kalabhumitalkies.com

October 2025

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got engaged

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने की सगाई, गीता गोविंदम फिल्म से शुरू हुआ था प्यार का खुबसूरत सफर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो चमकते सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लंबे समय की अफवाहों के बाद आखिरकार अपने रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाकर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। यह खबर फैंस के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।रश्मिका और विजय की कहानी की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से मानी जाती है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया। उस समय दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि उस समय रश्मिका की सगाई उनके एक पुराने को-स्टार से भी जुड़ी थी, लेकिन बाद में वह रिश्ता टूट गया। इसी बीच रश्मिका और विजय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में भी साथ आए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई। कई मौकों पर दोनों को साथ वक्त बिताते, ट्रैवल करते और इवेंट्स में नजर आते देखा गया। फैंस ने उनकी यारी को प्यार मान लिया और शादी की उम्मीद भी जताई। हाल ही में खबर आई कि रश्मिका और विजय ने पूरी प्राइवेट तरीके से हैदराबाद में विजय के घर पर सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की रस्म पूरी की। इस समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। हालांकि दोनों ने अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि या तस्वीरें साझा नहीं की हैं। सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। यह खुशखबरी फैंस के लिए बड़ी साबित हुई है, जो लंबे समय से इस जोड़ी को शादी करते देखने के लिए उत्सुक थे। कम लोग जानते हैं कि रश्मिका मंदाना ने इससे पहले भी साउथ के अन्य अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। 2016 में रक्षित के साथ उनकी पहली फिल्म ‘करिक पार्टी’ आई थी, जिसके दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने सगाई कर ली। हालांकि कुछ समय बाद उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद रश्मिका ने विजय के साथ नए अध्याय की शुरुआत की।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने की सगाई, गीता गोविंदम फिल्म से शुरू हुआ था प्यार का खुबसूरत सफर Read More »

Pawan Singh

पहले सिंगर थे, अब नेता हो गए हैं; पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर बोले खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह एक बार फिर सियासी चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में उनकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी की खबर सामने आई, जिसके बाद से राजनीति और भोजपुरी सिनेमा दोनों ही गलियारों में हलचल मच गई है। पवन सिंह ने जब से राजनीति में कदम रखा है, तब से वे सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। कभी अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाले पवन अब सीधे तौर पर सियासी मंच से जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस बीच, भोजपुरी के ही दूसरे स्टार खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की बीजेपी जॉइनिंग और राजनीति में सक्रियता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। खेसारी ने कहा कि “हर इंसान को अपने जीवन में आगे बढ़ने और नए रास्ते चुनने का अधिकार है। पवन भैया ने अगर राजनीति का रास्ता चुना है तो यह उनका फैसला है और हम सबको उसका सम्मान करना चाहिए।” खेसारी ने यह भी कहा कि पवन सिंह एक बड़े कलाकार हैं, और अब राजनीति में भी वह अपनी पहचान बनाएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन और खेसारी की टक्कर अक्सर सुर्खियों में रहती है। गानों से लेकर फैन फॉलोइंग तक दोनों की तुलना होती रही है। लेकिन पवन सिंह के राजनीतिक कदम पर खेसारी का यह बयान साफ करता है कि इंडस्ट्री के स्टार्स व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के फैसले का सम्मान करते हैं। पवन सिंह की बीजेपी में वापसी से राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ना तय है। खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में, जहां उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें जनता से जोड़ने के लिए एक मजबूत चेहरा बना सकती है। फिलहाल, पवन सिंह के चाहने वाले भी इस नई पारी को लेकर उत्साहित हैं। एक दौर में उनके गाने और फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, और अब देखना होगा कि राजनीति के मैदान में उनका करियर कैसा रहता है। by shruti kumari

पहले सिंगर थे, अब नेता हो गए हैं; पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर बोले खेसारी लाल यादव Read More »

 42 की उम्र में मां बनेंगी कटरीना कैफ, इस उम्र में कितना मुश्किल होता है मां बनना?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के 42 साल की उम्र में मां बनने की खबरें सुर्खियों में हैं। जहां यह एक खुशी की बात है, वहीं देर से मां बनने से जुड़ी कई चुनौतियां भी होती हैं। आजकल कैरियर, लाइफस्टाइल और पर्सनल प्लानिंग के कारण महिलाएं देर से शादी और मातृत्व का फैसला ले रही हैं। लेकिन मेडिकल साइंस बताता है कि 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी उतनी आसान नहीं होती। क्यों मुश्किल हो जाता है देर से मां बनना? प्रजनन क्षमता कम होना (Fertility Decline)35 साल के बाद महिलाओं के अंडाणुओं (eggs) की क्वालिटी और संख्या दोनों घटने लगती है। 40 के बाद नेचुरल कंसीव करना काफी कठिन हो जाता है। ज्यादा हेल्थ रिस्कदेर से मां बनने पर गर्भपात (miscarriage), ब्लड प्रेशर, गर्भावधि मधुमेह (gestational diabetes), और समय से पहले डिलीवरी का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चे पर असरइस उम्र में बच्चे में क्रोमोसोमल समस्याओं (जैसे डाउन सिंड्रोम) का रिस्क भी बढ़ जाता है। IVF और मेडिकल तकनीक पर निर्भरताकई महिलाएं देर से मां बनने के लिए IVF, Egg Freezing या Donor Eggs जैसी तकनीकों का सहारा लेती हैं। ये तकनीकें मदद तो करती हैं, लेकिन मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर थकाऊ हो सकती हैं। फायदे भी हैं देर से मां बनने के इस उम्र तक महिलाएं आम तौर पर आर्थिक और मानसिक रूप से ज्यादा स्थिर होती हैं। करियर और पर्सनल गोल सेट करने के बाद मां बनने का अनुभव और भी संतुलित हो सकता है।रिसर्च के अनुसार, 40 की उम्र में मां बनने वाली महिलाएं बच्चों की परवरिश में ज्यादा धैर्य और समझदारी दिखाती हैं। क्या करें महिलाएं? 35 के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही महिलाओं को नियमित हेल्थ चेकअप और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लाइफस्टाइल हेल्दी रखना जरूरी है – संतुलित आहार, योग, और तनाव कम करना गर्भधारण की संभावना बढ़ाता है। जरूरत पड़ने पर प्रजनन विशेषज्ञ (fertility expert) से समय पर परामर्श लेना चाहिए। BY SHRUTI KUMARI

 42 की उम्र में मां बनेंगी कटरीना कैफ, इस उम्र में कितना मुश्किल होता है मां बनना? Read More »

Kantara film

कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, बॉलीवुड की इन फिल्मों को दी जबरदस्त मात

राइटर- दीपाक्षी शर्मा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने लगभग ₹60 करोड़ की कमाई की, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बनाती है। इस फिल्म ने पहले दिन ही ‘कुली’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म का हिंदी संस्करण भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा और इसने लगभग ₹20 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ भाषा में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने लगभग 88% ऑक्यूपेंसी के साथ 1500 शो पूरे किए। तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया और सभी भाषाओं में 70% से अधिक सीटें भरी रहीं। वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन लगभग ₹85 करोड़ पहुंच गया, जिसमें भारत में ₹75 करोड़ और विदेशों से ₹10 करोड़ शामिल हैं। ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी कर्नाटक के तटीय इलाके की प्राचीन परंपराओं और भूत-प्रेत की कथाओं पर आधारित है। ऋषभ शेट्टी ने नाग साधू का किरदार निभाया है, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, भावनात्मक गहराई और एक्शन सीन को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। यह 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है और हिंदी संस्करण की कमाई ने भी कई बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दी है। इसके अलावा, यह कन्नड़ फिल्म के तौर पर ‘KGF: Chapter 2’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग रही। फिल्म की शुरुआत इतनी मजबूत रही है कि उम्मीद की जा रही है कि यह जल्दी ही ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके अलावा, फिल्म के क्लाइमेक्स में ‘कांतारा पार्ट 3’ का इशारा किया गया है, जिससे दर्शकों में अगले पार्ट को देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, बॉलीवुड की इन फिल्मों को दी जबरदस्त मात Read More »

Kumar Sanu

कुमार सानू ने पूर्व पत्नी को भेजा लीगल नोटिस, जानिए किस चीज को लेकर है पूरा विवाद

राइटर- दीपाक्षी शर्मा बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में अपनी पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और लीगल नोटिस भेजा है। कुछ दिन पहले रीता भट्टाचार्य ने मीडिया और इंटरव्यूज में दावा किया कि तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान कुमार सानू और उनके परिवार ने उन्हें खाने, दूध और ज़रूरी सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सानू और उनकी बहनों ने उनका अबॉर्शन करवाने की साजिश रची थी और तलाक की प्रक्रिया के दौरान आर्थिक व भावनात्मक कठिनाइयाँ झेलनी पड़ी। कुमार सानू की प्रतिक्रियाइन सभी आरोपों का कुमार सानू ने अपनी वकील सना रईस खान के ज़रिए कानूनी नोटिस भेजकर कड़े शब्दों में खंडन किया। वकील के अनुसार, कुमार सानू ने आरोपों को ‘दुर्भावनापूर्ण और झूठा’ बताया तथा अपनी गरिमा, विरासत और परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए कानून का सामना करने की बात कही। उनका कहना है कि “कुछ झूठे शब्द थोड़ी देर के लिए शोर मचा सकते हैं, लेकिन वो एक कलाकार की विरासत नहीं मिटा सकते जिसने पीढ़ियों को संगीत और यादें दी हैं”। कुमार सानू और रीता भट्टाचार्य की शादी 1980 में हुई थी, लेकिन 1994 में दोनों अलग हो गए। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा है, पर हालिया आरोपों ने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया।

कुमार सानू ने पूर्व पत्नी को भेजा लीगल नोटिस, जानिए किस चीज को लेकर है पूरा विवाद Read More »

Bigg boss 19

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर फेंका पानी, घर में पैदा हुआ नया विवाद

राइटर- दीपाक्षी शर्मा बिग बॉस 19 के घर में कश्मीर की फरहाना भट्ट का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी कैप्टेंसी के दौरान, फरहाना का एग्रेसिव और स्ट्रॉन्ग व्यवहार घरवालों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में फरहाना और अभिषेक बजाज के बीच विवाद ने शो में नया मोड़ ला दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब अभिषेक बजाज बेडरूम में सो रहे थे, जो बिग बॉस के नियमों के खिलाफ था। इस बात पर फरहाना ने बोतल से अभिषेक पर पानी फेंक दिया। अभिषेक इस हरकत से काफी नाराज हो गए और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्होंने बाल्टी से पानी नहीं मारा तो उनका नाम बजाज नहीं है। इस सिचुएशन में अशनूर, मृदुल, गौरव खन्ना और प्रणित समेत कई सदस्य फरहाना के विरोध में आ गए। फरहाना ने अभिषेक के विरोधी ग्रुप को सीधा चैलेंज दिया और साफ कर दिया कि वो किसी से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा—जो उनकी मर्जी होगी वही करेंगी। अशनूर ने जहां फरहाना के बर्ताव को गलत बताया, वहीं फरहाना ने अशनूर को अभिषेक की वॉचमैन बनने की सलाह दे डाली। दोनों के बीच राइजिंग टेंशन ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। विलेन बनीं फरहाना, सोशल मीडिया पर ट्रोलफरहाना के निगेटिव और एग्रेसिव खेल के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर घर का विलेन तक घोषित किया जा रहा है। पीस एक्टिविस्ट होने के बावजूद फरहाना का बदला हुआ अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। पिछले एपिसोड में उनकी कुनिका सदानंद से भी जोरदार लड़ाई हुई थी। अब घर में केवल कुछ चुनिंदा लोग जैसे नेहल ही उनसे पटती हैं। नेहल और फरहाना दोनों ही सीक्रेट रूम से होकर वापस शो में लौटी हैं।

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर फेंका पानी, घर में पैदा हुआ नया विवाद Read More »