kalabhumitalkies.com

Santosh Tripathi

Ambala Malik

बिग बॉस 19: अमाल मलिक पर भड़के सलमान-कौहर, घर में बढ़ता नजर आया टेंशन

बिग बॉस 19 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमाल मलिक को उनकी आपत्तिजनक भाषा और परिवार को घसीटने के लिए कड़ी फटकार लगाई। सलमान ने अमाल से कहा, “जब तुम शो में आए थे तो कहा था कि अपना इमेज साफ करने आए हो, लेकिन हर बात में गालियां देना और परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा, “तुम बहुत टैलेंटेड हो, अपना हुनर बर्बाद मत करो। मैं चाहता हूं कि तुम शो से बाहर निकलो और विजेता बनकर निकलो, न कि सिर्फ शो जीतकर।” इस दौरान, अभिनेत्री और बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान भी शो में आईं और अमाल मलिक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमाल का व्यवहार “डोगला” (दोमुंहा) है और वह किसी के नहीं हैं। गौहर ने यह भी कहा कि अमाल को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए और दूसरों को नीचा दिखाने से बचना चाहिए। इस एपिसोड में अमाल मलिक ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स अवेज़ दरबार और प्रनीत को लेकर विवादित बयान दिए थे, जिससे घर में तनाव बढ़ गया था। उन्होंने अवेज़ पर बेवफाई का आरोप लगाया था, जिसे बाद में उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन फिर से वही आरोप दोहराए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। अमाल मलिक की टीम ने गौहर खान की आलोचना का जवाब देते हुए उन्हें “सेलेक्टिव आउटरेज” (चयनात्मक आक्रोश) का आरोप लगाया है, यह कहते हुए कि गौहर ने पहले भी अमाल के खिलाफ बयान दिए थे, लेकिन अब उनका रुख बदल गया है। यह एपिसोड बिग बॉस 19 के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि सलमान खान और गौहर खान की आलोचना के बाद अमाल मलिक को अपनी छवि सुधारने का दबाव बढ़ गया है।

बिग बॉस 19: अमाल मलिक पर भड़के सलमान-कौहर, घर में बढ़ता नजर आया टेंशन Read More »

Gaurav khanna

बिग बॉस 19: फरहाना के कैप्टन बनते ही भड़के गौरव खन्ना, घरवालों पर फूटा गुस्सा

बिग बॉस 19 में अगले कैप्टन को लेकर चुनाव होने जा रहा है। इस रेस में इस वक्त गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के फैनक्लब की तरह से इस बात का खुलकर दावा किया जा रहा है कि ज्यादा वोट पाने के बाद फरहाना नई कैप्टन बन गई हैं। ये मुकाबला गौरव खन्ना हार गए हैं। इससे पहले एक वीडियो शो से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नए प्रोमो में सभी लोग असेंबली रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फरहाना और गौरव में से किसी एक को कैप्टन चुनने के लिए सभी घरवालों से कहा जाता है। इस पर कुनिका सदानंद ने फरहाना को रिजेक्ट कर दिया। साथ ही निहायती बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म बता दिया। इसके अलावा बशीर ने गौरव खन्ना से कहा कि उनका गेम अभी शुरू हुआ है। इसीलिए वो उन्हें अगली बार कैप्टन बनने का मौका देंगे। जीशान कादरी ने भी गौरव को नहीं चुना और फरहाना को अपना वोट दिया। घरवालों के कम वोट पाकर गौरव का पारा चढ़ जाता है। पहली बार वो शो में इतना गुस्सा होते हुए दिखाई दिए हैं। गौरव घरवालों पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गुस्से में अपनी बात रखते हुए कहा कि थैंक्यू सो मच। आप सभी को कोई हक नहीं बनता कि आज के बाद मुझे बोले कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।गौरव खन्ना के इस तरह के बर्ताव को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। कुछ लोग उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये मानना है कि गौरव का गेम अब शुरू हो गया है। वो ही शो के विनर बनने वाले हैं। गौरव को फ्रंटफुट पर खेलते देख उनके फैंस का दिल खुश हो गया है।

बिग बॉस 19: फरहाना के कैप्टन बनते ही भड़के गौरव खन्ना, घरवालों पर फूटा गुस्सा Read More »

Sanjay kapur

संजय कूपर की वसीयत को गोपनीय रखना चाहती हैं प्रिया कपूर, कोर्ट का फैसला सुन खुश हो जाएगी करिश्मा कपूर

दिल्ली हाईकोर्ट में संजय कपूर संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला इस वक्त दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में प्रिया सचदेव कपूर ने ये अनुमति मांगी है कि वह संजय कपूर की संपत्तियों की लिस्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर सकें। कोर्ट में सुनवाई के वक्त प्रिया कपूर के वकील ने कहा,’ मेरी बस यही मांग है कि वसीयत को सीलबंध लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी जाए ताकि यह जानकारी आम जनता और मीडिया तक न पहुंचे। इस दलील को नकारते हुए कोर्ट ने कहा,’ किसी भी मुकदमे में जब आप लिखित जवाब दाखिल करते हैं, तो दूसरी तरफ प्रतिवाद दाखिल करने के लिए यह जानकारी चाहिए। ऐसे में इसकी कितनी जानकारी सीलबंद लिफाफे में रहेगी? इस पूरे मामले को लेकर वकील ने कहा कि इसमें बहुत सी जानकारी है जो सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। मैं यह सबको दिखाने के लिए तैयार हूं, बस इसे गोपनीय रखा जाए। कोर्ट की तरफ से इस बात को साफ इनकार कर दिया। वकील ने दोबारा कहा कि मैं सिर्फ दो पन्ने सीलबंद लिफाफे में रखने की मांग कर रहा हूं। कोर्ट की तरफ ये साफ कर दिया गया है कि यह मुश्किल है, क्योंकि जिनको लाभ मिलेगा उन्हें संपत्तियों पर सवाल उठाने का अधिकार है, जैसा कि किसी भी मामले में होता है, अगर उन्हें जांच करनी है और उन्हें गोपनीयता के समझौते से बांध दिया गया तो वे अपनी रक्षा कैस करेंगे? आपने जस्टिस हरि शंकर का गोपनीयत क्लब से जुड़ा फैसला पढ़ा है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 3 हजार करोड़ की संपत्तियों पर दावा किया जा रहा है। संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनकी संपत्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। इसके लिए अब उनकी पहली पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुए बच्चे समायरा-कियान हालिया पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की साल 2003 में शादी हुई थी।

संजय कूपर की वसीयत को गोपनीय रखना चाहती हैं प्रिया कपूर, कोर्ट का फैसला सुन खुश हो जाएगी करिश्मा कपूर Read More »

KBC 17: 52 साल झेला और क्या पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब

सोनी टीवी का मशहूर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) हर दिन नए-नए कंटेस्टेंट्स के सपनों को पंख दे रहा है। भले ही हर कोई यहाँ करोड़पति बनकर नहीं लौट पाता, लेकिन इस शो का आकर्षण सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। असली रोमांच है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन से मिलने और उनके साथ बातचीत करने का। शो के ताज़ा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया को लेकर एक मजेदार जवाब देकर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। कंटेस्टेंट ने पूछा मजेदार सवाल दरअसल, हॉटसीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट ने हल्के-फुल्के अंदाज में अमिताभ बच्चन से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में सवाल पूछ लिया। उन्होंने हंसते हुए कहा— “सर, इतने सालों से शादीशुदा जिंदगी में आपने क्या-क्या झेला है?” इस सवाल पर पूरे सेट में ठहाके गूंज उठे और खुद बिग बी भी मुस्कुराने लगे। अमिताभ बच्चन का शानदार जवाब अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपनी मजाकिया शैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा— “52 साल झेला और क्या!” उनके इस बयान पर पूरा सेट जोर-जोर से हंस पड़ा। खुद कंटेस्टेंट भी हंसी नहीं रोक पाए। बिग बी का यह जवाब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दर्शकों को उनका यह ह्यूमर बहुत पसंद आ रहा है, क्योंकि यह एक बार फिर साबित करता है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ महानायक ही नहीं बल्कि अपनी विनम्रता और मजाकिया स्वभाव के लिए भी खास हैं। अमिताभ-जया की जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। जहाँ एक तरफ बिग बी ने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट फिल्में दीं, वहीं जया बच्चन ने भी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई। दोनों का रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री में स्थिरता और मजबूत बंधन का उदाहरण माना जाता है। यही वजह है कि जब अमिताभ मंच पर अपनी पत्नी जया को लेकर हल्के-फुल्के मजाक करते हैं, तो दर्शक उन्हें और ज्यादा करीब महसूस करते हैं। शो का जादू ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सिर्फ एक गेम शो नहीं बल्कि भावनाओं और अनुभवों का मंच है। यहाँ लोग अपने ज्ञान का परीक्षण करने आते हैं, लेकिन साथ ही अमिताभ बच्चन के साथ बिताए हुए पलों को जीवनभर की याद बना लेते हैं। बिग बी की मेजबानी, उनकी सहजता और ह्यूमर ही इस शो की असली ताकत है। यही कारण है कि 23 साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी KBC का जादू दर्शकों पर कायम है। अमिताभ बच्चन का “52 साल झेला और क्या” वाला जवाब भले ही मजाक था, लेकिन इसमें उनकी जिंदगी के अनुभवों और रिश्ते की गहराई का हल्का सा संकेत भी छिपा है। यही उनकी खासियत है—साधारण सी बात को भी दिलचस्प अंदाज में कहना। By Shruti Kumari

KBC 17: 52 साल झेला और क्या पत्नी जया को लेकर अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब Read More »

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर कुछ वक्त पहले ये खबर सामने आई थी कि जल्दी वो माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब खुद इस कपल ने अपने माता-पिता जल्दी बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करने का काम किया है। कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक एडोरेबल पोस्ट शेयर किया है जिसमें कटरीना एक व्हाइट कलर की बॉडी-कॉन ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं, और विक्की उनके साथ खड़े हैं, बेबी बंप को प्यार से पकड़े हुए। पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा है कि “खुशी और आभार के साथ” वे अपने जीवन का यह नया खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कपल की इस खास अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने कपल को कॉमेंट्स और मैसेज करके शुभकामनाएँ दीं। वहीं फैंस ने भी खुशी जताते हुए लिखा कि उन्हें इस पल का लंबे समय से इंतज़ार था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। उनकी कुछ तस्वीरें बेबी बंप के साथ वायरल हुई थीं। बस फैंस आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि चाहते थे जोकि अब कॉन्फर्म हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट, बरवारा में शाही अंदाज़ में शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ उस वक्त इंटरनेट पर छा गए थे। शादी के बाद से ही दोनों को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर और एडोरेबल कपल माना जाता है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बनने जा रहे हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी Read More »

Mahesh On Anu Malik: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले महेश भट्ट, जानें क्या कहा

बॉलीवुड म्यूज़िक डायरेक्टर अनु मलिक का नाम कुछ साल पहले तब सुर्खियों में आया था जब उन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोप लगाए थे। #MeToo मूवमेंट के दौरान उनके खिलाफ कई गंभीर दावे सामने आए थे। इस वजह से उन्हें लंबे समय तक आलोचना झेलनी पड़ी और इंडस्ट्री से दूरी भी बनानी पड़ी। अब इस पूरे विवाद पर मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट का बयान सामने आया है। अनु मलिक पर लगे थे गंभीर आरोप 2018 में जब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में #MeToo मूवमेंट चला, तब अनु मलिक का नाम भी इसमें शामिल हुआ। कई महिला सिंगर्स ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काम देने के नाम पर गलत व्यवहार किया। इस विवाद के चलते अनु मलिक को इंडियन आइडल जैसे बड़े शो से भी हटना पड़ा था। महेश भट्ट का बयान अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब महेश भट्ट से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा: “किसी भी आरोप की जांच और सच्चाई सामने आने से पहले किसी को दोषी मान लेना ठीक नहीं है। इंडस्ट्री में अफवाहें और आरोप बहुत जल्दी फैलते हैं। लेकिन हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “अनु मलिक जैसे कलाकार ने दशकों तक अपने संगीत से लोगों को मनोरंजन दिया है। अगर उन पर आरोप हैं, तो उनकी जांच होनी चाहिए, लेकिन बिना सबूत किसी की इमेज खराब करना गलत है।” अनु मलिक की स्थिति विवादों में फंसने के बाद अनु मलिक ने खुद को निर्दोष बताया था और कहा था कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने लंबे समय तक मीडिया से दूरी बनाई और फिर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में वापसी की। हालांकि, उनके नाम से जुड़ा विवाद अभी भी कई बार चर्चा का विषय बन जाता है। नतीजा महेश भट्ट का बयान साफ करता है कि इंडस्ट्री में हर कोई मानता है कि सिर्फ आरोप लगने भर से किसी को दोषी नहीं माना जाना चाहिए। सच्चाई सामने आने के लिए कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करना जरूरी है। अनु मलिक पर लगे आरोपों का असर उनके करियर और इमेज दोनों पर पड़ा, लेकिन उनकी वापसी भी यह दिखाती है कि बॉलीवुड में टैलेंट को पूरी तरह नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। BY SHRUTI KUMARI

Mahesh On Anu Malik: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले महेश भट्ट, जानें क्या कहा Read More »

Jolly LLB 3

जॉली LLB 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर रही है। रिलीज के पहले दो दिनों में इस फिल्म ने दर्शकों का मन जित लिया है और कमाई के मामले में भी अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन (19 सितंबर) ₹12.5 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन, यानी शनिवार को इसने अक्टूबर की फिल्मों की तरह बढ़ती कमाई दिखायी — कुल मिलाकर दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से ज़्यादा रही। पहले वीकेंड तक इस फिल्म ने लगभग ₹32.5 करोड़ का टोटल कलेक्शन दर्ज कर लिया है। तीसरे दिन की कमाई भी करीब ₹8 करोड़ रही। क्यों मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन? फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ यानी दर्शकों में अच्छी बात फैलना इसका बड़ा कारण है। थिएटरों में बिजी शो चल रहे हैं और ऑक्यूपेंसी यानी सीटों भरने का प्रतिशत भी अच्छा है। भारत में इसका ऑक्यूपेंसी करीब 35.40% दर्ज की गई। इसके अलावा, जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही अपनी पिछली पारियों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। विशेष रूप से केसरी चैप्टर 2 के पहले वीकेंड कलेक्शन को दो दिनों में पछाड़ दिया है। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि पहले वीकेंड तक जॉली एलएलबी 3 ₹50 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच सकती है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, राम कपूर और सीमा बिसवास जैसे नामी कलाकार भी हैं। निर्देशक हैं सुभाष कपूर, जिन्होंने इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों को भी निर्देशित किया है।

जॉली LLB 3 ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार Read More »

Zubeen garg

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान-पीएम मोदी ने जताया दुख

सिंगापुर/गुवाहाटी: बॉलीवुड और असमिया संगीत जगत के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का शनिवार (19 सितंबर 2025) को सिंगापुर में एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। 52 वर्षीय गायक स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर बचा नहीं सके। जुबीन गर्ग “या अली” जैसे सुपरहिट गीत के लिए पूरे देश में पहचाने जाते थे। इसके अलावा वे असमिया और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ स्वतंत्र संगीत में भी बेहद लोकप्रिय थे।सूत्रों के मुताबिक, जुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूबा डाइविंग की, लेकिन पानी के भीतर उन्हें सांस लेने में समस्या हुई। हालत बिगड़ते ही तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जुबीन गर्ग के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें “असम का प्रिय पुत्र” बताते हुए गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि जुबीन गर्ग का संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा गायक पपोन, शान, प्रीतम, विशाल ददलानी और अरमान मलिक ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी जुबीन गर्ग के निधन पर दुख जताया। सिंगर ने इंस्टा पर एक पोस्ट शयर करते हुए लिखा कि, ‘एक सच्ची प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई।’ जुबीन गर्ग से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें। जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि संगीतकार और अभिनेता भी थे। उन्होंने हिंदी, असमिया और कई भाषाओं में गाया। उनकी आवाज़ और उनके गाने लंबे समय तक लोगों की यादों में जीवित रहेंगे।

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान-पीएम मोदी ने जताया दुख Read More »

Pawan Singh

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लोगों के बीच अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की दुनिया उस वक्त बुरी तरह से हिल गई जब उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह अचानक दुनिया को अलविदा कह गई थी। पवन सिंह इस वक्त अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंज फॉल में दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज इस वक्त लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने अपनी एक्टिंग और गाने के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना काम कमाया। उनका गाना लॉलीपॉप लागेलू लोगों की जुबान पर आज भी कायम है। 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के महज तीन महीने बाद ही पवन सिंह की पत्नी की मौत हो गई। अपनी पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह बुरी तरह से टूट गए। जब राइज एंड फॉल शो में उनकी शादी के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा “मेरी हुई थी लेकिन उजड़ गई. उसने तीन महीने में ही दुनिया को विदा कर दिया गलत रास्ते से। वो देवी थी जिसको मैंने खो दिया।” साल 2022 से उनका केस इस वक्त कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह अब अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।पवन सिंह ने अपने अफेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन लोग मान रहे हैं कि वह अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की बात कर रहे हैं, जिनसे उनका कई साल तक रिश्ता रहा था। बकौल अभिनेता ने कहा, फिर कुछ सालों बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ। जब लगातार आप किसी के साथ काम करेंगे तो कहीं क्लोजनेस हो गया था लेकिन परिवार को वो ठीक नहीं लगा। तो फिर परिवार ने कहीं और बसाया।’

राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह का इमोशनल खुलासा, पहली पत्नी को कुछ इस तरह किया याद Read More »

Satyyaa Patel

Exclusive Interview: वड़ोदरा के सत्या पटेल से जानिए उनके एक्टिंग और फैशन सफर के अनसुने पहलू

संस्कारी नगरी वड़ोदरा के रहने वाले एक्टर सत्या पटेल ने मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत की, फैशन की दुनिया में सत्या पटेल ने कई कीर्तिमान स्थापित किये,वड़ोदरा सहित गुजरात के तमाम शहरों में फैशन शो में भाग लिया और कई अवार्ड अपने नाम किये, फैशन की दुनिया से आगे इन्होने फ़िल्म की तरफ रुख किया जहाँ इन्होने कई हिंदी तथा वेबसीरीज, सीरियल,फिल्मो में अलग अलग किरदार निभाए हैं, आप को बता दें कि सागर वर्ल्ड मल्टीमीडिया कृत काकभुशुण्डि रामायण में अग्नि देव का अहम् किरदार निभा रहे हैं जिसकी कास्टिंग कलाभूमि कास्टिंग कंपनी द्वारा की गई, इसके अलावा सत्या पटेल ने अतरंगी OTT के लिए सिंगरिका वेबसीरीज में भी दमदार किरदार निभाया था, गुजराती फिल्मो में कनु भाई द ग्रेट, देव VS पगली, जलजीरा जैसी फिल्मे प्रमुख हैं। कालाभूमि के साथ उन्होंने अबतक के शानदार सफर के बारे में खुलकर बात की। यहां पढ़िए उनके एक्सक्लुसिव इंटरव्यू 1. आपको टीवी इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा कहाँ से मिली? उत्तर- अभिनेता बनने का सपना मैंने बचपन से ही देखा था। उस समय ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर हर रविवार सुबह डीडी नेशनल पर रंगोली कार्यक्रम आता था, जिसे जया भट्टाचार्य जी और रूपाली गांगुली जी होस्ट करती थीं। उस शो में जब मैं गाने और फिल्मों के हीरो-हीरोइन को अभिनय करते देखता, तो मन में ख्याल आता कि एक दिन मैं भी टीवी पर जरूर नजर आऊंगा। उस समय मुझे यह तक नहीं पता था कि एक्टर बनना क्या होता है, लेकिन ठान लिया था कि आगे चलकर यही करना है। 2. एक्टिंग को करियर बनाने का फैसला कब और कैसे किया? उत्तर- मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ कि मैंने ज़िंदगी में अधिकतर फैसले सही लिए। पढ़ाई खत्म होते ही मैंने आगे की पढ़ाई रोककर 2014 में निजी कंपनियों में नौकरी शुरू की। लेकिन मन कभी खुश नहीं रहा। ऐसा लगता था जैसे मैं किसी और की ज़िंदगी जी रहा हूँ। दिसंबर 2016 में मैंने मॉडलिंग शुरू करने का निश्चय किया और यहीं से असली सफर की शुरुआत हुई। 3. पहला ब्रेक कैसे मिला और उस वक्त का अनुभव कैसा था? उत्तर- 2018 में Mr. Gujarat Fashion Stylist of the Year का खिताब जीता। 2019 में पहली हिंदी शॉर्ट फिल्म “Regret” से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद Kanubhai The Great, Dev Vs Pagli, Jaljeera जैसी फिल्मों में काम किया। कई फैशन शोज़, ब्यूटी पेजेंट्स में बतौर जज हिस्सा लिया और गुजराती-हिंदी शॉर्ट फिल्म्स, टीवी शोज़ और म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया। सागर वर्ल्ड्स के बड़े बैनर के टीवी शो “काकभुशुण्डि रामायण” में अग्निदेव का किरदार निभाने का अवसर भी मिला। यानी मॉडलिंग का सफर 2016 से और अभिनय का सफर 2019 से लगातार जारी है। 4. आपकी जिंदगी का वो पल कौन सा है जिसने आपको बदल दिया? उत्तर- दिसंबर 2016 का वह समय जब मैं नौकरी कर रहा था। एक दिन मुझे 1-2 घंटे की छुट्टी चाहिए थी लेकिन मैनेजर ने मना कर दिया और कई बातें सुना दीं। उसी पल मेरे भीतर सवाल उठा – क्या मैं खुश हूँ? क्या मैं वही कर रहा हूँ, जिसके लिए मैंने सपना देखा था? उसी वक्त मैंने नौकरी छोड़ दी और ठान लिया कि अब सिर्फ मॉडलिंग और एक्टिंग ही करूंगा। यह मेरा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 5. सेट पर आपका पहला दिन कैसा था? उत्तर- पहली बार सेट पर जाना मेरे लिए अविस्मरणीय था। मेकअप, कॉस्ट्यूम, स्क्रिप्ट – सब कुछ नया था। शूट से पहले थोड़ी घबराहट थी कि डायरेक्टर कुछ कहेंगे तो? लेकिन जैसे ही पहला शॉट दिया और डायरेक्टर ने तारीफ की, तो लगा मैंने कुछ बड़ा कर दिखाया। उसी दिन मैंने तय किया कि मैं हमेशा अपने काम और प्रोफेशन के प्रति सम्मान बनाए रखूंगा। 6. आपका ड्रीम रोल कौन सा है जिसे निभाना चाहते हैं? उत्तर- हर एक्टर की तरह मेरे भी ड्रीम रोल्स हैं –किन्नर का किरदार – ऐसा रोल करना चाहूँगा क्योंकि इससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।मुस्लिम किरदार – भले ही मैं हिंदू हूँ लेकिन लोग मुझे देखकर मुस्लिम समझते हैं। मुझे विश्वास है कि यह रोल मैं बहुत खूबसूरती से निभा सकता हूँ।गे किरदार – आजकल LGBTQA विषय पर बहुत सी कहानियाँ बन रही हैं। ऐसे रोल से मुझे अलग-अलग ज़िंदगियाँ जीने और अनुभव करने का मौका मिलेगा। 7. आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताना चाहेंगे? उत्तर- मेरी अपनी प्रोडक्शन के तहत बनी हिंदी शॉर्ट फिल्म “Another Round” इस दिवाली 2025 में रिलीज़ होगी। दो और फिल्म प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं जिनके बारे में अभी बताना संभव नहीं है। साथ ही अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक गुजरात में चार फैशन शो होने वाले हैं। 8. पाँच साल बाद आप खुद को कहाँ देखते हैं? उत्तर- अगले पाँच सालों में मैं खुद को फिल्मों, टीवी शोज़ या ओटीटी प्रोजेक्ट्स में देखता हूँ। और अगर दर्शकों का प्यार और दुआएं बनी रहीं तो एक दिन आप मुझे बिग बॉस के घर में भी जरूर देखेंगे – चाहे वह Bigg Boss 20, 21, 22 हो या Bigg Boss Marathi 7, 8, 9।

Exclusive Interview: वड़ोदरा के सत्या पटेल से जानिए उनके एक्टिंग और फैशन सफर के अनसुने पहलू Read More »