टिंग से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। उनका कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के एक्सप्रेशन शो की जान साबित हुए। आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस शो में यंग परफॉर्मर्स आकृति नेगी और आरुष भोला ने भी जबरदस्त डांस और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की जुगलबंदी और स्टेज प्रेजेंस ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े चेहरे बनने वाले हैं। अश्नीर ग्रोवर का नया अंदाज बिज़नेस वर्ल्ड की पहचान अश्नीर ग्रोवर ने भी शो में अपनी मौजूदगी से सबको चौंका दिया। वह जहां अपने बेबाक और सीरियस अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं इस शो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज और ह्यूमर के साथ सभी को सरप्राइज कर दिया। दर्शकों ने उनके इस नए रूप को काफी पसंद किया। दर्शकों की प्रतिक्रिया एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। लोगों ने पवन सिंह के डांस और कीकू शारदा की कॉमेडी को एपिसोड का हाईलाइट बताया, वहीं आकृति और आरुष की एनर्जी को भी खूब सराहा। अश्नीर ग्रोवर का यह अलग अंदाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। By Shruti Kumari

Rise and Fall: पवन सिंह का धमाकेदार डांस, कीकू शारदा की कॉमेडी, आकृति नेगी और आरुष भोला की परफॉर्मेंस Read More »

Navjot Singh sidhu

इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2025: नवजोत सिंह सिद्धू की धांसू वापसी, 4 अक्टूबर से होगा आगाज़

मनोरंजन जगत में एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2025 में इस बार दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज़ मिलेगा। लंबे समय बाद नवजोत सिंह सिद्धू शो में जज की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। यह नया सीज़न 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और हर शनिवार–रविवार रात 9:30 बजे सोनी टीवी और Sony Liv पर प्रसारित किया जाएगा। शो की टैगलाइन रखी गई है – “जो अजब है, वो गजब है”, जो दर्शाती है कि इस मंच पर असाधारण और अनोखे टैलेंट को मौका मिलेगा।सोनी टीवी की ओर से जारी प्रोमो में यह संदेश दिया गया है कि अक्सर लोग “दुनिया क्या कहेगी” जैसी सोच से अपने सपनों को दबा देते हैं। लेकिन इंडियाज़ गॉट टैलेंट का मकसद ऐसे ही टैलेंट्स को मंच देना है, जो अपनी रचनात्मकता और हुनर से समाज की परंपरागत सोच को चुनौती देते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू का इस शो से जुड़ना दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि उनकी जजिंग स्टाइल, शायरी और जोशीला अंदाज़ शो को और रंगीन बना देगा। इससे पहले भी सिद्धू इस शो में नजर आ चुके हैं और उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।क्यों है यह सीज़न खास?पहली बार शो में “जो अजब है, वो गजब है” जैसी थीम लाई गई है। वीकेंड प्राइम टाइम स्लॉट पर इसे उतारा जा रहा है। सिद्धू की वापसी इसे और आकर्षक बनाएगी। देशभर से ऐसे टैलेंट्स आएंगे जिन्हें समाज की सोच ने अब तक दबाकर रखा था।

इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2025: नवजोत सिंह सिद्धू की धांसू वापसी, 4 अक्टूबर से होगा आगाज़ Read More »

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक अलग ही अंदाज में चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अंग्रेजी सीखते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का यह मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। नयनदीप से किया दिलचस्प सवाल वीडियो में पवन सिंह अपने खास साथी नयनदीप के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान वे हंसी-मजाक में उनसे पूछते हैं – “He हो या She?”। उनका यह सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। पवन का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग उनकी सादगी व जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। घरवालों से ले रहे अंग्रेजी का ज्ञान वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन सिंह घरवालों के बीच बैठे हुए हैं और उनसे अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। वे कई शब्दों का उच्चारण पूछते हैं और अपने अंदाज में बोलने की कोशिश करते हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और सीखने का जज्बा फैंस को खूब भा रहा है। फैंस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर पवन सिंह का यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है। फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “पवन भइया का कोई जवाब नहीं”, तो किसी ने कहा, “यही तो असली स्टार हैं, जो हर रंग में ढल जाते हैं।” लोग यह भी कह रहे हैं कि पवन सिंह का यह घरेलू और हंसी-ठिठोली वाला रूप उनके स्टारडम से कहीं ज्यादा प्यारा है। स्टारडम से हटकर सादगी का अंदाज पवन सिंह को अक्सर बड़े मंचों और बड़े पर्दे पर देखा जाता है, जहां उनका एकदम स्टाइलिश और दमदार लुक नजर आता है। लेकिन इस वीडियो ने उनके जीवन का घरेलू और सहज पक्ष भी लोगों को दिखा दिया। यही वजह है कि फैंस उन्हें न सिर्फ गानों के लिए, बल्कि उनकी सादगी और जिंदादिली के लिए भी पसंद करते हैं। कुल मिलाकर, पवन सिंह का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि वे न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि दिल से जुड़े हुए इंसान भी हैं। अंग्रेजी सीखते समय उनका मजाकिया सवाल – “He हो या She?” – आने वाले दिनों तक फैंस की जुबान पर रहेगा। यही उनकी लोकप्रियता का राज है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। by shruti kuamri

Pawan Singh: He हो या She? नयनदीप से मजेदार सवाल, घरवालों से लेते दिखे अंग्रेजी का ज्ञान Read More »

Aly Goni

गणपति वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म में इसकी इजाजत नहीं है

टीवी एक्टर अली गोनी एक बार फिर से लोगों के बीच अपने गणपति बप्पा मोरया वाले वीडियो की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अली गोनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके धर्म में इसकी इजाजत नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं। वो पहले कभी गणेश पूजा में नहीं गए थे। उस वक्त वो अपने ख्यालों में थे। उन्हें नहीं पता था कि इस चीज को लेकर इतनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि कुरान में लिखा गया है कि हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अली गोनी ने कहा कि जिस दिन ये चीज हुई। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जानते हैं, जिन लोगों ने शुरू से उनका सफर देखा है वो जानते हैं कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिल में हर धर्म के लिए बहुत सम्मान है। अली गोनी ने अपनी बात में कहा,’ मैं अपने ख्यालों में था, मैं कहां पर था, मैं कुछ सोच रहा था, क्या कर रहा था, मैंने ध्यान ही नहीं दिया कि इस चीज पर इतनी बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी। इतने खाली लोग भी हैं इस देश में मुझे नहीं पता है, क्योंकि मैं देखता रहता हूं कि क्या-क्या चलता रहता है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा,’ क्या औरत क्या मर्द… मैंने एक पेज देखा था, किसी लड़की का पेज था, वो जैस्मिन को गाली दे रही थी, मेरी मां को गाली दे रही थी। सोचिए एक लड़की दूसरी लड़की के लिए इतना बुरा बोल रही है।” अली गोनी ने इस बात का भी जिक्र किया कि अगर मुझे किसी धर्म का अपमान करना है तो मैं इतना तैयार होकर नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वो पहली बार गए थे, वो नहीं जाते ऐसे कहीं पर क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि कहीं पूजा हो रही होती है तो क्या करना है। उन्होंने इसके अलावा ये भी कहा कि उनके धर्म में भी इसकी इजाजत नहीं है। हम पूजा -वगैराह नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ये कुरान में लिखा गया है कि हमें सब धर्मों का सम्मान करना है और वो करते भी हैं।

गणपति वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धर्म में इसकी इजाजत नहीं है Read More »

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आशीष कपूर, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” और “देखा एक ख्वाब” जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम किरदार निभा चुके आशीष कपूर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अगस्त 2025 के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि आशीष कपूर ने वॉशरूम में उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने दावा किया कि घटना का वीडियो भी मौजूद है, हालांकि अब तक पुलिस को ऐसा कोई वीडियो सबूत नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और 6 सितंबर को तिहाड़ कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले पुलिस ने कपूर का AIIMS में पोटेंसी टेस्ट भी करवाया, जिसे केस की जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। कोर्ट ने साफ किया है कि मामले की गहन जांच ज़रूरी है। अब पुलिस इस दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल की जानकारी और डिजिटल सबूतों की पड़ताल करेगी।प्रारंभिक शिकायत में दावा किया गया था कि कपूर ने कुछ अज्ञात पुरुषों के साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया। हालांकि, बाद में उसने अपने बयान में केवल कपूर पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि वे इस मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं।इस बीच, जांच जारी है और पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। आशीष कपूर ने टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। “देखा एक ख्वाब”, “ये रिश्ता क्या कहलाता है”, “शपथ” और कई अन्य शोज़ से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। लेकिन अब यह केस उनकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आशीष कपूर, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More »

Kiku shardha

क्या द ग्रेट इंडियन कपिल शो को छोड़ रहे हैं कीकू शारदा? कृष्णा अभिषेक संग झगड़े पर बोली ये बात

एक्टर कीकू शारदा को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वो द ग्रेट इंडियन कपिल शो छोड़ रहे हैं क्योंकि वो नए रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आने वाले हैं। लेकिन इन खबरों पर अब खुद कीकू शारदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वो अभी भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा हैं। साथ ही कृष्णा के साथ हुए झगड़े को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात रखी। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि नए शो में जाने को लेकर वो अपने पुराने कपिल के शो को छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा था कि शो में कृष्णा अभिषेक के साथ उनका झगड़ा हुआ था इसी वजह से भी वो शो को छोड़ रहे हैं। लेकिन अब एक्टर ने इन सभी बातों को महज अफवाह बताया है। उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक्टर ने कपिल के शो से जुड़ी अपनी सारी शूटिंग इस सीजन की पूरी कर ली है। उनका कोई भी काम बचा हुआ नहीं है, कोई भी शो से अचानक बाहर नहीं गया है और उनकी टीम में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है। वो राइज एंड फॉल में शूटिंग पूरी होने के बाद ही गए हैं। वहीं, कीकू और कृष्णा के बीच रिश्ते पूरी तरह से ठीक हैं। दोनों के बीच दोस्ती और प्रोफेशनल दोनों का रिश्ता कायम है। नए शो ‘राइज एंड फॉल’ की बात करें तो इसमें अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा और कुबरा सैत जैसे सितारे हैं। हाल ही में इसमें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की एंट्री हुई है। राइज एंड फॉल को ‘शार्क टैंक’ फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करने वाले हैं। यह 6 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे मुफ्त में दर्शक इस ऐप पर देख पाएंगे।

क्या द ग्रेट इंडियन कपिल शो को छोड़ रहे हैं कीकू शारदा? कृष्णा अभिषेक संग झगड़े पर बोली ये बात Read More »

Gauhar khan

गौहर खान दूसरी बार बनीं मां, 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से मां बन गई है। उन्होंने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस फिर से मां बन गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। अब फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उन्हें बधाइयां देने का काम किया है। दरअसल गौहर खान और जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक शेर और शेरनी के साथ दो नन्हे शावकों की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खबर फैंस के बीच शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम। जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नन्हे भाई के साथ अपनी रियासत शेयर करते हुए बेहद खुश है। हमारे खुश परिवार के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करती हूं। आभारी और हंसते-मुस्कुराते माता-पिता जैद और गौहर।’ उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘अल्हम्दुल्लाह।’ स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई गौ!’ नीति मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘हे भगवान! यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर जेहान को, दिल से बधाई।’ दीया मिजा और कई अन्य ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी छोड़कर अपनी खुशी जताई। इस तरह उनके फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस खुशी के मौके पर उनके साथ खड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में इस्माइल दरबार के बेटे जैद और गौहर ने सगाई की थी और उसी साल दिसंबर में शादी रचाई। दिसंबर 2022 में उन्होंने अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की, जिसके बाद मई 2023 में उनके बेटे जेहान का जन्म हुआ था। इसके बाद अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी।

गौहर खान दूसरी बार बनीं मां, 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म Read More »

sumona chakravarti

कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी, बोलीं-पहली बार मुंबई में असुरक्षित महसूस किया

कपिल शर्मा के शो उनकी पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसके बारे में सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। कुछ प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने एक्ट्रेस की कार रोक ली और नारेबाजी करते हुए उनकी कार के सामने अजीबों-गरीब हरकत करने लगें। एक्ट्रेस उस वक्त काफी असुरक्षित महसूस करने लगी। अपने पोस्ट के जरिए सुमोना ने सरकार के खिलाफ आवाज भी उठाई है। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक्ट्रेस सुमोना ने लिखा, ‘आज दोपहर 12:30 बजे। मैं कोलाबा से फोर्ट जा रही थी। और अचानक मेरी कार को एक भीड़ ने रोक लिया। एक आदमी, जिसके गले में भगवा दुपट्टा था, मेरी कार के बोनट पर मारने लगा, मुस्कुराते हुए। अपना बाहर निकला हुआ पेट मेरी कार से चिपकाकर दबा रहा था। मेरी कार के सामने अजीब हरकतें कर रहा था जैसे कोई बीमार-सा मुद्दा साबित कर रहा हो। उसके दोस्त मेरी कार की खिड़कियों पर मार रहे थे, “जय महाराष्ट्र!” चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे। हम थोड़ा आगे बढ़े और वही सब दोबारा हुआ।’ आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘5 मिनट में दो बार। कोई पुलिस नहीं। (जिन्हें बाद में देखा, वे बस बैठे, बातें कर रहे थे, टाइमपास कर रहे थे) न कानून, न व्यवस्था। बस मैं, अपनी कार में, दिन-दहाड़े, साउथ बॉम्बे में असुरक्षित महसूस कर रही थी। और सड़कें? केले के छिलकों, प्लास्टिक की बोतलों, गंदगी से भरी हुईं। फुटपाथों पर कब्जा। प्रदर्शनकारी वहीं खाते, सोते, नहाते, पकाते, पेशाब-पाखाना करते, वीडियो कॉल, रील्स बनाते, मुंबई दर्शन करते वो भी विरोध के नाम पर। सिविक सेंस का पूरा मजाक। ‘सुमोना ने आगे लिखा है, ‘मैंने लगभग पूरी जिंदगी बॉम्बे (मुंबई) में बिताई है। मैंने हमेशा यहां सुरक्षित महसूस किया है, खासकर साउथ बॉम्बे में। लेकिन आज, कई सालों में पहली बार, दिन-दहाड़े, अपनी ही कार के अंदर, मैंने खुद को सचमुच असुरक्षित महसूस किया। कमजोर। और अचानक मुझे खुशकिस्मती महसूस हुई, क्योंकि मेरे साथ एक मेल फ्रैंड था। मैं बार-बार सोचती रही थी कि अगर मैं अकेली होती, तो क्या होता? मुझे वीडियो रिकॉर्ड करने का मन हुआ, लेकिन तुरंत एहसास हुआ कि ऐसा करने से वे और भड़क सकते हैं। इसलिए मैंने नहीं किया।’ इसके अलावा भी एक्ट्रेस अपने साथ हुई घटना की खुलकर जानकारी देती हुई नजर आईं।

कपिल शर्मा शो फेम सुमोना चक्रवर्ती के साथ सड़क पर हुई बदतमीजी, बोलीं-पहली बार मुंबई में असुरक्षित महसूस किया Read More »